Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs January 2023

प्रश्न 1   हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुई 11वीं भारतीय ओपन चैम्पियनशिप में राजस्थान की अनुया प्रसाद ने 10 मीटर एयर पिस्टल डैफ वुमन कैटेगरी कौन सा मेडल जीता है -
 (अ) स्वर्ण पदक
 (ब) रजत पदक
 (स) कांस्य पदक
 (द) कोई पदक नहीं

उत्तर : स्वर्ण पदक

प्रश्न 2   पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र का मुख्यालय स्थित है -
 (अ) जोधपुर
 (ब) जयपुर
 (स) बीकानेर
 (द) उदयपुर

उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
राजस्थान के राज्यपाल एवं पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने गोवा में पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की शासी परिषद और कार्यकारी परिषद की संयुक्त बैठक में कलाकारों को वर्षों से दिये जा रहे डॉक्टर कोमल कोठारी पुरस्कार के मानदेय में समय के अनुरूप वृद्धि करने के निर्देश देते हुए इस संबंध में मौके पर ही प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी। राज्यपाल की मंजूरी के बाद पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र द्वारा दिये जाने वाले कोमल कोठारी पुरस्कार की ढाई लाख रुपए की राशि एक-से-अधिक लोगों को दिये जाने पर अब बाँटकर नहीं दी जाएगी। यदि दो कलाकारों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा तो दोनों को ढाई-ढाई लाख रुपए राशि प्रदान की जाएगी। इस बैठक में केंद्र के सदस्य राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा एवं केंद्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन दीव से शाषी निकाय और कार्यकारी निकाय के सदस्य सम्मिलित हुए। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के जाने-माने कला मर्मज्ञ पद्म भूषण डॉ. कोमल कोठारी की स्मृति में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा ‘डॉ. कोमल कोठारी स्मृति लाइफ टाइम अचीवमेंट लोक कला पुरस्कार’ प्रदान किया जाता है।

प्रश्न 3   मार्च 2023 में राजस्थान के किस जिले में अंतर्राष्ट्रीय व्यापर मेला आयोजित किया जायेगा -
 (अ) अलवर
 (ब) भीलवाड़ा
 (स) जोधपुर
 (द) बीकानेर

उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने जोधपुर में हुई राजस्थान निर्यात संवर्द्धन परिषद की बैठक में बताया कि राजस्थान में औद्योगिक विकास को विश्वपटल पर नई ऊँचाइयाँ देने के उद्देश्य से आगामी 20 से 22 मार्च, 2023 तक जोधपुर के ईपीसीएच सेंटर बोरानाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला आयोजित किया जाएगा।

प्रश्न 4   हाल ही में (जनवरी, 2023) भगवान देवनारायण जी की कौनसी वीं जयंती मनाई गई -
 (अ) 1000वीं
 (ब) 10021वीं
 (स) 1111वीं
 (द) 2100वीं

उत्तर : 1111वीं
व्याख्या :
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मालासेरी डुंगरी में 28 जनवरी को भगवान देवनारायण जी के 1111वें अवतरण महोत्सव में शामिल हुए।

प्रश्न 5   हाल ही में (जनवरी, 2023) राजस्थान के किस शहर में दो दिवसीय कृषि महोत्सव-प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है -
 (अ) जयपुर
 (ब) अलवर
 (स) कोटा
 (द) टोंक

उत्तर : कोटा
व्याख्या :
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार और राजस्थान सरकार के सहयोग से राजस्थान के कोटा संभाग को कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उन्नत और अग्रणी बनाने के लिये दो दिवसीय कृषि महोत्सव-प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 24th-25thजनवरी 2023 को दशहरा मैदान, कोटा, राजस्थान में किया गया।

प्रश्न 6   हाल ही में (जनवरी, 2023) राजस्थान के कितने व्यक्तियों को पद्म श्री सम्मान दिये जाने की घोषणा की गई है -
 (अ) दो
 (ब) चार
 (स) पांच
 (द) एक

