Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

क्रमचय तथा संचय

प्रश्न 1   एक कक्षा में कुछ बैंच हैं। यदि प्रत्येक बैंच पर 4 विद्यार्थी बैठें तो, 1 बैंच खाली रह जाता है। यदि प्रत्येक बैंच पर 3 विद्यार्थियों को बिठाया जाए तो 23 विद्यार्थी कक्षा में खड़े रहे जाते हैं। कक्षा में कुल विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात करें-
 (अ) 48
 (ब) 78
 (स) 104
 (द) 110

उत्तर : 104

प्रश्न 2   m पुरुषों और n महिलाओं को एक पंक्ति में इस प्रकार बैठानां है कि कोई भी दो महिलाएँ एक साथ ना बैठें। यदि m > n, तो इन सभी के बैठने के तरीकों की संख्या है :
 (अ) (m! (m-1)!)/((m-n+1)!)
 (ब) ((m-1)! (m+1)!)/(n!(n-1)!)
 (स) (m!(m+1)!)/((m-n+1)!)
 (द) (m!(m-1)!)/((m-n-1)!)

उत्तर : (m!(m+1)!)/((m-n+1)!)
व्याख्या :
यदि m पुरुषों और n महिलाओं को एक पंक्ति में इस प्रकार बैठाना है कि कोई भी दो महिलाएँ एक साथ ना बैठें, तो उनके बैठने के कुल तरीकों की संख्या (m!(m+1)!)/((m-n+1)!) होती है।

प्रश्न 3   4 लड़कों और 3 लड़कियों को एक पंक्ति में इस प्रकार बैठाना है कि दो लड़के अगल-बगल न बैठें। ऐसा कितने भिन्न तरीकों से किया जा सकता है-
 (अ) 5040
 (ब) 30
 (स) 144
 (द) 72

उत्तर : 144

प्रश्न 4   12 खिलाड़ियों में से 8 खिलाड़ियों की एक टीम बनानी है। चुने हुए 8 खिलाड़ियों में से 1 खिलाड़ी को कप्तान तथा 1 अन्य खिलाड़ी को उप-कप्तान चुनना है। यह कितने तरीकों से किया जा सकता है -
 (अ) 27720
 (ब) 18860
 (स) 5430
 (द) 4355

उत्तर : 27720

प्रश्न 5   एक माला बनाने में 10 विभिन्न मोती कितने प्रकार से पिरोय जा सकते हैं, जबकि उनमें से तीन विशेष मोती कभी भी पृथक ना रहें -
 (अ) 71
 (ब) 7! × 3!
 (स) 3×7 !
 (द) 8! × 3!

उत्तर : 3×7 !

प्रश्न 6   शतरंज की एक खेल-प्रतियोगिता में, छह खिलाड़ियों में से प्रत्येक खिलाड़ी हर दूसरे खिलाड़ी के साथ यथार्थत: एक बार खेलेगा। खेल-प्रतियोगिता के दौरान खेले जाने वाले मैचों की संख्या क्या होगी -
 (अ) 10
 (ब) 15
 (स) 20
 (द) 25

उत्तर : 15

प्रश्न 7   शब्द CORPORATION के अक्षरों को कितने भिन्न प्रकार से पुनर्व्यवस्थित किया जा सकता है ताकि सभी स्वर सदैव एक साथ आए -
 (अ) 45760
 (ब) 50400
 (स) 34880
 (द) 45321

उत्तर : 50400

page no.(1/1)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.