Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

संज्ञा

प्रश्न 11   सच्ची दोस्ती वही है जो संकट के समय काम आये। रेखांकित पद है -
 (अ) व्यक्तिवाचक संज्ञा
 (ब) जातिवाचक संज्ञा
 (स) भाववाचक संज्ञा
 (द) उक्त कोई नहीं

उत्तर : भाववाचक संज्ञा

प्रश्न 12   ‘महात्म्य’ शब्द है -
 (अ) क्रिया
 (ब) जातिवाचक संज्ञा
 (स) व्यक्त्विाचक संज्ञा
 (द) भाववाचक संज्ञा

उत्तर : भाववाचक संज्ञा

प्रश्न 13   देश में आज भी जयचंदों की कमी नहीं है। रेखांकित पद है -
 (अ) व्यक्तिवाचक संज्ञा
 (ब) जातिवाचक संज्ञा
 (स) भाववाचक संज्ञा
 (द) उक्त कोई नहीं

उत्तर : जातिवाचक संज्ञा

प्रश्न 14   वहां बहुत भीड़ थी। रेखांकित पद है -
 (अ) व्यक्तिवाचक संज्ञा
 (ब) जातिवाचक संज्ञा
 (स) भाववाचक संज्ञा
 (द) उक्त कोई नहीं

उत्तर : जातिवाचक संज्ञा

प्रश्न 15   इनमें से कौन सा शब्द क्रिया से बनी भाववाचक संज्ञा नहीं है ?
 (अ) धुलाई
 (ब) धुनाई
 (स) पिटाई
 (द) सफाई

उत्तर : सफाई

प्रश्न 16   इनमें क्रिया विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा कौन सी है -
 (अ) वीरता
 (ब) शीघ्रता
 (स) विविधता
 (द) एकता

उत्तर : शीघ्रता

प्रश्न 17   इनमें से कौन सा शब्द जातिवाचक संज्ञा से बनी भाववाचक संज्ञा नहीं है ?
 (अ) मजदूरी
 (ब) खुशहाली
 (स) दलाली
 (द) चोरी

उत्तर : खुशहाली

प्रश्न 18   इनमें जातिवाचक संज्ञा से बनी भाववाचक संज्ञा कौन सी है ?
 (अ) लघुता
 (ब) नम्रता
 (स) भ्रातृत्व
 (द) महत्व

उत्तर : भ्रातृत्व

प्रश्न 19   इनमें कौन सा शब्द भाववाचक संज्ञा से बना विशेषण नहीं है ?
 (अ) व्यावहारिक
 (ब) नैतिक
 (स) आध्यात्मिक
 (द) प्राथमिक

उत्तर : प्राथमिक

प्रश्न 20   इनमें सर्वनाम से बनी भाववाचक संज्ञा कौन सी है ?
 (अ) अपनापन
 (ब) परायापन
 (स) नैतिकता
 (द) समता

उत्तर : अपनापन

page no.(2/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.