Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

प्राचीन भारत में भाषा एवं साहित्य का विकास

प्रश्न 1   ‘अवधी’ को हिन्दी की एक उपभाषा के रूप में काफी लोकप्रियता हासिल है। इस भाषा में ‘पद्मावत’ और ‘रामचरितमानस’ जैसी कई महान रचनाएं हुई हैं। यह किस राज्य से संबंधित है -
 (अ) महाराष्ट्र
 (ब) उत्‍तर प्रदेश
 (स) झारखंड
 (द) कर्नाटक

उत्तर : उत्‍तर प्रदेश
व्याख्या :
अवधी हिंदी की एक उपभाषा है। यह उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में बोली जाती है, जिसमें लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, अयोध्या, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशाम्बी, अम्बेडकर नगर, गोंडा, बस्ती, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती और फतेहपुर शामिल हैं। अवधी पूर्वी हिंदी की तीन बोलियों में से एक है। अन्य दो बोलियां बघेली और छत्तीसगढ़ी हैं।

प्रश्न 2   सुमेलित कीजिए-

पुस्तक रचयिता
(1) अर्थशास्त्र (A) हेमचन्द्र
(2) इण्डिका (B) विशाखदत्त
(3) मुद्राराक्षस (C) मेगस्थनीज
(4) परिशिष्टपर्वन (D) कौटिल्य
1, 2, 3, 4
 (अ) A, B, C, D
 (ब) D, C, B, A
 (स) C, D, A, B
 (द) B, C, A, D

उत्तर : D, C, B, A

प्रश्न 3   निम्नलिखित संस्कृत ग्रंथों में से कौन सा एक नाटक है -
 (अ) कुमारसम्भव
 (ब) रघुवंश
 (स) मेघदूत
 (द) मालविकाग्निमित्र

उत्तर : मालविकाग्निमित्र

प्रश्न 4   ‘किरातार्जुनीय’ किसके द्वारा लिखित है -
 (अ) भास
 (ब) भारवि
 (स) शूद्रक
 (द) कालिदास

उत्तर : भारवि

प्रश्न 5   निम्नलिखित में से कौनसा नाटक कालिदास का नहीं माना जाता -
 (अ) अभिज्ञान शाकुन्तलम
 (ब) मालविकाग्निमित्र
 (स) हयग्रीव वध
 (द) विक्रमोर्वशीय

उत्तर : हयग्रीव वध

प्रश्न 6   निम्न में से कौन-सी रचना कालिदास की नहीं है -
 (अ) ऋतुसंहार
 (ब) रघुवंश
 (स) मृच्छकटिकम्
 (द) मेघदूत

उत्तर : मृच्छकटिकम्

प्रश्न 7   मुद्राराक्षस और देवीचन्द्रगुप्तम के रचयिता कौन हैं -
 (अ) शुद्रक
 (ब) कालीदास
 (स) वसुबन्धु
 (द) विशाखदत्त

उत्तर : विशाखदत्त

प्रश्न 8   मैगस्थनीज की इण्डिका के अंश निम्नलिखित में से किन लेखकों की कृतियों में पाए जा सकते हैं -
(i) एरियन
(ii) स्ट्रैबो
(iii) प्लिनी
(iv) लिवी

 (अ) केवल (i)
 (ब) केवल (i) व (ii)
 (स) केवल (i), (ii) व (iii)
 (द) (i), (ii), (iii) व (iv)

उत्तर : केवल (i), (ii) व (iii)

प्रश्न 9   निम्न में से कौनसा एक युग्म सही सुमेलित नहीं है -
 (अ) वाक्पति - गौड़वहो
 (ब) सोमदेव - कथासरित्सागर
 (स) दांडिन - दशकुमारचरित
 (द) बिल्हाना - नवसाहसांकचरित

उत्तर : बिल्हाना - नवसाहसांकचरित

प्रश्न 10   अवदान साहित्य किस धर्म से संबंधित है -
 (अ) जैन
 (ब) बौद्ध
 (स) हिन्दू
 (द) शैव

उत्तर : बौद्ध

page no.(1/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.