तहसील - 3 संभाग - जयपुर
जयपुर जिले का पुनर्गठन कर नया जिला दूदू़ गठित किया गया है जिसका मुख्यालय दूदू़ होगा। नवगठित दूदू जिले में 3 तहसील (मौजमाबाद, दूदू, फागी) हैं।
दूदू का प्राचीन नाम दूदावती था।
दूदू राजस्थान का सबसे छोटा जिला है। (राजस्थान सुजस अगस्त 2023)
आधार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर 20 अक्टूबर 2012 को राजस्थान के दूदू में आधार सक्षम सेवा वितरण शुरू किया गया था। इस सेवा का शुभारंभ प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा किया गया था।
दूदू सीधा ग्राम पंचायत से जिला बनने वाला एकमात्र जिला है।
राजा मानसिंह प्रथम का जन्म मोजामाबाद में 1550 ई में हुआ था।
भूतों की बावड़ी (मोजमाबाद) – इस बावड़ी के निर्माण को लेकर कई तरह के किस्से हैं, किवदंतियां है। कहते हैं कि परमार फौज के सैनिकों की एक टुकड़ी मोजमाबाद में रूकी थी जिसके लिए सेना ने पानी की जरूरत पूरा करने के लिए रातोंरात इस बावड़ी को बनाया था।
973ई. में एक परमार शासक राजा मोंज हुआ करता था जिसने मोंज बसाया था जिसके बाद साल दर साल यह मोंज से मोजाद होते हुए मोजमाबाद हो गया।
मोजमाबाद में बना 500 साल पुराना दिगंबर समाज का जैन मंदिर आकर्षण का केंद्र है जिसे गुफाओं का मंदिर भी कहा जाता है।
52 परिवार की हवेली - मोजमाबाद में 52 चूल्हा की हवेली भी मौजूद है लेकिन अब इस हवेली की हालत अब खंडहर हो चुकी है, लेकिन गांव के लोग बताते हैं कि यहां पहले 52 परिवार एक साथ रहा करते थे और इसीलिए 52 चूल्हा इस हवेली का नाम पड़ा था।
छापरवाड़ा बांध दूदू क्षेत्र का सबसे बड़ा बांध है।
यहां आप राजस्थान के मानचित्र से जिला चुन कर उस जिले से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
© 2023 RajasthanGyan All Rights Reserved.