प्रश्न 1 किस वाक्य में क्रिया सकर्मक रूप में प्रयुक्त हुई है ?
(अ) शोरगुल से बच्चा जाग गया।
(ब) वह बहुत समय से सो रहा है।
(स) चीता तेज़ दौड़ता है।
(द) माँ बच्चे को सुलाती है।
उत्तर
प्रश्न 2 प्रेरणार्थक क्रिया का प्रयोग किस वाक्य में किया गया है ?
(अ) उसने मेरे लिए सामान खरीदा ।
(ब) हमें सदैव सत्य बोलना चाहिए ।
(स) अध्यापक छात्र से कहानी लिखवाता है ।
(द) तुम्हें देर तक नहीं सोना चाहिए ।
उत्तर
प्रश्न 3 ‘छात्र पढ़ रहे हैं।’ यह वाक्य किस ‘पक्ष’ से संबंधित है ?
(अ) पूर्णकालिक
(ब) आवृत्तिमूलक
(स) सातत्यबोधक
(द) नित्यताबोधक
उत्तर
प्रश्न 4 ‘वह चला होगा।’ यह वाक्य किस काल से संबंधित है ?
(अ) संदिग्ध भूत
(ब) संदिग्ध वर्तमान
(स) संभाव्य भविष्यत्
(द) सामान्य भूत
उत्तर
प्रश्न 5 अपूर्ण वर्तमान काल का उदाहरण है
(अ) वह आता तो हम खेलने जाते।
(ब) रेलगाड़ी तेजी से आ रही है।
(स) मैंने यह पुस्तक पढ़ी है।
(द) प्रात:काल ठंडी हवा चलती है।
उत्तर
प्रश्न 6 निम्नलिखित में पूर्णभूतकाल से संबंधित वाक्य है :
(अ) वह अपने दोस्तों के साथ खेलने गया।
(ब) वह घर जा रहा था।
(स) सावधानी से चलते तो दुर्घटना नहीं होती।
(द) मैं आवश्यक कार्य से जयपुर गया था।
उत्तर
प्रश्न 7 ‘वह अपने मित्र के लिए पत्र लिखता होगा।’ उक्त वाक्य किस काल से संबंधित है ?
(अ) संदिग्ध भूत
(ब) संदिग्ध वर्तमान
(स) सामान्य भविष्यत्
(द) संभाव्य भविष्यत्
उत्तर
प्रश्न 8 निम्नलिखित में किस विकल्प में आवृत्तिमूलक पक्ष है ?
(अ) अध्यापक पढ़ा रहे हैं।
(ब) किताब अलमारी में है।
(स) माँ खाना बनाती है।
(द) उसने गीत सुना दिया।
उत्तर
प्रश्न 9 निम्नलिखित में क्रिया-विशेषण उपवाक्य है :
(अ) गुरुजी ने कहा कि कल अवकाश रहेगा।
(ब) जैसी तलाश थी वैसी नौकरी मिल गई।
(स) मैं जानता हूँ कि वह कल नहीं आएगा।
(द) वह पुस्तक कहाँ है जो मैं लाया था।
उत्तर
प्रश्न 10 किस विकल्प में क्रिया ‘द्विकर्मक’ रूप में प्रयुक्त हुई है ?
(अ) अध्यापक ने विद्यार्थियों को पाठ पढ़ाया।
(ब) वह सुबह पढ़ाई करता है और शाम को खेलता है।
(स) मैं बाजार से सब्जी और फल खरीद लाया।
(द) मदारी के करतब देखकर दर्शक खूब हँसे ।
उत्तर
page no.(1/8)
© 2022 RajasthanGyan All Rights Reserved.