Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

जिला प्रशासन

प्रश्न 1   जिला स्तर के किस विभाग का प्रमुख जिलाधीश होता है -
 (अ) राजस्व विभाग और पुलिस विभाग
 (ब) पुलिस विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग
 (स) सामान्य प्रशासन विभाग और न्यायिक विभाग
 (द) राजस्व और सामान्य प्रशासन विभाग

उत्तर : राजस्व और सामान्य प्रशासन विभाग

प्रश्न 2   भारत में प्रशासन की आधारभूत इकाई निम्नलिखित में से कौन-सी है -
 (अ) राजस्व प्रभाव / उप-सम्भाग
 (ब) तहसील / मंडल
 (स) जिला
 (द) ग्राम

उत्तर : जिला

प्रश्न 3   जिला दण्डनायक के रूप में जिला कलेक्टर की शक्तियाँ हैं -
A. कानून व्यवस्था बनाए रखना।
B. पुलिस पर नियन्त्रण रखना।
C. विदेशियों के पारपत्रों की जाँच करना।
D. भू-राजस्व एकत्र करना।
कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:

 (अ) A, B, C
 (ब) A, C, D
 (स) B, C, D
 (द) A, B, D

उत्तर : A, B, C

प्रश्न 4   निम्न में से किसने जिलाधीश को ‘संस्थागत करिश्मा’ कहा था -
 (अ) रजनी कोठारी
 (ब) पी. आर. दुभाषी
 (स) टी. एन. चतुर्वेदी
 (द) जे.डी. शुक्ला

उत्तर : रजनी कोठारी

प्रश्न 5   सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए -

सूची-I (जिलाधीश के बारे में कथन) सूची-II (द्वारा)
(1) जिलाधीश की तुलना एक कछुए से की है जिस की पीठ पर भारत सरकार का हाथी खड़ा है (i) भारतीय स्टेच्युटरी कमिशन प्रतिवेदन, 1930
(2) जिलाधीश को एक अधिवक्ता, एक लेखाविद्य, एक सर्वेक्षण कर्ता तथा राज्यपत्रों का तैयार लेखक होना चाहिए (ii) 20 मई 2005 को दिया गया प्रधनमंत्री का भाषण
(3) कहीं दूसरी जगह जिलाधीश के समान न तो कोई अधिकारी हुआ है और न ही होगा (iii) रेम्जे मैक्डोनल्ड
(4) प्रशासन की धुरी (iv) के. के. दास
कूट :
 (अ) (1)-(iii), (2)-(i), (3)-(iv), (4)-(ii)
 (ब) (1)-(i), (2)-(iii), (3)-(ii), (4)-(iv)
 (स) (1)-(iii), (2)-(iv), (3)-(ii), (4)-(i)
 (द) (1)-(i), (2)-(iii), (3)-(iv), (4)-(ii)

उत्तर : (1)-(iii), (2)-(i), (3)-(iv), (4)-(ii)
व्याख्या :
जिलाधीश के व्यापक और विशद कार्यों को देखते हुए रजनी कोठारी ने उसे ‘संस्थागत करिश्मा’ की उपमा दी। जिलाधीश के कार्यभार की अधिकता एवं अतिव्यस्तता के कारण रेम्जेमेक्डोनॉल्ड कहा “जिलाधीश की तुलना एक कछुए के समान है जिसकी पीठ पर भारत सरकार का हाथी खड़ा है।” के.के. दास ने कहा है कि “कहीं दूसरी जगह जिलाधीश के समान न तो कोई अधिकारी हुआ है और न ही होगा।” जब साइमन कमीशन (भारतीय स्टेटयूटरी कमिशन) भारत आया तो उसने जून, 1930 के अपने प्रतिवेदन में अन्य बातों के साथ जिलाधीश की भूमिका के लिए कहा कि “जिलाधीश को एक अधिवक्ता, एक लेखाविद्य, एक सर्वेक्षणकर्त्ता तथा राजपत्रों का तैयार लेखक होना चाहिए।” मई, 2005 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि “जिलाधीश प्रशासन की धुरी है।”

प्रश्न 6   निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक स्वतंत्रता के बाद जिला कलेक्टर की बदलती भूमिका के संबंध में सही नहीं है
 (अ) कलेक्टर के पास, विभिन्न केन्द्रीय व राज्य विधियों के अन्तर्गत, या तो अभिव्यक्त उपबन्धों द्वारा या प्रत्यायोजन द्वारा शक्तियाँ निहित हैं।
 (ब) राज्य के अधीन जिला स्तर पर विभिन्न तकनीकी विभागों के आविर्भाव से, कलेक्टर के प्राधिकार में कमी आई है।
 (स) प्राकृतिक आपदाओं के समय भी कलेक्टर की सर्वोच्चता अब नहीं बनी रहती।
 (द) ग्रामीण विकास में कलेक्टर की भूमिका जिला परिषद् के साथ उनके संबंधों से प्रभावित होती है।

उत्तर : प्राकृतिक आपदाओं के समय भी कलेक्टर की सर्वोच्चता अब नहीं बनी रहती।

प्रश्न 7   निम्नलिखित में से किसने भारत में जिला कलेक्टर का पद सूचित किया -
 (अ) लॉर्ड कॉर्नवालिस
 (ब) वारेन हेस्टिंग्स
 (स) दि रॉयल कमीशन ऑन डिसेन्ट्रलाइजेशन
 (द) सर चार्ल्स मेटकॉफ

उत्तर : वारेन हेस्टिंग्स

प्रश्न 8   कथन (A)—– स्वतंत्र भारत में जिला कलेक्टर को स्वतंत्रता पूर्व के जिला कलेक्टर की अपेक्षा कम न्यायिक प्राधिकार प्राप्त है।
कारण (R) — भारत के संविधान का अनुच्छेद 50 न्यायपालिका को कार्यपालिका से पृथक करता है।

 (अ) कूट : (1) A और R दोनों सही है और R, A का सही स्पष्टीकरण है
 (ब) A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
 (स) A सही है, परन्तु R गलत है
 (द) A गलत है, परन्तु R सही है।

उत्तर : कूट : (1) A और R दोनों सही है और R, A का सही स्पष्टीकरण है
व्याख्या :
न्यायपालिका को कार्यपालिका से पृथक करने की गारंटी संविधान के अनुच्छेद 50 में दी गई है। अनुच्छेद 50 में बताया गया है कि राज्य की सार्वजनिक सेवाओं में न्यायपालिका को कार्यपालिका से असंबद्ध करने के लिए राज्य कार्रवाई करेगा। सेवा निवृत्त अधिकारी ई.एन. मंगतराय के अनुसार स्वाधीनता के बाद कलक्टर एवं जिले का महत्व एवं प्रभाव कम हुआ है अब जिले में आर्थिक लाभों (Economic Patronage) को वितरित करने वाला वही (कलक्टर) एकमात्र अधिकारी नहीं है।

प्रश्न 9   निम्नलिखित में से किसने जिला स्तर पर नियामक एवं विकास कार्यों में पृथक्करण की सिफारिश की -
 (अ) दन्तवाला समिति
 (ब) हनुमन्त राव समिति
 (स) प्रशासनिक सुधार आयोग
 (द) जी.वी.के. राव समिति

उत्तर : प्रशासनिक सुधार आयोग

प्रश्न 10   राज्य सरकार और जिले के बीच समन्वय कार्य करता है-
 (अ) तहसीलदार
 (ब) उप तहसीलदार
 (स) जिलाधीश
 (द) राजकोष अधिकारी

उत्तर : जिलाधीश

page no.(1/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.