Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs November 2024

प्रश्न 1 “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” का उद्देश्य वर्ष 2029 तक बाल विवाह की दर को कितने प्रतिशत से कम करना है -
  • (अ) 10%
  • (ब) 5%
  • (स) 15%
  • (द) 20%
उत्तर : 5%
व्याख्या :
हाल ही में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बाल विवाह जैसी प्रथाओं की जाँच करके लड़कियों को अपनी क्षमता प्राप्त करने में सहायता करने के लिये “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” या बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पोर्टल लॉन्च किया। यह अभियान सात उच्च बोझ वाले राज्यों को लक्षित करता है: पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, राजस्थान, त्रिपुरा, असम और आंध्र प्रदेश। फोकस क्षेत्रों में 300 ज़िले शामिल हैं जहाँ बाल विवाह की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। इसका उद्देश्य वर्ष 2029 तक बाल विवाह की दर को 5% से कम करना है। भारत को विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त हुई, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में दक्षिण एशिया में बाल विवाह में सबसे बड़ी गिरावट के लिये भारत के प्रयासों को ज़िम्मेदार माना गया है। वर्ष 2006 में बाल विवाह की दर 47.4% थी और वर्ष 2019-21 में यह घटकर 23.3% हो गई है।
प्रश्न 2 बाल विवाह मुक्त भारत अभियान किन राज्यों को मुख्य रूप से लक्षित करता है -
  • (अ) उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार
  • (ब) पश्चिम बंगाल, राजस्थान, आंध्र प्रदेश
  • (स) पंजाब, हरियाणा, असम
  • (द) केरल, तमिलनाडु, गुजरात
उत्तर : पश्चिम बंगाल, राजस्थान, आंध्र प्रदेश
व्याख्या :
हाल ही में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बाल विवाह जैसी प्रथाओं की जाँच करके लड़कियों को अपनी क्षमता प्राप्त करने में सहायता करने के लिये “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” या बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पोर्टल लॉन्च किया। यह अभियान सात उच्च बोझ वाले राज्यों को लक्षित करता है: पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, राजस्थान, त्रिपुरा, असम और आंध्र प्रदेश। फोकस क्षेत्रों में 300 ज़िले शामिल हैं जहाँ बाल विवाह की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है।
प्रश्न 3 बाल विवाह के लिए दंड क्या है -
  • (अ) 6 महीने की सजा और ₹50,000 का जुर्माना
  • (ब) 2 साल की सजा और ₹1 लाख तक का जुर्माना
  • (स) 1 साल की सजा और ₹25,000 का जुर्माना
  • (द) केवल जुर्माना
उत्तर : 2 साल की सजा और ₹1 लाख तक का जुर्माना
व्याख्या :
बाल विवाह एक ऐसा अपराध है जिसके लिये 2 वर्ष तक की सजा हो सकती है या 1 लाख रुपए तक का ज़ुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
प्रश्न 4 राजस्थान की एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति के तहत किस क्षमता वाले विश्वस्तरीय सौर पार्क की स्थापना की जाएगी -
  • (अ) 1,000 मेगावाट
  • (ब) 2,245 मेगावाट
  • (स) 3,500 मेगावाट
  • (द) 5,000 मेगावाट
उत्तर : 2,245 मेगावाट
व्याख्या :
राजस्थान सरकार एक एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति (Integrated Clean Energy Policy) शुरू करने के लिये तैयार है, जिसमें ऊर्जा क्षेत्र में कई नए प्रोत्साहन शामिल हैं, जिनमें पंप भंडारण, हरित हाइड्रोजन, बैटरी भंडारण और जैव-ऊर्जा जैसे उभरते क्षेत्र शामिल हैं। जयपुर में राज्य सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेशकों के साथ 6.57 लाख करोड़ रुपए के समझौतों पर हस्ताक्षर किये। इस नीति के अंतर्गत 2,245 मेगावाट क्षमता वाले विश्वस्तरीय सौर पार्क की स्थापना की जाएगी, जिससे 325 दिनों से अधिक की वार्षिक धूप का उपयोग किया जा सकेगा। नीति का उद्देश्य सौर, पवन और हाइब्रिड प्रौद्योगिकियों जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों में राजस्थान की क्षमता का लाभ उठाना है।
प्रश्न 5 सहकार किसान कल्याण योजना के तहत समय पर कृषि ऋण चुकाने पर किसानों को कितना ब्याज अनुदान मिलेगा -
  • (अ) 5%
  • (ब) 6%
  • (स) 7%
  • (द) 8%
उत्तर : 7%
व्याख्या :
हाल ही में राजस्थान सरकार ने सहकार किसान कल्याण योजना शुरू की, जो दीर्घकालिक सहकारी कृषि और गैर-कृषि ऋणों के लिये पहली ब्याज अनुदान योजना है। इस योजना का उद्देश्य कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों की आय में वृद्धि करना है। सहकार किसान कल्याण योजना के तहत, किसान राजस्थान में प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों और केंद्रीय सहकारी बैंकों से ऋण प्राप्त करते हैं। यदि किसान समय पर कृषि ऋण चुकाते हैं तो उन्हें 7% ब्याज अनुदान मिलेगा। गैर-कृषि ऋणों के समय पर पुनर्भुगतान के लिये 5% सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
