Rajasthan Current Affairs October 2024
- प्रश्न 1 किस पत्रिका ने ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ को दुनिया की नंबर-1 लग्जरी ट्रेन का दर्जा दिया है -
-
- (अ) ट्रैवलर मैगजीन
- (ब) ट्रिपवाइजर
- (स) कोंडेनास्ट ट्रैवल पत्रिका
- (द) वर्ल्ड ट्रैवल मैगजीन
उत्तर : कोंडेनास्ट ट्रैवल पत्रिका
व्याख्या :
ट्रैवल पत्रिका कोंडेनास्ट की ओर से राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स को द बेस्ट ट्रेन ट्रिप्स इन द वर्ल्ड -2024 रीडर्स चॉइस अवॉर्ड के तहत दुनिया की नंबर-1 लग्जरी ट्रेन से नवाजा गया है।
- प्रश्न 2 ‘डूइंग गुड फॉर भारत अवॉर्ड 2024’ राजस्थान पुलिस को किस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया है -
-
- (अ) पर्यावरण संरक्षण
- (ब) शिक्षा सुधार
- (स) कम्युनिटी पुलिसिंग (सार्वजनिक सेवाएं)
- (द) खेल विकास
उत्तर : कम्युनिटी पुलिसिंग (सार्वजनिक सेवाएं)
व्याख्या :
राजस्थान पुलिस को कम्युनिटी पुलिसिंग (सार्वजनिक सेवाओं) में नवाचार एवं बेहतर कार्य के लिए श्रेणी ‘जी’ में ‘डूइंग गुड फॉर भारत अवॉर्ड 2024’ प्रदान किया गया।
- प्रश्न 3 राजस्थान विधानसभा की पहली महिला उपसचिव कौन बनी हैं -
-
- (अ) मीरा शर्मा
- (ब) आशा सिंह
- (स) रमा चौधरी
- (द) इन्दिरा शर्मा
उत्तर : इन्दिरा शर्मा
व्याख्या :
इंदिरा शर्मा राजस्थान विधानसभा की पहली महिला उप सचिव बनी है। कुशल सिंह 2009 में राजस्थान की पहली महिला मुख्य सचिव बनीं।
- प्रश्न 4 महिलाओं की सुरक्षा के लिए जयपुर पुलिस कमिश्ररेट ने किस अभियान की शुरुआत की है -
-
- (अ) ऑपरेशन अनामिका अभियान
- (ब) ऑपरेशन सवेरा अभियान
- (स) ऑपरेशन गरिमा अभियान
- (द) ऑपरेशन उल्लास अभियान
उत्तर : ऑपरेशन गरिमा अभियान
व्याख्या :
जयपुर पुलिस की ओर से बालिका और महिला सुरक्षा जन जागरूकता के लिए “ऑपरेशन गरिमा” अभियान की शुरुआत की गई है।
- प्रश्न 5 राज्य सरकार द्वारा क्रिस्टेलाइन टेक्नोलॉजी पर आधारित 2000 मेगावाट की सौर परियोजना कहाँ स्थापित की जाएगी -
-
- (अ) मोहनगढ़, जैसलमेर
- (ब) भड़ला, फलोदी
- (स) रामगढ़, जैसलमेर
- (द) बोडान, जैसलमेर
उत्तर : बोडान, जैसलमेर
व्याख्या :
विद्युत उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से 5 हजार 708 मेगावाट की सौर ऊर्जा और विण्ड-सोलर हाइब्रिड परियोजनाओं के लिए 10 हजार 418 हैक्टेयर भूमि आवंटन की स्वीकृतियां केबिनेट में प्रदान की गईं। क्रिस्टेलाइन टेक्नोलॉजी पर आधारित 2 हजार मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना जैसलमेर जिले की उपनिवेशन तहसील नाचना-1 के ग्राम बोडान में, क्रिस्टेलाइन टेक्नोलॉजी विद ट्रैकर पर आधारित 1,500 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना जैसलमेर जिले की उपनिवेशन तहसील मोहनगढ़ नं-1 के ग्राम मोहनगढ़ एवं उपनिवेशन तहसील मोहनगढ़ नं-2 के ग्राम पोहड़ में लगाई जाएगी। इसी तरह, 1,100 मेगावाट की एक सौर ऊर्जा परियोजना एवं 108 मेगावाट के विण्ड-सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट के लिए जैसलमेर एवं फलौदी जिलों में भूमि आवंटित की स्वीकृति दी गई है। जैसलमेर जिले की तहसील रामगढ़ के ग्राम सियाम्बर में एक हजार मेगावाट की एक सौर ऊर्जा परियोजना लगाई जाएगी।
