विधुत
प्रश्न 11 दिए गए धात्विक तार की विद्युत प्रतिरोधकता निर्भर करती है -
(अ) उसकी लम्बाई पर
(ब) उसकी मोटाई पर
(स) उसके आकार पर
(द) पदार्थ की प्रकृति पर
प्रश्न 12 यदि किसी चालक की लम्बाई व त्रिज्या को दुगना कर दिया जाए तो उसका प्रतिरोध हो जाएगा :
(अ) एक-चौथाई
(ब) दुगना
(स) शून्य
(द) आधा
प्रश्न 13 जब एक विद्युत इस्तरी को 220V पर प्रचालित करते है, तो यह 1kW की विद्युत शक्ति का उपयोग करती है। इसके साथ उपयोग में लिए जाने वाले उपयुक्त फ्यूज का अनुमतांक है -
(अ) 10A
(ब) 2A
(स) 5A
(द) 4A
प्रश्न 14 एक विद्युत बल्ब के तंतु में से 0.5A विद्युत धारा 10 मिनट तक प्रवाहित की जाती है। विद्युत परिपथ से प्रवाहित होने वाला विद्युत आवेश है -
(अ) 5C
(ब) 300C
(स) 600C
(द) 50C
प्रश्न 15 घरेलू विद्युत परिपथ में आपूर्ति मुख्य तारों (वायरिंग) हेतु तारों के विद्युत रोधी आवरणों के लिए सही रंग चुनिए -
(अ) विद्युन्मय तार → काला, उदासीन तार → हरा, भू-संपर्क तार → सफेद
(ब) विद्युन्मय तार → काला, उदासीन तार → हरा, भू-संपर्क तार → लाल
(स) विद्युन्मय तार → लाल, उदासीन तार → काला, भू-संपर्क तार → हरा
(द) विद्युन्मय तार → हरा, उदासीन तार → काला, भू-संपर्क तार → नीला
प्रश्न 16 किसी विद्युत धारावाही सीधी लंबी परिनालिका के भीतर चुंबकीय क्षेत्र –
(अ) इसके सिरे की ओर जाने पर घटता है।
(ब) इसके सिरे की ओर जाने पर बढ़ता है।
(स) सभी बिंदुओं पर समान होता है।
(द) शून्य होता है।
प्रश्न 17 किसी कुण्डली में प्रेरित धारा की दिशा का पता लगाया जाता है -
(अ) दक्षिणावर्त पेच के नियम द्वारा
(ब) फ्लेमिंग के दक्षिण-हस्त के नियम द्वारा
(स) फ्लेमिंग के वाम-हस्त के नियम द्वारा
(द) दक्षिण-हस्त अंगुष्ठ नियम द्वारा
प्रश्न 18 विद्युत विभव का S.I. मात्रक है -
(अ) वोल्ट
(ब) जूल
(स) ओम
(द) एम्पीयर
प्रश्न 19 विद्युत चुम्बकीय प्रेरण की खोज की थी –
(अ) ऑरस्टेड ने
(ब) फैराडे ने
(स) बोर ने
(द) एम्पीयर ने
प्रश्न 20 एक विद्युत धारावाही वृत्ताकार पाश के केन्द्र पर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र का मान आनुपातिक होता है –
(अ) पाश में प्रवाहित धारा के
(ब) पाश की त्रिज्या के
(स) पाश के तार की मोटाई पर
(द) पाश के तार की लम्बाई पर
page no.(2/12)