वाक्यांश के लिए एक–शब्द
प्रश्न 1 निम्न में से किस वाक्यांश के लिए ‘अपरिमेय’ शब्द प्रयुक्त होता है -
(अ) जो मापा न जा सके
(ब) जो कभी पूर्ण न हो सके
(स) जिसका कोई परिमाप न हो
(द) जो कभी परम न कहा जा सके
प्रश्न 2 ‘पदार्थ का अत्यन्त सूक्ष्म भाग’ के लिए प्रयुक्त एकल शब्द है -
(अ) कण
(ब) अणु
(स) सूक्ष्माणु
(द) परमाणु
प्रश्न 3 किस वाक्यांश के लिए ‘अनंतर’ शब्द प्रयुक्त होता है -
(अ) जिनके मध्य बिल्कुल अंतर न हो
(ब) जो बिना अंतर के घटित हो
(स) अंतर स्पष्ट होने के बाद की स्थिति
(द) निरंतर अंतर प्रकट होते रहने का क्रम
प्रश्न 4 ‘वह कृति जिसमें गद्य और पद्य दोनों मिश्रित हों’ उक्त वाक्यांश के लिए प्रयुक्त एक शब्द है -
(अ) गीतिनाट्य
(ब) गद्य-पद्य काव्य
(स) मिश्रित काव्य
(द) चंपू काव्य
प्रश्न 5 ‘जो थोड़ा जानता हो’ के लिए एक शब्द है :
(अ) ज्ञानी
(ब) अल्पज्ञ
(स) बहुज्ञ
(द) दूरगामी
प्रश्न 6 सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए :
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :सूची I सूची II a. लौटकर आया हुआ I. कृतज्ञ b. जो किए गए उपकारों को मानता है II. कृतघ्न c. जो किए गए उपकारों को नहीं मानता III. प्रत्यागत d. आया हुआ IV. आगत
(अ) a-I, b-II, c-IV, d-III
(ब) a-I, b-III, c-IV, d-II
(स) a-III, b-I, c-II, d-IV
(द) a-I, b-III, c-II, d-IV
प्रश्न 7 ‘जिसकी आशा न की गई हो’ वाक्यांश के लिए सही शब्द है -
(अ) अप्रत्याशित
(ब) प्रत्यक्ष
(स) अनायास
(द) आशित
प्रश्न 8 ‘जिसका वर्णन नहीं हो सकता’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है -
(अ) अवर्ण्य
(ब) अल्पभाषी
(स) अभेद्य
(द) दर्शनीय
प्रश्न 9 “जिसकी कोई संतान न हो”
उपर्युक्त वाक्यांश के लिए सही शब्द है -
(अ) निःस्पृह
(ब) बाँझ
(स) कलंकिनी
(द) निस्संतान
प्रश्न 10 निम्नलिखित में असंगत विकल्प है :
(अ) जो पहले का हो-अभूतपूर्व
(ब) जिसका निवारण न किया जा सके - अनिवार्य
(स) जो कार्य कष्ट सहनकर किया जाय - कष्टसाध्य
(द) जो आँखों के सामने हो - प्रत्यक्ष
page no.(1/14)