साझा
प्रश्न 11 अजय 4,000 रू से एक व्यापार प्रारम्भ करता है तथा 3 माह बाद विजय 8,000रू लगाकर उसमें साझेदार हो जाता है। वर्ष के अन्त में लाभ का अनुपात है -
(अ) 1: 2
(ब) 1: 4
(स) 2: 3
(द) 3: 2
प्रश्न 12 A, 2,000 रू से व्यापार प्रारम्भ करता है तथा तीन माह बाद B, 8,000 रू लगाकर उसमें साझेदार हो जाता है। यदि वर्ष के अन्त में कुल लाभ 20,000 रू हो, तो A का लाभ है -
(अ) 2,000 रू
(ब) 3,000 रू
(स) 4,000 रू
(द) 5,000 रू
प्रश्न 13 संजय ने 5,000 रू निवेश कर एक व्यापार प्रारम्भ किया। 7 माह पश्चात् विजय भी 8,000 रू पूंजी के साथ सम्मिलित हो गया। यदि वर्ष के अंत में उन्हें 1,500 रू का लाभ हुआ, तो लाभ में विजय का अंश क्या होगा -
(अ) 500 रू
(ब) 600 रू
(स) 750 रू
(द) 900 रू
प्रश्न 14 सुरेश एवं महेश ने क्रमशः 1,15,000 रू तथा 1,85,000 रू निवेश कर एक व्यापार प्रारम्भ किया। 18,000 रू के कुल लाभ में से महेश का अंश है -
(अ) 6,900 रू
(ब) 9,000 रू
(स) 11,100 रू
(द) 11,500 रू
प्रश्न 15 A, B तथा C 105:40:36 अनुपात में साझेदारी से व्यापार प्रारम्भ करते हैं। 6 माह बाद B 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बढ़ाता है। यदि एक वर्ष के अन्त में कुल लाभ रू 1,85,000 है, तब लाभ में C का हिस्सा है -
(अ) 36,000रू
(ब) 36,700रू
(स) 36,795रू
(द) 36,800रू
प्रश्न 16 अ तथा ब ने 4500 रू और 6000 रू लगाकर व्यापार शुरू किया। अ सक्रिय साजेदार है उसे लाभ का 2/5 भाग मिलता है यदि कुल लाभ 3500 रू हो तो बताओ अ को लाभ के कितने रूपये मिलेंगे -
(अ) 3000
(ब) 2500
(स) 2000
(द) 3500
प्रश्न 17 नवीन ने 6500 रू लगाकर एक व्यापार प्रारम्भ किया कुछ समय बाद प्रवीन 3900 रू लगाकर व्यापार में शामिल हो गया।यदि वर्ष के अन्त में लाभ का बंटवारा 5ः2 के अनुपात में किया गया हो तो बताओ प्रवीन व्यापार में कितने माह बाद आया -
(अ) 10 महिने
(ब) 8 महिने
(स) 6 महिने
(द) 5 महिने
प्रश्न 18 क ने 7 माह के लिए 5000 रू, ख ने 6000 रू 6 माह के लिए लगाये तथा ग ने 8000 रू 5 माह के लिए लगाए। यदि वर्ष के अन्त में ख को 4320 रू का लाभ हुआ हो तो क व ग का कुल लाभ क्या होगा -
(अ) 6000
(ब) 7000
(स) 9000
(द) 10000
प्रश्न 19 नर्मदा ने 5,000 रू लगाकर एक व्यापार प्रारम्भ किया। सात माह बाद कावेरी कुछ पूंजी लगाकर नर्मदा के साथ सम्मिलित हो गयी।यदि वर्ष के अन्त में उनके लाभ का अनुपात 10ः7 था तो कावेरी की पूंजी ज्ञात करो -
(अ) 7400
(ब) 8400
(स) 9600
(द) 9800
प्रश्न 20 किसी व्यापार में प्रभात हिस्सा प्रकाश के हिस्से का 3/4 है यदि प्रकाश को 40,000 रू व्यापार में लगााने पर 12,000 रू लाभ प्राप्त होते है। तो प्रभात के लाभ तथा पूंजी का अनुपात क्या होगा -
(अ) 10:3
(ब) 6:11
(स) 3:10
(द) 5:7
page no.(2/4)