Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs April 2024

प्रश्न 1   IIT, जोधपुर ने किस संस्थान के साथ मिलकर संयुक्त रूप से रक्षा क्षेत्र में नवाचार व अनुसंधान हेतु ‘एकेडमिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का उद्घाटन किया है -
 (अ) भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)
 (ब) रक्षा अनुसंधान व विकास संस्थान (DRDO)
 (स) भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC)
 (द) हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)

उत्तर : रक्षा अनुसंधान व विकास संस्थान (DRDO)
व्याख्या :
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने डीआरडीओ-उद्योग-अकादमिया उत्कृष्टता केंद्र (डीआईए-सीओई) का उद्घाटन किया। यह केंद्र शिक्षा जगत, उद्योग और डीआरडीओ अनुसंधान प्रयोगशालाओं के बीच सहयोग को बढ़ावा देकर अंतःविषय अनुसंधान में क्रांति लाने और रक्षा प्रौद्योगिकी में नवप्रवर्तकों की अगली पीढ़ी को विकसित करने के लिए तैयार है।

प्रश्न 2   हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. राधेश्याम पारीक का संबंध किस जिले से है -
 (अ) झुंझुनूँ
 (ब) जयपुर
 (स) जोधपुर
 (द) अजमेर

उत्तर : झुंझुनूँ
व्याख्या :
दुनिया में भारतीय होम्योपैथिक पद्धति को पहचान दिलाने वाले 91 वर्ष के डा. राधे श्याम पारीक (डा. आरएस पारीक) को पद्मश्री से नवाजा गया। वह 70 वर्ष से होम्योपैथी पद्धति से मरीजों का इलाज कर रहे हैं।

प्रश्न 3   प्रशासन और नाबार्ड के सहयोग से बीकानेर की ग्रामीण महिलाओं के समूह ने किस स्टार्टअप की शुरुआत की है -
 (अ) धरा
 (ब) शक्ति
 (स) मुक्ति
 (द) नवरतन

उत्तर : शक्ति
व्याख्या :
बीकानेर के शक्ति मसाले नाम से ब्रांड रजिस्टर्ड कराने में मदद की। इसके साथ ही महिलाओं ने क्षेत्र में पैदा होने वाले मसालों को मंडी से खरीद कर पिसाई, ग्रेडिंग के बाद पैकिंग कर बाजार में उतार दी। अब यह मसाले ऑफलाइन जिले के दुकानदारों के पास मिलते हैं। साथ ही ई-कॉमर्स कपनियों के ऑनलाइन प्लेटफार्म से भी लोग खरीद रहे हैं।

प्रश्न 4   हाल ही में (अप्रैल 2024 में) राजस्थान के किस जिले में कृषि क्षेत्रों में जल की आपूर्ति के लिए डिजिटल जल वितरण प्रणाली शुरू की गई है -
 (अ) अलवर
 (ब) उदयपुर
 (स) बाड़मेर
 (द) श्रीगंगानगर

उत्तर : श्रीगंगानगर
व्याख्या :
सिंचाई जल की आपूर्ति की सुविधा के लिये राजस्थान के श्रीगंगानगर ज़िले में कृषि क्षेत्रों के लिये एक अनूठी डिजिटल जल वितरण प्रणाली शुरू की गई है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) जयपुर द्वारा विकसित नई प्रणाली किसानों को उनके खेतों तक पहुँचने वाले जल की स्थिति के बारे में जानने में सक्षम बनाएगी और मैन्युअल प्रणाली में अक्सर रिपोर्ट की जाने वाली मानवीय त्रुटि की गुंजाइश को कम करेगी।

प्रश्न 5   हाल ही में (अप्रैल 2024 में) कन्फेडरेशश्न आॅफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया ने राजस्थान सरकार से किस शहर को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने की सुविधान देने का आग्रह किया है -
 (अ) भिवाड़ी
 (ब) नारनौल
 (स) पिलानी
 (द) चिड़ावा

उत्तर : भिवाड़ी
व्याख्या :
हाल ही में कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CREDAI) ने राजस्थान सरकार से उभरते औद्योगिक और आवासीय केंद्र भिवाड़ी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने की सुविधा देने का आग्रह किया है। CREDAI NCR भिवाड़ी नीमराना ने न केवल आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने, बल्कि वस्तुओं और लोगों की सुचारु आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिये अनुरोध किया, जिससे क्षेत्रीय विकास तथा समृद्धि को बढ़ावा मिले।

