राजस्थान के प्रमुख अनुसंधान केन्द्र
- प्रश्न 1 राजस्थान कृषि अनुसंधान केन्द्र के संदर्भ में सत्य कथन है -
-
- (अ) इसकी स्थापना के समय यह राज्य सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में था।
- (ब) अप्रैल 1977 में इसे उदयपुर विश्वविद्यालय को स्थानान्तरित कर दिया गया।
- (स) 1987 में यह संस्थान श्रीकर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के अधिकार में चला गया।
- (द) उपुर्यक्त सभी
उत्तर : उपुर्यक्त सभी
व्याख्या :
राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान (आरएआरआई) श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर का एक घटक अनुसंधान एवं शिक्षण संस्थान है। यह संस्थान वर्ष 1943 में राजस्थान सरकार के कृषि विभाग के परीक्षण एवं सत्यापन केंद्र के रूप में अस्तित्व में आया। वर्ष 1977 एक ऐतिहासिक वर्ष था, क्योंकि केंद्र और इसके कर्मचारियों को उदयपुर विश्वविद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।
- प्रश्न 2 निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है -
Librarian Grade III 2022 (Paper 1) -
- (अ) राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र बीकानेर में स्थित है
- (ब) केन्द्रीय पशु प्रजनन केन्द्र चित्तौड़गढ़ में स्थित है
- (स) केंद्रीय भेड़ प्रजनन केंद्र चूरू में स्थित है
- (द) राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र बारां में स्थित है
उत्तर : राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र बीकानेर में स्थित है
व्याख्या :
राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र, बीकानेर, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) का एक प्रमुख अनुसंधान केंद्र है। भारत सरकार ने 5 जुलाई 1984 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के तत्वावधान में बीकानेर (भारत) में ऊंट पर एक परियोजना निदेशालय की स्थापना की, जिसे 20 सितंबर, 1995 को राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र (NRCC) में अपग्रेड किया गया। NRCC एक कूबड़ वाले ऊंट (कैमलस ड्रोमेडेरियस) पर बुनियादी और अनुप्रयुक्त अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
- प्रश्न 3 राजस्थान में बेर एवं खजूर अनुसंधान केन्द्र स्थित है -
ASSI. TESTING OFFICER 2021 -
- (अ) उदयपुर में
- (ब) जयपुर में
- (स) कोटा में
- (द) बीकानेर में
उत्तर : बीकानेर में
- प्रश्न 4 निम्नलिखित को मिलाएं -
सूची-I
(a) पहली प्याज मंडी
(b) केंद्रीय सरसों अनुसंधान केंद्र
(c) कुक्कुट अनुसंधान केंद्र
सूची-II
(1) सेवार
(2) अलवर
(3) अजमेर
JEN Agriculture 2022 -
- (अ) (a)-(2), (b)-(1), (c)-(3)
- (ब) (a)-(1), (b)-(2), (c)-(3)
- (स) (a)-(1), (b)-(3), (c)-(2)
- (द) (a)-(2), (b)-(3), (d)-(1)
उत्तर : (a)-(2), (b)-(1), (c)-(3)
- प्रश्न 5 संतरा ( साइट्रस ) मसालों और औषधीय पौधों के लिए उत्कृष्टता केन्द्र अवस्थित है -
RSMSSB PTI Grade-III P1 -
- (अ) कोटा में
- (ब) भीलवाड़ा में
- (स) अजमेर में
- (द) झालावाड़ में
उत्तर : झालावाड़ में
- प्रश्न 6 ‘राष्ट्रीय ऊँट अनुसंधान केंद्र’ ___ में स्थित है।
Forester Exam 2020 Shift 1 -
- (अ) जोधपुर
- (ब) बाड़मेर
- (स) अजमेर
- (द) बीकानेर
उत्तर : बीकानेर
- प्रश्न 7 ‘केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान’ _____ में स्थित है।
Forester Exam 2020 Shift 1 -
- (अ) बीकानेर
- (ब) बाड़मेर
- (स) जोधपुर
- (द) जैसलमेर
उत्तर : बीकानेर
- प्रश्न 8 ‘नेशनल रिसर्च सेन्टर फॉर एरिड हॉर्टीकल्चर’ राजस्थान के किस जिले में स्थापित किया गया है -
School Lecturer 2022 Geography (Group - B) -
- (अ) बीकानेर
- (ब) श्रीगंगानगर
- (स) अजमेर
- (द) जोधपुर
उत्तर : बीकानेर
- प्रश्न 9 राजस्थान में हाइड्रोलॉजी एण्ड वॉटर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट अवस्थित है –
Forest Guard Exam 2022 Shift 4 -
- (अ) कोटा में
- (ब) गंगानगर में
- (स) बीकानेर में
- (द) जोधपुर में
उत्तर : बीकानेर में
- प्रश्न 10 ‘काजरी’ अवस्थित है -
Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift) -
- (अ) जोधपुर में
- (ब) जालौर में
- (स) बाड़मेर में
- (द) जैसलमेर में
उत्तर : जोधपुर में
page no.(1/4)