Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

प्राचीन भारत में कला एवं वास्तुकला

प्रश्न 1   मोहनजोदड़ो से प्राप्त पशुपति मुहर पर योगी की मुद्रा में चार पशुओं से आवृत एक देवता का अंकन है। वे चारों पशु कौन- कौन से हैं -
 (अ) बाघ, गैंडा, भैंसा तथा अश्व
 (ब) बाघ, गैंडा, सर्प तथा वृषभ
 (स) सिंह, गैंडा, बाघ तथा वृषभ
 (द) बाघ, गैंडा, भैंसा तथा हाथी

उत्तर : बाघ, गैंडा, भैंसा तथा हाथी

प्रश्न 2   किस हड़प्पा स्थल से नगर के एक ऐसे असामान्य विन्यास के चिह्न मिलते हैं, जिनमें एक ही किले के अन्दर बस्तियों के तीन अलग-अलग सीमांकित क्षेत्र सम्मिलित हैं -
 (अ) कालीबंगा
 (ब) लोथल
 (स) बनवाली
 (द) धोलावीरा

उत्तर : धोलावीरा

प्रश्न 3   निम्नलिखित में से कौन-सी एक सम्पूर्ण हड़प्पा संस्कृति माला में निर्मित पक्की ईंटों की विशालतम संरचना है -
 (अ) वृहद् स्नानागार
 (ब) अन्न भण्डारगृह
 (स) सभागार
 (द) लोथल गोदीवाड़ा

उत्तर : अन्न भण्डारगृह

प्रश्न 4   ‘ग्रेट बाथ’ के उत्खनन का स्थान-
 (अ) लोथल
 (ब) हड़प्पा
 (स) मोहनजोदड़ो
 (द) अतरंजीखेड़ा

उत्तर : मोहनजोदड़ो

प्रश्न 5   ‘पत्थर को चमकाने की कला ऐसी पूर्णता तक पहुँच गयी थीं कि इसके लिए आधुनिक क्षमता से परे लुप्त कला हो जाने की बात कही जाती है।’ स्मिथ ने यह टिप्पणी किसकी कला के विषय में की थी -
 (अ) पल्लव
 (ब) मौर्य
 (स) गुप्त
 (द) राष्ट्रकूट

उत्तर : मौर्य

प्रश्न 6   सारनाथ के धमेख स्तूप का निर्माण किस शासक ने किया -
 (अ) अशोक
 (ब) कनिष्क
 (स) मिनेण्डर
 (द) हर्ष

उत्तर : अशोक

प्रश्न 7   सूची-1 (पुरावशेष) को सूची-II (स्थान) के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

सूची-1 (पुरावशेष) सूची-II (स्थान)
A. प्रस्तर हाथी a. सांची
B. चतुष्पक्षीय सिंह b. सारनाथ
C. शुंग-कण्‍व नक्काशी c. धौली
D. भव्य प्रवेश द्वार d. भरहुत
कूट: A B C D
 (अ) c b a d
 (ब) c b d a
 (स) b c d a
 (द) b c a d

उत्तर : c b d a

प्रश्न 8   सूची-I को सूची-II के साथ सही सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

सूची-I (स्मारक) सूची-II (राजवंश)
A. धौलि स्थित हाथी a. शुंग
B. सांची स्तूप के प्रवेश द्वार b. मौर्य
C. कालें सतूप c. सातवाहन
कूट : A B C
 (अ) b a c
 (ब) b c a
 (स) c a b
 (द) a b c

उत्तर : b a c

प्रश्न 9   कौनसा गुप्तकालीन अभिलेख आर्य उदिताचार्य का भागवत कुशिक के वंशज के रूप में उल्लेख करता है -
 (अ) दुर्जनपुर स्थित रामगुप्त का जैन प्रतिमा अभिलेख
 (ब) चन्द्रगुप्त द्वितीय का मथुरा स्तम्भ अभिलेख
 (स) स्कन्दगुप्त का जूनागढ़ अभिलेख
 (द) चन्द्र का मेहरौली स्तम्भ अभिलेख

उत्तर : चन्द्रगुप्त द्वितीय का मथुरा स्तम्भ अभिलेख

प्रश्न 10   सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

सूची-1 सूची-2
A. रुद्रमल मंदिर a. खजुराहो
B. कन्दरिया महादेव मंदिर b. भुवनेश्वर
C. उदयेश्वर मंदिर c. कांचीपुरम्
D. लिंगराज मंदिर d. सिद्धपुर
e. उदयपुर
कूट : A B C D
 (अ) c a d b
 (ब) d e c a
 (स) d a e b
 (द) c d e b

उत्तर : d a e b

page no.(1/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.