Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

पारिस्थितिकी

प्रश्न 11   पारिस्थितिक तन्त्र में दो अवयव होते हैं -
 (अ) मनुष्य एवं पहाड़
 (ब) पादप एवं जंतु
 (स) पेड़ एवं कवक
 (द) जैविक एवं अजैविक

उत्तर : जैविक एवं अजैविक

प्रश्न 12   खाद्य शृंखला के अनुसार, मनुष्य होता है -
 (अ) उत्पादक एवं अपघटक
 (ब) उत्पादक
 (स) उपभोक्ता
 (द) उत्पादक एवं उपभोक्ता दोनों

उत्तर : उपभोक्ता

प्रश्न 13   शब्द पारिस्थितिकी को सर्वप्रथम दिया है -
 (अ) अरस्तु
 (ब) रीटर
 (स) खुराना
 (द) ब्राउन

उत्तर : रीटर

प्रश्न 14   एक जलीय पारितंत्र में, उत्पादकता का सीमा कारक ___ है ।
 (अ) प्रकाश
 (ब) जल
 (स) वायु
 (द) मृदा

उत्तर : प्रकाश

प्रश्न 15   निम्नलिखित में से कौन सा पक्षी फॉस्फोरस चक्र की एक कड़ी है -
 (अ) गुआनो
 (ब) किंगफिशर
 (स) कबूतर
 (द) हमिंग बर्ड

उत्तर : गुआनो

प्रश्न 16   तालाब पारिस्थितिकी तन्त्र में, खाद्य शृंखला प्रारम्भ होती है -
 (अ) छोटी मछली से
 (ब) पादपप्लवक से
 (स) जंतुप्लवक से
 (द) जलीय कीट से

उत्तर : पादपप्लवक से

प्रश्न 17   प्रकाशसंश्लेषी रूप से सक्रिय विकिरण (पी.ए.आर.) का कितना प्रतिशत पौधों द्वारा ग्रहण किया जाता है -
 (अ) 2-10%
 (ब) 5-10%
 (स) 2-15%
 (द) 2-5%

उत्तर : 2-10%

प्रश्न 18   जैव विविधता से सम्बन्धित सही कथन का चयन करें -
 (अ) जैव विविधता भूमध्य रेखा की ओर बढ़ती है
 (ब) जैव विविधता उच्चतर अक्षांशों की तरफ बढ़ती है
 (स) पृथ्वी पर जैव विविधता एक समान पाई जाती है
 (द) उच्च हिमालयी क्षेत्रों में विश्व की सर्वाधिक जैव विविधता है

उत्तर : जैव विविधता भूमध्य रेखा की ओर बढ़ती है

प्रश्न 19   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही कथनों का चयन कीजिए -
(A) कैटेलिटिक कनवर्टर युक्त मोटर वाहनों को अनलेडेड पेट्रोल का प्रयोग करना चाहिए।
(B) भारत में, वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम 1987 में लागू हुआ
(C) वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम 1987 संशोधन में शोर को वायु प्रदूषक के रूप में शामिल किया गया

 (अ) A, B एवं C
 (ब) A एवं B
 (स) A एवं C
 (द) B एवं C

उत्तर : A एवं C

प्रश्न 20   पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह सदैव होता है।
 (अ) बहुदिशीय
 (ब) कोई विशेष दिशा नहीं
 (स) द्विदिशीय
 (द) एकदिशीय

उत्तर : एकदिशीय

page no.(2/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.