Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

October 2024 Current Affairs

प्रश्न 1 2024 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार किसे मिलेगा -
  • (अ) आशा पारेख
  • (ब) मिथुन चक्रवर्ती
  • (स) लता मंगेशकर
  • (द) अमिताभ बच्चन
उत्तर : मिथुन चक्रवर्ती
व्याख्या :
इस साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिथुन चक्रवर्ती को दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार, 30 सितंबर को इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। 8 अक्टूबर को 70वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में मिथुन को सम्मान दिया जाएगा। मिथुन ने अपना फिल्मी करियर 1976 में मृगया से शुरू किया था। पहली ही फिल्म में उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीता। 1982 में आई डिस्को डांसर से उन्हें पहचान मिली, जो हिंदी सिनेमा की 100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म है।
प्रश्न 2 हाल ही में (सितम्बर 2024 में) भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख के रूप में किसने कार्यभार संभाला है -
  • (अ) आर.के.एस. भदौरिया
  • (ब) अनिल चोपड़ा
  • (स) अमर प्रीत सिंह
  • (द) विवेक राम चौधरी
उत्तर : अमर प्रीत सिंह
व्याख्या :
एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने सोमवार, 30 सितंबर को भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख का पदभार संभाला। उन्होंने एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी की जगह ली। चौधरी तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद रिटायर हुए।
प्रश्न 3 किस देश के प्रधानमंत्री डॉ. एंड्रयू होलनेस ने सितंबर 2024 में पहली द्विपक्षीय यात्रा के लिए भारत का दौरा किया -
  • (अ) जमैका
  • (ब) फिजी
  • (स) ऑस्ट्रेलिया
  • (द) केन्या
उत्तर : जमैका
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर जमैका के प्रधानमंत्री डॉ. एंड्रयू होलनेस 30 सितंबर को भारत पहुंचे। केंद्रीय वित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी ने हवाई अड्डे पर उनका स्‍वागत किया। वे 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक 4 दिन की भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह जमैका के किसी प्रधानमंत्री की भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री डॉ. होलनेस बहुपक्षीय बैठकों के दौरान कई बार मिल चुके हैं।
प्रश्न 4 हाल ही में (सितम्बर 2024 में) किस राज्य ने देशी गाय को ‘राज्यमाता’ घोषित किया -
  • (अ) गुजरात
  • (ब) महाराष्ट्र
  • (स) कर्नाटक
  • (द) उत्तर प्रदेश
उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार ने देशी गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया है। सोमवार, 30 सितंबर को कैबिनेट बैठक में सरकार ने ये फैसला लिया। महायुति सरकार ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। कैबिनेट की बैठक में देशी गायों के लिए 50 रुपए प्रतिदिन की सब्सिडी योजना लागू करने का फैसला लिया गया। गौशालाएं अपनी कम आय के चलते यह खर्च नहीं उठा सकती थीं, इसलिए यह फैसला लिया गया है। यह योजना महाराष्ट्र गोसेवा आयोग द्वारा ऑनलाइन लागू की जाएगी।
प्रश्न 5 हाल ही में (सितम्बर 2024 में) हाथियों को लेकर आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बीच समझौते का उद्देश्य क्या है -
  • (अ) प्रशिक्षित हाथियों (कुमकी) को स्थानांतरित करना
  • (ब) वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देना
  • (स) राष्ट्रीय उद्यानों की स्थापना करना
  • (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : प्रशिक्षित हाथियों (कुमकी) को स्थानांतरित करना
व्याख्या :
