Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

सर्वनाम

प्रश्न 11   किस विकल्प में ‘निजवाचक’ सर्वनाम का प्रयोग नहीं हुआ है?
 (अ) मैं आप ही चला जाऊँगा ।
 (ब) आप कहेंगे तो ही बैठूंगा।
 (स) श्याम अपना खाना खुद बना लेता है।
 (द) मैं यह कार्य अपने आप कर लूँगा ।

उत्तर : आप कहेंगे तो ही बैठूंगा।

प्रश्न 12   अनिश्चयवाचक सर्वनाम से युक्त वाक्य है :
 (अ) जो पढ़ेगा सो पास हो जाएगा ।
 (ब) कौन जा रहा है ?
 (स) वह कुछ खा रहा है।
 (द) यह मेरी पुस्तक है।

उत्तर : वह कुछ खा रहा है।

प्रश्न 13   सर्वनाम से निर्मित भाववाचक संज्ञा कौन सी है ?
 (अ) औचित्य
 (ब) अहंकार
 (स) ईर्ष्या
 (द) कायरता

उत्तर : अहंकार

प्रश्न 14   किस वाक्य में पुरुषवाचक सर्वनाम नहीं है ?
 (अ) हम स्कूल जा रहे हैं।
 (ब) उसमें धैर्य की कमी है।
 (स) आप यहाँ बैठिए।
 (द) सामान कौन लाएगा ?

उत्तर : सामान कौन लाएगा ?

प्रश्न 15   किस वाक्य में मध्यम पुरुष का प्रयोग हुआ है ?
 (अ) आप भला तो जग भला।
 (ब) यह कार्य मैं आप ही कर लूंगा।
 (स) ऐसे समय में आप साथ न दोगे तो और कौन देगा ?
 (द) अपने से बड़ों का आदर करना चाहिए।

उत्तर : ऐसे समय में आप साथ न दोगे तो और कौन देगा ?

प्रश्न 16   इनमें सर्वनाम से बनी भाववाचक संज्ञा है
 (अ) अपनापन
 (ब) छुटपन
 (स) लड़कपन
 (द) लिखावट

उत्तर : अपनापन

प्रश्न 17   किस वाक्य में ‘निजवाचक सर्वनाम’ का प्रयोग नहीं हुआ है ?
 (अ) वे अपने आप चले गए।
 (ब) वह अपने आपको बहुत होशियार समझता है।
 (स) मैं आप लोगों का बहुत आभारी हूँ।
 (द) किसान अपने आप में मस्त रहता है।

उत्तर : मैं आप लोगों का बहुत आभारी हूँ।

प्रश्न 18   ‘पुरुषवाचक सर्वनाम’ से संबंधित वाक्य है -
 (अ) कल कोई आया था।
 (ब) यह घर बहुत सुंदर है।
 (स) वे लोग कहाँ जा रहे थे ?
 (द) वह आवश्यक कार्य से अजमेर गया है।

उत्तर : वह आवश्यक कार्य से अजमेर गया है।

प्रश्न 19   किस वाक्य में ‘मध्यमपुरुष’ का प्रयोग नहीं हुआ है -
 (अ) इस विषय में आपकी क्या राय है?
 (ब) हम अपने आपको भूल गए।
 (स) यह बात आप ही कह दीजिए।
 (द) आपको यही उचित लगता है, तो ठीक है।

उत्तर : हम अपने आपको भूल गए।

प्रश्न 20   यह पुस्तक किसने मंगाई ? रेखांकित पद है -
 (अ) पुरूषवाचक सर्वनाम
 (ब) सम्बन्धवाचक सर्वनाम
 (स) प्रश्नवाचक सर्वनाम
 (द) अनिश्चयवाचक सर्वनाम

उत्तर : प्रश्नवाचक सर्वनाम

page no.(2/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.