भारत का सामान्य परिचय
- प्रश्न 1 सर्वप्रथम ‘ इण्डिया ‘ शब्द का प्रयोग भारत के लिए किस भाषा में किया गया -
-
- (अ) उर्दू
- (ब) ग्रीक
- (स) फारसी
- (द) अरबी
उत्तर : ग्रीक
व्याख्या :
सर्वप्रथम ‘इण्डिया’ शब्द का प्रयोग भारत के लिए यूनानी/ग्रीक भाषा में किया गया था। यूनानी लोग भारत को ‘इंडोस’ या ‘इंडिका’ के रूप में जानते थे, जो सिंधु नदी (Indus River) के नाम से उत्पन्न हुआ था।
- प्रश्न 2 भारत ( मुख्य भूमि ) का दक्षिणी नोक है -
-
- (अ) केप केमोरिन
- (ब) कैलीमेयर बिन्दु
- (स) इन्दिरा बिन्दु
- (द) त्रिवेन्द्रम में कोवलम
उत्तर : केप केमोरिन
- प्रश्न 3 इन्दिरा प्वाइण्ट का अन्य नाम है -
-
- (अ) पारसन प्वाइण्ट
- (ब) ला - हि - चिंग
- (स) पिगमेलियन प्वाइण्ट
- (द) इनमें से सभी
उत्तर : इनमें से सभी
व्याख्या :
इंदिरा प्वाइंट को पहले पैग्मलियन प्वाइंट के नाम से जाना जाता था। यह ग्रेट निकोबार द्वीप पर स्थित है और भारत का सबसे दक्षिणी छोर है। इसका नाम भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया। इसे पार्सन्स पॉइंट के नाम से भी जाना जाता था। ला-हि-चिंग इंदिरा प्वाइंट का एक अन्य नाम है।
- प्रश्न 4 निम्नलिखित में से वह राज्य क्षेत्र कौनसा है जिसकी सीमा अरूणाचल प्रदेश से नहीं लगती है -
-
- (अ) असम
- (ब) नागालैंड
- (स) भूटान
- (द) मणिपुर
उत्तर : मणिपुर
- प्रश्न 5 लक्षद्वीप समूह स्थित है -
-
- (अ) कच्छ की खाड़ी में
- (ब) अरब सागर में
- (स) मन्नार की खाडी में
- (द) बंगाल की खाड़ी में
उत्तर : अरब सागर में
- प्रश्न 6 सियाचिन ग्लेशियर भारत के किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में है -
-
- (अ) उत्तर प्रदेश
- (ब) हिमाचल प्रदेश
- (स) लद्दाख
- (द) सिक्किम
उत्तर : लद्दाख
व्याख्या :
सियाचिन ग्लेशियर, भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्थित है। सियाचिन ग्लेशियर हिमालय में पूर्वी काराकोरम रेंज में स्थित है, जो प्वाइंट NJ9842 के उत्तर-पूर्व में है, यहाँ भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा समाप्त होती है।
- प्रश्न 7 स्थल का वह भाग जो तीन तरफ जल से घिरा है कहते हैं -
-
- (अ) महाद्वीप
- (ब) प्रायद्वीप
- (स) द्वीप
- (द) उपर्युक्त कोई नहीं
उत्तर : प्रायद्वीप
व्याख्या :
जब कोई स्थल तीन तरफ से पानी से घिरा होता है और एक तरफ से मुख्य भूमि से जुड़ा होता है, उसे प्रायद्वीप (Peninsula) कहते हैं। उदाहरण: भारत का दक्षिणी भाग। महाद्वीप एक विशाल स्थल खंड होता है, द्वीप चारों तरफ पानी से घिरा होता है।
- प्रश्न 8 भारत कौनसे गोलार्द्ध में स्थित है -
-
- (अ) दक्षिणी गोलाद्ध
- (ब) उत्तरी गोलाद्ध
- (स) पूर्वी गोलार्द्ध
- (द) पश्चिमी गोलार्द्ध
उत्तर : उत्तरी गोलाद्ध
- प्रश्न 9 भारत के लगभग मध्य में से होकर गुजरने वाली अक्षांश रेखा है -
-
- (अ) मकर रेखा
- (ब) विषुवत् रेखा
- (स) कर्क रेखा
- (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : कर्क रेखा
व्याख्या :
कर्क रेखा (Tropic of Cancer) भारत के लगभग मध्य से गुजरती है। यह 23.5° उत्तरी अक्षांश पर है और गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, और पश्चिम बंगाल से होकर जाती है।
- प्रश्न 10 भारत की स्थलीय सीमा निम्न में से कौनसे देश से जुड़ी हुई नहीं है-
-
- (अ) पाकिस्तान
- (ब) भूटान
- (स) नेपाल
- (द) मालदीप
उत्तर : मालदीप
page no.(1/4)