हाल ही में आंध्र प्रदेश और कर्नाटक ने आंध्र प्रदेश में हाथियों के आतंक को नियंत्रित करने के क्रम में कर्नाटक से प्रशिक्षित हाथियों (कुमकी) को लाने के लिये एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इसमें हाथियों को पकड़ने के लिये विशेषज्ञ टीम की तैनाती, महावतों का प्रशिक्षण कार्यक्रम, ज्ञान हस्तांतरण, जानवरों को पकड़ने और उन्हें डार्ट करने के लिये मानक संचालन प्रक्रिया ( SOP), पोषण एवं खाद्य पदार्थ के साथ कार्यशालाएँ एवं सेमिनार शामिल हैं। कर्नाटक से 62 कुमकी हाथियों को उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में स्थानांतरित किया गया है।
प्रश्न 6 सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-2024’ में कौन से दो देश भाग ले रहे हैं -
  • (अ) भारत और कजाकिस्तान
  • (ब) भारत और रूस
  • (स) भारत और उज्बेकिस्तान
  • (द) भारत और किर्गिस्तान
उत्तर : भारत और कजाकिस्तान
व्याख्या :
भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद-2024 का आठवां संस्करण सोमवार को उत्तराखंड में विकसित और आधुनिक विदेशी प्रशिक्षण नोड औली में शुरू हुआ। यह अभ्यास 13 अक्टूबर तक चलेगा।
प्रश्न 7 त्रिपुरा के वर्तमान राज्यपाल कौन हैं, जिन्होंने हाल ही में (सितम्बर 2024 में) मिजोरम का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला -
  • (अ) आरिफ मोहम्मद खान
  • (ब) इंद्र सेना रेड्डी
  • (स) बनवारीलाल पुरोहित
  • (द) सत्य पाल मलिक
उत्तर : इंद्र सेना रेड्डी
व्याख्या :
मिजोरम में, त्रिपुरा के राज्‍यपाल इंद्रा सेना रेड्डी नल्‍लू को मिजोरम के राज्‍यपाल का अतिरिक्‍त भार सौंपा गया है। उन्‍होंने मिजोरम की राजधानी आइजोल के राजभवन में मिजोरम के राज्‍यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। वे मौजूदा राज्‍यपाल डॉ. हरिबाबू कम्‍भमपति के छुट्टी पर रहने के दौरान यह कार्यभार संभालेंगे।
प्रश्न 8 28 सितंबर 2024 को SAFF अंडर-17 चैंपियनशिप का खिताब किस देश ने जीता -
  • (अ) बांग्लादेश
  • (ब) भारत
  • (स) भूटान
  • (द) नेपाल
उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारत ने 28 सितंबर 2024 को भूटान के थिम्पू के चांगलिमिथांग स्टेडियम में फाइनल में बांग्लादेश को 2-0 से हराकर दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (एसएएफएफ) अंडर -17 चैम्पियनशिप जीती।
प्रश्न 9 हाल ही में (सितम्बर 2024 में) वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर में किस भारतीय ने स्वर्ण पदक जीता -
  • (अ) गुलवीर सिंह
  • (ब) राघवेन्द्र कुमार
  • (स) नीरज चोपड़ा
  • (द) शरद कमल
उत्तर : गुलवीर सिंह
व्याख्या :
भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने जापान में वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर में पुरुषों की 5,000 मीटर दौड़ में 13 मिनट 11.82 सेकेंड का नया रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 2024 में बनाए गए 13 मिनट 18.92 सेकेंड के अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस साल की शुरुआत में, गुलवीर ने कैलिफोर्निया में टेन ट्रैक मीट में 27 मिनट 41.81 सेकंड के समय के साथ पुरुषों के 10,000 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ा था।
प्रश्न 10 टेस्ट क्रिकेट में 300 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर कौन है -
  • (अ) कुलदीप यादव
  • (ब) रवींद्र जडेजा
  • (स) अक्षर पटेल
  • (द) वाशिंगटन सुंदर
उत्तर : रवींद्र जडेजा
व्याख्या :
भारत और बांग्लादेश के बीच चल रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 300 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर बन गए हैं। वहीं जडेजा दूसरे सबसे तेज़ खिलाड़ी बन गया जिसने 3000 टेस्ट रन बनाए और 300 टेस्ट विकेट लिए है।

page no.(1/37)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.