Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs June 2024

प्रश्न 1 राजस्थान में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष कितनी राशि मिलेगी -
  • (अ) ₹1000
  • (ब) ₹2000
  • (स) ₹3000
  • (द) ₹6000
उत्तर : ₹2000
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने 30 जून 2024 को टोंक की कृषि उपज मंडी में आयोजित एक समारोह में राज्य सरकार की मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का शुभारंभ किया । मुख्यमंत्री ने राज्य के लगभग 65 लाख किसानों को पहली किस्त के रूप में 650 करोड़ रुपये जारी किए। राज्य के पात्र किसानों को राज्य योजना के तहत लाभ के साथ-साथ पीएम-किसान योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा प्रति वर्ष 6000 रुपये का भुगतान भी मिलेगा। इस योजना के तहत राज्य के पात्र किसानों की आय को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक आय सहायता योजना है। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष 2000 रुपये मिलेंगे। उन्हें तीन किस्तों में पैसा मिलेगा - 1000 रुपये, 500 रुपये और 500 रुपये।
प्रश्न 2 काव्य कृति ‘सुध सोधूं जग आँगणे’ के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2024 किसे मिला -
  • (अ) प्रहलाद सिंह
  • (ब) सोनाली सुथार
  • (स) आर.के. सुथार
  • (द) कनंदन कल्पित
उत्तर : सोनाली सुथार
व्याख्या :
बीकानेर की राजस्थानी युवा कवयित्री, चित्रकार सोनाली सुथार को साहित्य अकादमी, नई दिल्ली का इस वर्ष का युवा साहित्य पुरस्कार 2024 मिला। वहीं नागौर के प्रहलाद सिंह ‘झोरड़ा’ को अकादमी का बाल साहित्य पुरस्कार 2024 मिला है। साहित्य अकादमी, नई दिल्ली ने पुरस्कार घोषित किये हैं। सोनाली सुथार को उनकी काव्य कृति ‘सुध सोधूं जग आँगणे’ पर ये पुरस्कार मिला है।
प्रश्न 3 बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना में आई.एफ.सी. ने कितना निवेश करने पर सहमति जताई है -
  • (अ) $50 मिलियन
  • (ब) $105 मिलियन
  • (स) $200 मिलियन
  • (द) $500 मिलियन
उत्तर : $105 मिलियन
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) ने राजस्थान में स्थित ब्रुकफील्ड के बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर में 105 मिलियन डॉलर (लगभग 871 करोड़ रुपये) का निवेश करने पर सहमति व्यक्त की है। आईएफ़सी, विश्व बैंक समूह की एक एकमात्र सहायक संस्था है जो निजी क्षेत्र की कंपनियों को वित्त प्रदान करती है।
प्रश्न 4 राजस्थान का मुख्य निर्वाचन अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) प्रवीण गुप्ता
  • (ब) नवीन महाजन
  • (स) ओम बिरला
  • (द) आर.एस. गोदारा
उत्तर : नवीन महाजन
व्याख्या :
भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान कैडर के सीनियर आईएएस अधिकारी नवीन महाजन को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए है।
प्रश्न 5 ओम बिरला किस लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं -
  • (अ) जोधपुर
  • (ब) अजमेर
  • (स) कोटा-बूंदी
  • (द) नागौर
उत्तर : कोटा-बूंदी
व्याख्या :
कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से सासंद भारतीय जनता पार्टी के ओम बिरला फिर से लोकसभा अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें ध्वनिमत से निर्वाचित घोषित किया गया। कांग्रेस ने इस पद के लिए के.सुरेश को अपना उम्मीदवार बनाया था। पार्टी ने अध्यक्ष पद के निर्वाचन के दौरान मत विभाजन की मांग नहीं की। अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू, ओम बिरला को अध्यक्ष के आसन तक ले गए।
