Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

प्रकाश

प्रश्न 1   सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए:

सूची I (घटना)सूची II (प्रकाश की परिघटना)
a. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य का लाल रंग का दिखनाI. प्रकाश का परिक्षेपण
b. तारों की टिमटिमाहटII. प्रकाश का प्रकीर्णन
c. आकाश में इन्द्रधनुष का निर्माणIII. पूर्ण आंतरिक परावर्तन
d. रेगिस्तान में मरीचिका का निर्माणIV. प्रकाश का वायुमंडलीय अपवर्तन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
 (अ) a-IV, b-II, c-I, d-III
 (ब) a-II, b-IV, c-I, d-III
 (स) a-II, b-IV, c-III, d-I
 (द) a-II, b-I, c-IV, d-III

उत्तर : a-II, b-IV, c-I, d-III

प्रश्न 2   खतरे के संकेत लाल रंग के होते हैं क्योंकि -
 (अ) लाल प्रकाश, धुंध या धुएँ से सबसे कम प्रकीर्णन होता है।
 (ब) लाल प्रकाश, धुंध या धुएँ से सबसे अधिक प्रकीर्णन होता है।
 (स) लाल प्रकाश, धुंध या धुएँ से सबसे अधिक अपवर्तन होता है।
 (द) लाल प्रकाश, धुंध या धुएँ से सबसे अधिक परावर्तन होता है।

उत्तर : लाल प्रकाश, धुंध या धुएँ से सबसे कम प्रकीर्णन होता है।

प्रश्न 3   एक महिला अपने बुढ़ापे के कारण समाचार पत्र को अच्छी तरह से नहीं पढ़ सकती। वह निम्नलिखित में से किस दृष्टिदोष से पीड़ित है -
 (अ) मायोपिया
 (ब) जरा दूरदर्शिता
 (स) हाइपरमैट्रोपिया
 (द) अबिंदुकता

उत्तर : जरा दूरदर्शिता

प्रश्न 4   निकट दृष्टि दोष (मायोपिया) एवं दूर दृष्टि दोष (हाइपर मेट्रोपिया) को ठीक किया जा सकता क्रमश:
 (अ) समतल - अवतल एवं बेलनीय लेंस द्वारा
 (ब) उत्तल एवं अवतल लेंस द्वारा
 (स) अवतल एवं उत्तल लेंस द्वारा
 (द) अवतल एवं बेलनीय लेंस द्वारा

उत्तर : अवतल एवं उत्तल लेंस द्वारा
व्याख्या :
एक सामान्य मानव आँख 25 सेमी से अनंत तक किसी भी वस्तु को देख सकती है। निकट दृष्टि दोष में व्यक्ति दूर की वस्तुओं को नहीं देख सकता है। दूर बिंदु अनंत से कम है।निकट दृष्टि दोष सामान्य से अधिक लंबे नेत्रगोलक या किसी भी स्थिति के कारण हो सकता है जो प्रकाश किरणों को रेटिना पर ध्यान केंद्रित करने से रोकता है।इसे एक उपयुक्त अवतल लेंस द्वारा ठीक किया जाता है। दूर दृष्टि दोष का निवारण करने के लिए चश्मे में उत्तल लेंस का इस्तेमाल किया जाता है।

प्रश्न 5   जब श्वेत प्रकाश किसी प्रिज्म से गुजरता है तो वह अपने अवयवी रंगों में अलग-अलग विभाजित हो जाता है। प्रकाश की यह घटना कहलाती है -
 (अ) परावर्तन
 (ब) विवर्तन
 (स) ध्रुवण
 (द) विक्षेपण

उत्तर : विक्षेपण
व्याख्या :
श्वेत प्रकाश सात दृश्यमान रंगों से बनता है जिन्हें VIBGYOR (बैंगनी, इंडिगो, नीला, हरा, पीला, नारंगी, लाल) कहा जाता है। प्रकाश का विक्षेपण एक प्रिज्म से गुजरते समय सफेद प्रकाश की किरण के अपने घटक रंगों में विभाजित होने की परिघटना है।इस प्रकार प्राप्त सात रंगों के बैंड को (दृश्यमान) वर्णक्रम कहा जाता है।

प्रश्न 6   कथन (A): एक छड़ी को जल में तिरछी स्थिति में डुबोया गया है । यदि बगल से देखा जाए, तो छड़ी छोटी और जल की सतह पर झुकी हुई प्रतीत होती है।
कारण (R) : छड़ी से आने वाला प्रकाश जल अणुओं से प्रकीर्णित होकर छड़ी के छोटी एवं झुकी हुई होने का आभास देता है।
कूट-

 (अ) A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
 (ब) A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
 (स) A सही है, परन्तु R गलत है।
 (द) A गलत है, परन्तु R सही है।

उत्तर : A सही है, परन्तु R गलत है।

प्रश्न 7   एक दर्पण में हम अपने चेहरे का सीधा एवं आवर्धित प्रतिविन देख रहे हैं तो दर्पण की आकृति है -
 (अ) अवतल
 (ब) समतल
 (स) उत्तल
 (द) अवतल तथा उत्तल

उत्तर : अवतल

प्रश्न 8   निम्न में से किस वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम बताया कि प्रकाश तरंगों के रूप में संचारित होता है?
 (अ) न्यूटन
 (ब) काम्पटन
 (स) हाइगन्स
 (द) लुई डी ब्रॉय

उत्तर : हाइगन्स

प्रश्न 9   दो समतल दर्पण परस्पर लम्बवत रखे हुए हैं तो इनके द्वारा, इनके मध्य रखी वस्तु के बनने वाले प्रतिबिम्बों की संख्या होगी -
 (अ) 2
 (ब) 3
 (स) 4
 (द) अन्नत

उत्तर : 3

प्रश्न 10   उत्तल दर्पण का उपयोग किया जाता है -
 (अ) वाहनों के पश्च-दृश्य दर्पण के लिए
 (ब) टाॅर्च के लिए
 (स) वाहनों की अग्रदीप के लिए
 (द) दाढ़ी बनाने के लिए प्रयुक्त दर्पण के लिए

उत्तर : वाहनों के पश्च-दृश्य दर्पण के लिए

page no.(1/14)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.