उत्तर : चार
व्याख्या :
राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2023 के लिये देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों ‘पद्म पुरस्कारों’की घोषणा की गई। इनमें राजस्थान के चार विभूतियों को पद्म श्री अवार्ड के लिये चुना गया है। पद्म पुरस्कार के लिये चयनित राजस्थान के चार विभूतियों में मूलचंद लोढ़ा, लक्ष्मण सिंह और अहमद हुसैन एवं मोहम्मद हुसैन (संयुक्त रूप से) शामिल हैं। डूंगरपुर के सामाजिक कार्यकर्त्ता मूलचंद लोढ़ा और जयपुर के लापोड़िया गाँव के लक्ष्मण सिंह को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिये जबकि हुसैन बंधु उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मोहम्मद हुसैन को संयुक्त रूप से कला के क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिये पद्म श्री अवार्ड हेतु चुना गया है। गजल और कव्वाली गायकी के लिये मशहूर जयपुर के हुसैन बंधुओं को साल 2000 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

प्रश्न 7   हाल ही में (जनवरी, 2023) प्रधानमंत्री द्वारा राजस्थान के किस परमवीर चक्र विजेता के नाम पर अंडमान निकोबार के एक द्वीप का नामकरण किया गया है -
 (अ) मेजर शैतान सिंह
 (ब) मेजर निहाल सिंह
 (स) मेजर सोमनाथ शर्मा
 (द) मेजर धन सिंह थापा

उत्तर : मेजर शैतान सिंह
व्याख्या :
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (पराक्रम दिवस) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में सबसे बड़े सैन्य अलंकरण परमवीर चक्र के 21 विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 बड़े अज्ञात द्वीपों का नामकरण किया। इस सूची में राजस्थान के परमवीम चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह का नाम भी शामिल हैं। जोधपुर में एक दिसंबर 1924 को जन्मे शैतान सिंह के पिता हेम सिंह भाटी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल थे।

प्रश्न 8   राजस्थान साहित्य अकादमी वर्ष 2022-23 का अमृत सम्मान कितने व्यक्त्यिों को दिया जायेगा -
 (अ) 3
 (ब) 4
 (स) 6
 (द) 8

उत्तर : 8
व्याख्या :
राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण की अध्यक्षता में हुई अमृत सम्मान समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश के 75 वर्ष से अधिक उम्र के आठ रचनाधर्मियों को राजस्थान साहित्य अकादमी वर्ष 2022-23 का अमृत सम्मान प्रदान करेगी। जयपुर के डॉ. सुलोचना रांगेय राघव, पुष्पा शरद देवड़ा, डॉ. कल्याण प्रसाद वर्मा, झालावाड़ के ग्यारसीलाल सेन, बीकानेर के लक्ष्मीनारायण रंगा, सरल विशारद, चूरू के शिव कुमार शर्मा मधुप तथा बाँसवाड़ा की भारती भावसार का चयन वर्ष 2022-23 के अमृत सम्मान हेतु किया गया है।

प्रश्न 9   हाल ही में (जनवरी, 2023) किस शहर में शहरी जल संवर्द्धन योजना का शिलान्यास किया गया है -
 (अ) जोधपुर
 (ब) उदयपुर
 (स) भीलवाड़ा
 (द) जयपुर

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
राजस्थान के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने जयपुर शहर के हरमाड़ा एवं बढारणा क्षेत्र को बीसलपुर का पानी उपलब्ध कराने के लिये शहरी जल संवर्द्धन योजना का शिलान्यास किया।

प्रश्न 10   हाल ही में (जनवरी, 2023) बंदियों को रोजगार से जोड़ने की पहल के तहत किस केंद्रीय कारागार परिसर में पेट्रोल पंप ‘आशाएं दा फिलिंग स्टेशन’ का शिलान्यास किया गया -
 (अ) जोधपुर
 (ब) जयपुर
 (स) अलवर
 (द) श्रीगंगानगर

उत्तर : अलवर
व्याख्या :
राजस्थान के पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह एवं कारागार विभाग मंत्री टीकाराम जूली ने राज्य में कारागार विभाग की बंदियों को रोज़गार से जोड़ने एवं आमजन को सुविधा उपलब्ध कराने की अभिनव पहल के तहत केंद्रीय कारागार परिसर अलवर में पेट्रोल पंप ‘आशाएँ दा फिलिंग स्टेशन’ का शिलान्यास किया।

page no.(1/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.