Blood Relations
प्रश्न 1 S,Q की पुत्री है। M, B की बहन है जो Q का पु़त्र है, तो M का S से क्या संबंध हैं ?
(अ) कजन
(ब) नीस
(स) बहन
(द) आन्ट
(य) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 2 A, B का भाई है। C, B की मां है। M, C की बहन है तो A का M से क्या संबंध हैं ?
(अ) भतीजा
(ब) भतीजी
(स) मौसी
(द) भांजा
(य) भांजा या भांजी
प्रश्न 3 P, Y का पुत्र है। P, Z का भाई है। लेकिन Z, Y का पुत्र नही है तो Z का Y से क्या रिश्ता हैं ?
(अ) भतीजा
(ब) नीस
(स) पिता
(द) आन्ट
(य) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 4 हरि के चित्र की ओर देखते हुए विजय कहता है-'उसकी बहन के पिता, मेरी पत्नी की मां के पति है।' विजय हरि का कौन है ?
(अ) भाई
(ब) बहनोई
(स) चाचा
(द) आंकड़े अधुरे हैं
(य) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 5 D, A का पुत्र है। C, P की माता और D की पत्नी है तो A का C से क्या संबंध है ?
(अ) ससुर
(ब) पुत्रवधु
(स) पिता
(द) डाटा अपर्याप्त है
(य) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 6 B, Cके दादा की इकलौती बेटी का इकलौता पुत्र है। C के पिता का B से क्या रिश्ता हैं ?
(अ) मामा
(ब) चाचा
(स) पिता
(द) ज्ञात नहीं कर सकते
(य) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 7 तन्मय की मां ने एक महिला की ओर इशारा करके कहा-इनके बेटे के पुत्र मेरे चचेरे भाई हैं। वह महिला तन्मय की हैं-
(अ) चाची
(ब) दादी
(स) नानी
(द) मां
(य) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 8 अमन की मां की बहन के इकलौते जीजा की मां की इकलौती बेटी के भांजे की मां अमन की क्या है ?
(अ) बहन
(ब) मां
(स) नानी
(द) दादी
(य) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 9 B, D का भाई है। D,F की बहन है। M,F का भाई है तो F का B से क्या संबंध हैं ?
(अ) भाई
(ब) बहन
(स) भाई या बहन
(द) कजन
(य) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 10 M,K का पति है। D, K का ससुर है। S, D का पुत्र है L, S की बहन है ता L, K से किस प्रकार संबंधित हैं ?
(अ) भाभी
(ब) पुत्र या पुत्री
(स) ननद
(द) पुत्री
(य) इनमें से कोई नहीं
page no.(1/14)