प्रश्न 6 कायाकल्प योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है -
  • (अ) शिक्षा का डिजिटलीकरण
  • (ब) सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण बढ़ाना
  • (स) सरकारी इमारतों का पुनर्निर्माण
  • (द) नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग बढ़ाना
उत्तर : सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण बढ़ाना
व्याख्या :
राजस्थान कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने कायाकल्प योजना के अंतर्गत 20 सरकारी कॉलेजों को उनके भवनों और प्रवेश द्वारों के अग्रभाग को नारंगी रंग में रंगने का आदेश दिया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों में “सकारात्मक वातावरण” का निर्माण करना है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू की गई कायाकल्प योजना का उद्देश्य भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में सफाई, स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण को बढ़ाना है। प्रथम चरण में प्रत्येक संभाग स्तर से दो कॉलेजो को शामिल किया गया है, इस प्रकार कुल 20 कॉलेज होंगे।
प्रश्न 7 परसा कोयला खदान के संबंध में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) ने किस रिपोर्ट की वैधता पर प्रश्न उठाया -
  • (अ) राजस्थान उच्च न्यायालय की रिपोर्ट
  • (ब) छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग (CSSTC) की रिपोर्ट
  • (स) केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की रिपोर्ट
  • (द) पर्यावरण मंत्रालय की रिपोर्ट
उत्तर : छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग (CSSTC) की रिपोर्ट
व्याख्या :
हाल ही में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) ने छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग (CSSTC) की एक रिपोर्ट की वैधता पर प्रश्न उठाया है, जिसमें राज्य के सरगुजा क्षेत्र में परसा कोयला खदान के लिये पर्यावरणीय मंज़ूरी में अनियमितताएँ पाई गई थीं। परसा कोयला ब्लॉक हसदो-अरंड के उत्तर मध्य भाग में स्थित है। RRVUNL के अनुसार, वर्ष 2023 में CSSTC ने सरगुजा ज़िला प्रशासन द्वारा विस्तृत जाँच के पश्चात परसा खदान से संबंधित आरोपों को खारिज कर दिया।
प्रश्न 8 महेंद्र सिंह मेवाड़ का संबंध किस ऐतिहासिक व्यक्ति से था -
  • (अ) महाराणा उदय सिंह
  • (ब) महाराणा प्रताप
  • (स) राजा मानसिंह
  • (द) राजा जयसिंह
उत्तर : महाराणा प्रताप
व्याख्या :
हाल ही में पूर्व सांसद और मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का उदयपुर में निधन हो गया। वे महाराणा प्रताप के वंशज थे। राणा प्रताप सिंह, जिन्हें महाराणा प्रताप के नाम से भी जाना जाता है, का जन्म 9 मई, 1540 को राजस्थान के कुंभलगढ़ में हुआ था। वह मेवाड़ के 13वें राजा थे और उदय सिंह द्वितीय के सबसे बड़े पुत्र थे।
प्रश्न 9 अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2024 की मेज़बानी कौन से विभाग कर रहे हैं -
  • (अ) पर्यटन विभाग और ऊर्जा विभाग
  • (ब) पशुपालन विभाग और पर्यटन विभाग
  • (स) कृषि विभाग और पर्यावरण विभाग
  • (द) स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग
उत्तर : पशुपालन विभाग और पर्यटन विभाग
व्याख्या :
राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग और पशुपालन विभाग ने वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2024 की मेज़बानी की। यह मेला 9 से 15 नवंबर तक आयोजित किया गया।
प्रश्न 10 हाल ही में (नवंबर 2024 में) राजस्थान में किस झील में एवियन बोटुलिज़्म रोग सक्रिय हो गया, जिसके कारण प्रवासी पक्षियों की सामूहिक मृत्यु हो गई।
  • (अ) राजसमंद झील
  • (ब) नक्की झील
  • (स) सांभर झील
  • (द) ढेबर झील
उत्तर : सांभर झील
व्याख्या :
हाल ही में सेंटर फॉर एवियन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने राजस्थान में कम से कम 600 प्रवासी पक्षियों की मौत की सूचना दी। सांभर झील में उच्च तापमान और कम लवणता ने संभवतः ऐसी परिस्थितियाँ उत्पन्न कर दीं, जिससे एवियन बोटुलिज़्म रोग सक्रिय हो गया, जिसके कारण प्रवासी पक्षियों की सामूहिक मृत्यु हो गई। यह एक न्यूरो-मस्क्युलर बीमारी है जो बोटुलिनम (प्राकृतिक विष) के कारण होती है जो क्लॉस्ट्रिडियम बोटुलिनम नामक बैक्टीरिया द्वारा उत्पन्न होती है। यह बैक्टीरिया आमतौर पर मृदा, नदियों और समुद्री जल में पाया जाता है। यह मनुष्यों और जानवरों दोनों को प्रभावित करता है। इसे अवायवीय (ऑक्सीजन की अनुपस्थिति) स्थितियों की भी आवश्यकता होती है और यह अम्लीय परिस्थितियों में नहीं उगता है। यह पक्षियों के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है , जिससे उनके पैरों और पंखों में लकवा मार जाता है।

page no.(1/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.