प्रश्न 6 भारतीय नौसेना के लिए मध्यम दूरी का माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट किसने विकसित किया -
  • (अ) इसरो
  • (ब) भेल
  • (स) डीआरडीओ
  • (द) एचएएल
उत्तर : डीआरडीओ
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 26 जून, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में मध्यम दूरी के माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट (एमआर-एमओसीआर) भारतीय नौसेना को सौंपा। इस माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ (एमओसी) को डीआरडीओ की रक्षा प्रयोगशाला, जोधपुर ने विकसित किया है। यह ऐसी तकनीक है जो रडार संकेतों को अस्पष्ट करती है और प्लेटफार्मों और परिसंपत्तियों के चारों ओर माइक्रोवेव शील्ड बनाती है और इस प्रकार रडार की पकड़ में आने की आशंका को कम करती है।
प्रश्न 7 भारत के किस सैन्य स्टेशन ने प्लास्टिक कचरे का उपयोग करके सड़क बनाई, जो ऐसा करने वाला दूसरा सैन्य स्टेशन बन गया -
  • (अ) अंबाला
  • (ब) जयपुर
  • (स) लेह
  • (द) पुणे
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
जयपुर सैन्य स्टेशन प्लास्टिक कचरे से बनी सड़क बनाने वाला देश का दूसरा सैन्य स्टेशन बन गया है। प्लास्टिक कचरे से बनी सड़क का उद्घाटन 26 जून 2024 को 61 सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल आर एस गोदारा द्वारा किया गया। 2019 में देश का पहला सैन्य स्टेशन जहां प्लास्टिक कचरे से सड़क का निर्माण किया गया,नारंगी सैन्य स्टेशन , गुवाहाटी,असम में स्थित है।
प्रश्न 8 मुख्यमंत्री ने किस जिले में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का शुभारंभ किया -
  • (अ) बीकानेर
  • (ब) जयपुर
  • (स) टोंक
  • (द) चूरू
उत्तर : टोंक
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने 30 जून 2024 को टोंक की कृषि उपज मंडी में आयोजित एक समारोह में राज्य सरकार की मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का शुभारंभ किया । मुख्यमंत्री ने राज्य के लगभग 65 लाख किसानों को पहली किस्त के रूप में 650 करोड़ रुपये जारी किए।
प्रश्न 9 बीकानेर, नागौर, चूरू और बाड़मेर में किस फसल के उत्पादन केंद्र बन सकते हैं -
  • (अ) गेहूँ
  • (ब) सरसों
  • (स) सौंफ
  • (द) कपास
उत्तर : सौंफ
व्याख्या :
तीन वर्ष के लंबे शोध के बाद यह बात सामने आई है कि राजस्थान के चार रेगिस्तानी ज़िले, जहाँ किसान सिंचाई के लिये लवणीय जल पर निर्भर हैं, सौंफ उत्पादन का केंद्र बन सकते हैं। यह शोध बीकानेर, नागौर, चूरू और बाड़मेर ज़िलों में किया गया। टैक्सोनॉमिक रूप से फोनीकुलम वल्गेर के रूप में वर्गीकृत, सौंफ एक कठोर, बारहमासी औषधीय पौधा है जिसमें पीले फूल और फर के समान पत्तियाँ होती हैं। सौंफ की किस्म, RF-290, लवणीय जल की सिंचाई के लिये उपयुक्त पाई गई।
प्रश्न 10 500 वर्ग मीटर से अधिक के प्लॉट के लिए रीको ने कौन सा नया नियम पेश किया है -
  • (अ) सोलर पैनल की स्थापना
  • (ब) वर्षा जल संचयन संरचनाएँ
  • (स) ग्रीन बिल्डिंग प्रमाणन
  • (द) अपशिष्ट पुनर्चक्रण इकाइयाँ
उत्तर : वर्षा जल संचयन संरचनाएँ
व्याख्या :
हाल ही में राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO) ने एक परिपत्र जारी कर 500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले सभी भूखंड पट्टेदारों को अपने परिसर में वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया है। इसका लक्ष्य राज्य में अपनी शुष्क जलवायु के कारण जल की कमी का सामना कर रहे जल संरक्षण और भूजल स्तर को बढ़ाना है।

page no.(1/8)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.