प्रश्न 1 अनिश्चयवाचक सर्वनाम से युक्त वाक्य है :
(अ) जो पढ़ेगा सो पास हो जाएगा ।
(ब) कौन जा रहा है ?
(स) वह कुछ खा रहा है।
(द) यह मेरी पुस्तक है।
उत्तर
प्रश्न 2 सर्वनाम से निर्मित भाववाचक संज्ञा कौन सी है ?
(अ) औचित्य
(ब) अहंकार
(स) ईर्ष्या
(द) कायरता
उत्तर
प्रश्न 3 किस वाक्य में पुरुषवाचक सर्वनाम नहीं है ?
(अ) हम स्कूल जा रहे हैं।
(ब) उसमें धैर्य की कमी है।
(स) आप यहाँ बैठिए।
(द) सामान कौन लाएगा ?
उत्तर
प्रश्न 4 किस वाक्य में मध्यम पुरुष का प्रयोग हुआ है ?
(अ) आप भला तो जग भला।
(ब) यह कार्य मैं आप ही कर लूंगा।
(स) ऐसे समय में आप साथ न दोगे तो और कौन देगा ?
(द) अपने से बड़ों का आदर करना चाहिए।
उत्तर
प्रश्न 5 इनमें सर्वनाम से बनी भाववाचक संज्ञा है
(अ) अपनापन
(ब) छुटपन
(स) लड़कपन
(द) लिखावट
उत्तर
प्रश्न 6 किस वाक्य में ‘निजवाचक सर्वनाम’ का प्रयोग नहीं हुआ है ?
(अ) वे अपने आप चले गए।
(ब) वह अपने आपको बहुत होशियार समझता है।
(स) मैं आप लोगों का बहुत आभारी हूँ।
(द) किसान अपने आप में मस्त रहता है।
उत्तर
प्रश्न 7 ‘पुरुषवाचक सर्वनाम’ से संबंधित वाक्य है -
(अ) कल कोई आया था।
(ब) यह घर बहुत सुंदर है।
(स) वे लोग कहाँ जा रहे थे ?
(द) वह आवश्यक कार्य से अजमेर गया है।
उत्तर
प्रश्न 8 किस वाक्य में ‘मध्यमपुरुष’ का प्रयोग नहीं हुआ है -
(अ) इस विषय में आपकी क्या राय है?
(ब) हम अपने आपको भूल गए।
(स) यह बात आप ही कह दीजिए।
(द) आपको यही उचित लगता है, तो ठीक है।
उत्तर
प्रश्न 9 यह पुस्तक किसने मंगाई ? रेखांकित पद है -
(अ) पुरूषवाचक सर्वनाम
(ब) सम्बन्धवाचक सर्वनाम
(स) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(द) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
उत्तर
प्रश्न 10 जहां ‘आप’ शब्द का प्रयोग अपने लिए हो तो वहां सर्वनाम होगा -
(अ) निजवाचक
(ब) सम्बन्धवाचक
(स) प्रश्नवाचक
(द) कोई नहीं
उत्तर
page no.(1/4)
© 2022 RajasthanGyan All Rights Reserved.