- प्रश्न 6 हाल ही में राज्य के किस कृषि विज्ञान केन्द्र को 'राष्ट्रीय आउटस्टैंडिंग कृषि विज्ञान केन्द्र' अवॉर्ड दिया गया है -
-
- (अ) कृषि विज्ञान केन्द्र आबूसर, झुंझुनूँ
- (ब) कृषि विज्ञान केंद्र मौलासर, नागौर
- (स) कृषि विज्ञान केन्द्र, जयपुर
- (द) कृषि विज्ञान केन्द्र, जोधपुर
उत्तर : कृषि विज्ञान केन्द्र आबूसर, झुंझुनूँ
व्याख्या :
झुंझुनूं केवीके को राष्ट्रीय आउट स्टैंडिंग केवीके अवार्ड से सम्मानित किया गया।
- प्रश्न 7 राजस्थान के किस स्टेडियम को फीफा के द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है -
-
- (अ) सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
- (ब) अनिल अग्रवाल स्टेडियम, जयपुर
- (स) विद्याधर नगर स्टेडियम, जयपुर
- (द) बरकतुल्लाह खान स्टेडियम, जोधपुर
उत्तर : विद्याधर नगर स्टेडियम, जयपुर
व्याख्या :
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर के विद्याधर नगर में नवनिर्मित फुटबॉल स्टेडियम का उद्घाटन किया यह भारत का दूसरा स्टेडियम है,जो फीफा अप्रूव्ड है।
- प्रश्न 8 हाल ही में किस संस्थान द्वारा जलवायु परिवर्तन एवं संधारणीयता पर सर्टिफिकेट प्रोग्राम लॉन्च किया गया है -
-
- (अ) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर
- (ब) भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान कोटा
- (स) भारतीय प्रबंधन संस्थान, उदयपुर
- (द) एम॰बी॰एम॰ अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जोधपुर
उत्तर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर
व्याख्या :
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटो) जोधपुर ने कामकाजी युवाओं के लिए जलवायु परिवर्तन और संधारणोयता (क्लइमेट चेज़ एंड सस्टेनिथिलिटी) पर सर्टिफ़िकेट प्रोग्राम लॉन्च किया है।
- प्रश्न 9 राजस्थान का पहला ग्रीन एनर्जी पार्क कहाँ स्थित है -
-
- (अ) जयपुर
- (ब) अजमेर
- (स) उदयपुर
- (द) जोधपुर
उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
राजस्थान का पहला ग्रीन एनर्जी पार्क : अशोक उद्यान (जोधपुर)
- प्रश्न 10 राजस्थान में सूचना के अधिकार 2005 की जानकारी हेतु संग्रहालय का निर्माण किस स्थान पर किया गया -
-
- (अ) जयपुर
- (ब) अजमेर (नरबदखेड़ा)
- (स) उदयपुर
- (द) बीकानेर
उत्तर : अजमेर (नरबदखेड़ा)
व्याख्या :
राजस्थान में सूचना के अधिकार 2005 की जानकारी के लिए संग्रहालय का निर्माण नरबदखेड़ा (अजमेर)
page no.(1/6)