तत्सम और तद्भव शब्द
प्रश्न 1 कौन सा शब्द तत्सम नहीं है ?
(अ) विवाह
(ब) शाक
(स) मुखिया
(द) जनता
प्रश्न 2 किस विकल्प में सभी शब्द विदेशी मूल के हैं ?
(अ) आदमी, गवाह
(ब) साहब, ठिकाना
(स) दावत, लगान
(द) थाना, आसमान
प्रश्न 3 कौन सा शब्द विदेशी मूल का नहीं है ?
(अ) सरकार
(ब) चाबुक
(स) कारागार
(द) कोशिश
प्रश्न 4 निम्न में से देशज शब्द है :
(अ) किसान
(ब) राजा
(स) तेंदुआ
(द) खर्च
प्रश्न 5 निम्नलिखित में से तद्भव शब्द है :
(अ) अनशन
(ब) पुस्तक
(स) दंड
(द) साँस
प्रश्न 6 तत्सम-तद्भव का असंगत विकल्प है -
(अ) हस्त - हाथी
(ब) घोटक - घोड़ा
(स) पृष्ठ - पीठ
(द) कुंभकार - कुम्हार
प्रश्न 7 किस विकल्प में सभी शब्द तत्सम हैं ?
(अ) वानर, बाघ, हिरण
(ब) काक, कोकिल, मयूर
(स) अंगुली, नेत्र, मुँह
(द) जल, हवा, अग्नि
प्रश्न 8 ‘तत्सम’ शब्द का चयन कीजिए -
(अ) घोड़ा
(ब) अमृत
(स) गेहूँ
(द) काजल
प्रश्न 9 निम्नलिखित में से तत्सम-तद्भव का असंगत युग्म कौन सा है ?
(अ) क्रोश - कोण
(ब) घोटक - घोड़ा
(स) काष्ठ - काठ
(द) अरिष्ठ - रीठा
प्रश्न 10 ‘फारसी शब्द’ नहीं है -
(अ) आवारा
(ब) इलाज
(स) चश्मा
(द) आबरू
page no.(1/10)