प्रश्न 6   हाल ही में (अप्रैल 2024 में) 10 दिवसीय ‘गगन शक्ति 2024’ का आयोजन किस स्थान पर किया गया -
 (अ) पोखरण
 (ब) महाजन
 (स) किशनगढ़
 (द) चांधन

उत्तर : पोखरण
व्याख्या :
भारतीय वायु सेना (IAF) उच्च प्रबलता वाले अभियानों के लिये अपनी क्षमताओं व तैयारियों का परीक्षण करने के लिये 10 दिवसीय (1-10 अप्रैल, 2024) अभ्यास गगन शक्ति-2024 (Gagan Shakti-2024) का आयोजन कर रही है।

प्रश्न 7   हाल ही में (अप्रैल 2024 में) 5G नेटवर्क की दक्षता बढ़ाने के लिए C-DOT ने किसके साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं -
 (अ) आईआईटी वाराणसी
 (ब) आईआईटी जोधपुर
 (स) आईआईटी मुंबई
 (द) आईआईटी दिल्ली

उत्तर : आईआईटी जोधपुर
व्याख्या :
हाल ही में भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र सी-डॉट तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर ने “AI का उपयोग करके 5G और उससे आगे के नेटवर्क में स्वचालित सेवा प्रबंधन” के लिये एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इस समझौते पर DoT के टेलीकॉम टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट फंड (TTDF) के तहत हस्ताक्षर किये गए हैं, जिसे ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में किफायती ब्रॉडबैंड और मोबाइल सेवाओं को सक्षम करने के लिये प्रौद्योगिकी डिज़ाइन, विकास, दूरसंचार उत्पादों के व्यवसायीकरण तथा समाधान में कार्यरत घरेलू कंपनियों व संस्थानों को वित्त पोषण सहायता प्रदान करने के लिये डिज़ाइन किया गया है।

प्रश्न 8   ओरण क्या है -
 (अ) देवस्थान के आसपास की गोचर भूमि जहां लकड़ी काटना वर्जित होता है -
 (ब) नव वधू के स्वागत की एक रस्म
 (स) स्त्रियों की एक ओढ़नी
 (द) सर्दी से बचाव की गई व्यवस्था

उत्तर : देवस्थान के आसपास की गोचर भूमि जहां लकड़ी काटना वर्जित होता है -
व्याख्या :
हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य से “वन भूमि के रूप में ओरान, दी-वान, रूंध और अन्य उपवनों की पहचान वन सर्वेक्षण के लिये उठाए जा रहे कदमों” को उज़ागर करने के लिये कहा। इसके प्रत्युत्तर में राजस्थान सरकार ने अंततः अपने पवित्र उपवनों, जिन्हें ओरांस के नाम से जाना जाता है, को “मानित वन” के रूप में अधिसूचित किया।

प्रश्न 9   33वीं सब-जूनियर बालिका राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने कौन-सा पदक जीता है -
 (अ) स्वर्ण पदक
 (ब) रजत पदक
 (स) काँस्य पदक
 (द) उपर्युक्त सभी

उत्तर : रजत पदक
व्याख्या :
33वीं राष्ट्रीय सबजूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब एक बार फिर हरियाणा ने जीत लिया है। इस चैंपिनयशिप के फाइनल हरियाणा ने कड़े मुकाबले में राजस्थान को 35-33 से पराजित किया।

प्रश्न 10   आंध्र प्रदेश के के.सी. पुल्लैया फाउंडेशन ने किसे ‘नेशनल सेवा रत्न-2024’ से सम्मानित किया है -
 (अ) रूमा देवी
 (ब) डॉ. कृति भारती
 (स) सिद्धि जौहरी
 (द) नीरू यादव

उत्तर : डॉ. कृति भारती
व्याख्या :
केसी पुल्लैया मेमोरियल नेशनल सेवा रत्न अवार्ड 2024 डॉ. कृति भारती को प्रदान किया गया।

page no.(1/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.