राजस्थान के उद्योग
प्रश्न 1 ‘मिशन निर्यातक बनो’, राजस्थान में किस वर्ष प्रारम्भ की गई थी -
(अ) 2020 में
(ब) 2021 में
(स) 2022 में
(द) 2023 में
व्याख्या :
इसे 28 जुलाई, 2021 को शुरू किया गया था। राजस्थान सरकार के उद्योग विभाग और राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम (RIICO) ने राज्य में महत्वाकांक्षी निर्यातकों को बढ़ावा देने के लिए मिशन निर्यातक बनो अभियान शुरू किया है।
प्रश्न 2 चुकन्दर पर आधारित प्रथम चीनी उद्योग स्थापित हुआ था -
(अ) श्री गंगानगर में
(ब) भोपालसागर में
(स) केशोरायपाटन में
(द) उदयपुर में
व्याख्या :
श्रीगंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड में चुकन्दर से चीनी बनाने के लिए एक योजना 1968 में आरम्भ की गई थी जो अनार्थिक होने के कारण अब बंद कर दी गई है।
प्रश्न 3 निम्नलिखित में से कौन सा एक रीको (RIICO) कृषि खाद्य फार्म केन्द्र है -
(अ) रीको, भरतपुर
(ब) उद्योगविहार, जैसलमेर
(स) एम आइ ए, कोटा
(द) बोरानाडा, जोधपुर
व्याख्या :
रीको ने राजस्थान में चार एग्रो-फूड पार्क विकसित किए हैं। ये हैं- रानपुर (कोटा), बोरानाडा (जोधपुर), श्रीगंगानगर तथा अलवर।
प्रश्न 4 मेवाड़ टेक्सटाइल मिल अवस्थित है।
(अ) ब्यावर में
(ब) भीलवाड़ा में
(स) बाँसवाड़ा में
(द) पाली में
व्याख्या :
मेवाड़ टैक्सटाइल मिल के लिए 12 अगस्त 1936 मेवाड़ रियासत के तत्कालीन हाकम जसवंत सिंह ने सौभागमल लोढ़ा को मात्र 1100 रुपए में 184 बीघा जमीन दी थी। 1938 में मेवाड़ टैक्सटाइल मिल की स्थापना भी हुई और यह भीलवाड़ा की लाइफलाइन बन गई।
प्रश्न 5 निम्न में से कौनसा सुमेलित है उत्तर का चयन नीचे दिये कोड से कीजिये-
औद्योगिक उपक्रम - स्थान
1. स्टेट वुलन मिल - बीकानेर
2. हाईटेक प्रिसीसन ग्लास फैक्ट्री - धौलपुर
3. साल्ट वर्क्स - लूनकरनसर
4. राज. स्टेट टेनरीज - टोंक
कोड-
(अ) 1, 2 और 3 सही
(ब) 2 और 3 सही
(स) 1, 2 और 4 सही
(द) 2, 3 और 4 सही
प्रश्न 6 राजस्थान का निम्नलिखित में से कौन सा जिला राज्य का प्लास्टिक केन्द्र (हब) माना जाता है -
(अ) दौसा
(ब) भरतपुर
(स) अलवर
(द) जयपुर
प्रश्न 7 कौन सा सुमेलित नहीं है -
उद्योग - स्थिति
(अ) हाई टेक ग्लास - धौलपुर
(ब) सफेद सीमेण्ट - निम्बाहेड़ा
(स) टायर-ट्यूब - अलवर
(द) पॉलिमर - शाहपुरा
प्रश्न 8 निम्नलिखित में से किस वर्ष में राजस्थान की पहली कपड़ा मिल - कृष्णा मिल, ब्यावर में स्थापित की गई थी -
(अ) 1857
(ब) 1947
(स) 1889
(द) 1998
प्रश्न 9 राजस्थान में पहला सीमेंट उद्योग 1916 में _____ में स्थापित किया गया था।
(अ) गोटन
(ब) खारिया खंगार
(स) लखेरी
(द) पैंटाल
प्रश्न 10 राजस्थान में सूती वस्त्र उद्योग की सर्वप्रथम इकाई किस जगह प्रारम्भ की गई -
(अ) जयपुर
(ब) कोटा
(स) ब्यावर
(द) अलवर
page no.(1/28)