राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में संचालित महत्वपूर्ण योजनाएं
- प्रश्न 1 इंदिरा रसोई योजना का उद्देश्य प्रति दिन लगभग कितने, लोगों को लाभान्वित करना है -
Assistant Engineer - Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam - 2022 -
- (अ) 50,000
- (ब) 1.1 लाख
- (स) 2.3 लाख
- (द) 5 लाख
उत्तर : 2.3 लाख
व्याख्या :
योजना हेतु प्रतिवर्ष 250 करोड रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रतिदिन 2.30 लाख व्यक्ति एवं प्रतिवर्ष 9.25 करोड़ लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।
- प्रश्न 2 शहरी क्षेत्रों के फुटपाथी दुकानदारों (स्ट्रीट वेंडर्स) और बेरोजगार युवाओं को ₹ 50,000 तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करने के लिए राजस्थान में निम्नलिखित में से कौन सी योजना शुरू की गई -
Assistant Engineer - Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam - 2022 -
- (अ) इंदिरा रसोई योज़ना
- (ब) इंदिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना
- (स) इंदिरा गांधी रोजगार गारंटी योजना
- (द) इंदिरा गांधी शहरी आजीविका मिशन
उत्तर : इंदिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना
व्याख्या :
राज्य सरकार की इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है। इस योजना में शहरी क्षेत्र में रहने वाले स्ट्रीट वेंडर्स, अनौपचारिक क्षेत्र में सेवा उपलब्ध करवाने वाले लोग और बेरोजगार युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण 1 वर्ष की अवधि के लिए दिया जाएगा।
- प्रश्न 3 इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को एक वर्ष में कितने दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाती है -
Assistant Engineer - Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam - 2022 -
- (अ) 50 दिन
- (ब) 125 दिन
- (स) 150 दिन
- (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 125 दिन
व्याख्या :
इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र के बेरोजगार लोगों को साल में 125 दिन काम मिलेगा।
- प्रश्न 4 राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (नेशनल अर्बन लाइवलीहुड मिशन) के तहत, स्व-रोजगार कार्यक्रम (सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट प्रोग्राम) के तहत एक व्यक्ति द्वारा अधिकतम कितनी राशि का ऋण लिया जा सकता है -
Assistant Engineer - Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam - 2022 -
- (अ) ₹ 50,000
- (ब) ₹ 1,00,000
- (स) ₹ 2,00,000
- (द) ₹ 5,00,000
उत्तर : ₹ 2,00,000
- प्रश्न 5 2015 में हृदय योजना के अमल के लिए निम्नलिखित शहरों में से किसका चयन नहीं किया गया है -
Assistant Engineer - Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam - 2022 -
- (अ) अजमेर
- (ब) बादामी
- (स) चंडीगढ़
- (द) द्वारका
उत्तर : चंडीगढ़
व्याख्या :
21 जनवरी, 2015 को शुभारंभ की गई राष्ट्रीय विरासत शहर विकास और संवर्धन योजना (हृदय) को 12 नगरों में लागू किया गया है। ये 12 नगर हैं- अजमेर, अमरावती, अमृतसर, बादामी, द्वारिका, गया, कांचीपुरम, मथुरा, पुरी, वाराणसी, वेलनकन्नी और वारंगल।
- प्रश्न 6 निम्नलिखित में से कौन सा अमृत योजना का ध्यान केंद्रित क्षेत्र नहीं है -
Assistant Engineer - Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam - 2022 -
- (अ) जल आपूर्ति
- (ब) जल अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता
- (स) हरित क्षेत्र / उद्यान
- (द) किफायती आवास
उत्तर : किफायती आवास
व्याख्या :
इस मिशन का उद्देश्य चयनित शहरों और कस्बों में जलापूर्ति, सीवरेज और सेप्टेज प्रबंधन, वर्षा जल निकासी, हरित क्षेत्र और पार्क तथा गैर-मोटर चालित शहरी परिवहन के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करना है।
- प्रश्न 7 प्रधानमंत्री आवास योजना - अर्बन (पीएमएवाई-यू) के तहत, पात्र लाभार्थियों को प्रदान की जाने वाली क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी की अवधि क्या है -
Assistant Engineer - Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam - 2022 -
- (अ) 10 साल या कार्यकाल
- (ब) 15 साल या कार्यकाल
- (स) 20 साल या कार्यकाल
- (द) 25 साल या कार्यकाल
उत्तर : 20 साल या कार्यकाल
व्याख्या :
प्रधानमंत्री आवास योजना - अर्बन (पीएमएवाई-यू) के तहत, पात्र लाभार्थियों को दी जाने वाली क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी की अवधि 20 साल है।
- प्रश्न 8 इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को एक वर्ष में कितने दिनों का गारंटीकृत रोजगार प्रदान किया जाता है -
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2 -
- (अ) 60 दिन
- (ब) 100 दिन
- (स) 30 दिन
- (द) 50 दिन
उत्तर : 100 दिन
- प्रश्न 9 निम्नलिखित में से कौन-सा दीनदयाल अंत्योदय योजना- एनयूएलएम योजना का उद्देश्य है -
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2 -
- (अ) शहरी बेघरों को आश्रय प्रदान करना।
- (ब) ग्रामीण बेघरों को न्यूनतम पोषक भोजन प्रदान करना।
- (स) ग्रामीणों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करना।
- (द) ग्रामीणों को मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना।
उत्तर : शहरी बेघरों को आश्रय प्रदान करना।
- प्रश्न 10 हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड ऑग्मेंटेशन योजना ( HRIDAY) के लिए प्रारंभिक चरण में कितने शहरों की पहचान की गई -
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2 -
- (अ) 12
- (ब) इनमें से कोई नहीं
- (स) 15
- (द) 5
उत्तर : 12
page no.(1/12)