राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2023-24
- प्रश्न 1 आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार राजस्थान निम्नलिखित में से कौन-सी फसलों के उत्पादन में पूरे भारत में प्रथम स्थान पर हैं -
i. बाजरा ii. सरसों iii. मूंगफली iv. ज्वार v. ग्वार
कूट -
- (अ) (1) केवल i तथा ii
- (ब) (2) केवल i तथा iii
- (स) (3) केवल i, iv तथा v
- (द) (4) केवल i, ii तथा v
उत्तर : (4) केवल i, ii तथा v
व्याख्या :
प्रथम स्थान (राजस्थान) - बाजरा, सरसों, ग्वार, कुल तिळहन
- प्रश्न 2 राजस्थान के निम्न में से कौनसा जिला वर्ष 2022-23 में राज्य में गेहूँ के सर्वाधिक उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1 -
- (अ) बूंदी
- (ब) कोटा
- (स) श्री गंगानगर
- (द) जैसलमेर
उत्तर : श्री गंगानगर
व्याख्या :
राजस्थान में श्री गंगानगर जिला गेहूं उत्पादन में अग्रणी है। इसका उपजाऊ क्षेत्र सिंचाई के लिए अनुकूल है।
- प्रश्न 3 राजस्थान में 31 मार्च 2023 तक सड़कों की लंबाई घटते क्रम में कौन सी श्रेणी में है -
-
- (अ) राष्ट्रीय राजमार्ग > मुख्य जिला सड़क > राज्य राजमार्ग > अन्य जिला सड़क > ग्रामीण सड़क
- (ब) राज्य राजमार्ग > मुख्य जिला सड़क > राष्ट्रीय राजमार्ग > ग्रामीण सड़क > अन्य जिला सड़क
- (स) ग्रामीण सड़क > अन्य जिला सड़क > राज्य राजमार्ग > मुख्य जिला सड़क > राष्ट्रीय राजमार्ग
- (द) अन्य जिला सड़क > ग्रामीण सड़क > मुख्य जिला सड़क > राज्य राजमार्ग > राष्ट्रीय राजमार्ग
उत्तर : ग्रामीण सड़क > अन्य जिला सड़क > राज्य राजमार्ग > मुख्य जिला सड़क > राष्ट्रीय राजमार्ग
व्याख्या :
31 मार्च 2023 तक सड़कों की लंबाई घटते क्रम में: ग्रामीण सड़क> अन्य जिला सड़क>राज्य राजमार्ग>मुख्य जिला सड़क>राष्ट्रीय राजमार्ग
- प्रश्न 4 “संगरिया-सांचोर-संथालपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे” की राजस्थान में कुल लंबाई कितनी है -
-
- (अ) 537 किमी
- (ब) 637 किमी
- (स) 737 किमी
- (द) 837 किमी
उत्तर : 637 किमी
व्याख्या :
संगरिया-सांचोर-संथालपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की राजस्थान में लंबाई: 637 Km
- प्रश्न 5 राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की स्थापना कब हुई?
-
- (अ) 1 अक्टूबर 1964
- (ब) 1 नवंबर 1965
- (स) 1 जनवरी 1966
- (द) 1 दिसंबर 1967
उत्तर : 1 अक्टूबर 1964
व्याख्या :
1 अक्टूबर 1964 (सड़क परिवहन निगम अधिनियम 1950 के अधीन)
- प्रश्न 6 राजस्थान में “दिल्ली-वडोदरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे” की लंबाई कितनी है -
-
- (अ) 374 किमी
- (ब) 484 किमी
- (स) 574 किमी
- (द) 674 किमी
उत्तर : 374 किमी
व्याख्या :
दिल्ली-वडोदरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की राजस्थान में लंबाई: 374 Km
- प्रश्न 7 राजस्थान राज्य राजमार्ग निवेश कार्यक्रम परियोजना-2 का वित्त पोषण कौन करता है -
-
- (अ) विश्व बैंक
- (ब) एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB)
- (स) भारतीय रिजर्व बैंक
- (द) नाबार्ड
उत्तर : एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB)
व्याख्या :
राजस्थान राज्य राजमार्ग निवेश कार्यक्रम परियोजना-2 का वित्त पोषण ADB कर रहा है।
उद्देश्य: राजमार्गों पर यातायात दक्षता एवं सुरक्षा को सुधारना।
दिसंबर 2019 से मार्च 2024 तक।
754 किमी लंबाई के 11 राजमार्गों का विकास किया जा रहा है।
राजस्थान राज्य राजमार्ग निवेश कार्यक्रम परियोजना-3 (मार्च 2023 से सितंबर 2026 तक।)
- प्रश्न 8 राजस्थान में “सड़क सुरक्षा वेब पोर्टल” का शुभारंभ कब किया गया?
-
- (अ) 12 फरवरी 2024
- (ब) 14 फरवरी 2024
- (स) 16 फरवरी 2024
- (द) 18 फरवरी 2024
उत्तर : 14 फरवरी 2024
व्याख्या :
सड़क सुरक्षा वेब पोर्टल:- 14 फरवरी 2024
- प्रश्न 9 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) का तीसरा चरण किस अवधि के लिए चलाया जा रहा है -
-
- (अ) 2017-22
- (ब) 2018-23
- (स) 2019-25
- (द) 2020-26
उत्तर : 2019-25
व्याख्या :
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) की शुरुआत 25 दिसंबर 2000 को की गई।
उद्देश्य: ग्रामीण इलाकों में 500 या इससे अधिक की आबादी वाले तथा पहाड़ी और रेगिस्तानी क्षेत्र में 250 लोगों की आबादी वाले गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ना।
इसका तीसरा चरण 2019-20 से 2024-25 के लिए चलाया जा रहा है। तीसरे चरण के तहत 8,662.50 किमी लंबाई की मुख्य ग्रामीण सड़कों का उन्नयन और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
- प्रश्न 10 राजस्थान का सड़क घनत्व प्रति 100 वर्ग किमी पर मार्च 2023 तक कितना था -
-
- (अ) 78.12 किमी
- (ब) 88.18 किमी
- (स) 98.20 किमी
- (द) 108.25 किमी
उत्तर : 88.18 किमी
व्याख्या :
राजस्थान का सड़क घनत्व: 88.18 किमी
भारत का सड़क घनत्व: 165.24 किमी
page no.(1/21)