भारतीय संविधान की प्रस्तावना
- प्रश्न 1 संविधान की प्रस्तावना में भारत को कहा गया है ?
-
- (अ) सर्वसत्ताधारी, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य
- (ब) लोकतांत्रिक, सर्वसत्ताधारी, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी गणराज्य
- (स) समाजवादी, लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष गणराज्य
- (द) सर्वसत्ताधारी, लोकतांत्रिक, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष गणराज्य
उत्तर : सर्वसत्ताधारी, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य
- प्रश्न 2 ‘भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है’ इसका मतलब है कि भारतीय राज्य-
-
- (अ) अल्पसंख्यक समुदाय के धर्म का समर्थन करता है
- (ब) धर्मविरोधी नागरिकों का समर्थन करता है
- (स) किसी निश्चित धर्म का समर्थन नहीं करता है
- (द) बहुसंख्यक समुदाय के धर्म का समर्थन करता है
उत्तर : किसी निश्चित धर्म का समर्थन नहीं करता है
- प्रश्न 3 भारत के संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों को किस संसोधन द्वारा जोड़ा गया ?
-
- (अ) 41 वें संशोधन द्वारा
- (ब) 42वें संशोधन द्वारा
- (स) 43 वें संशोधन द्वारा
- (द) 44 वें संशोधन द्वारा
उत्तर : 42वें संशोधन द्वारा
- प्रश्न 4 गणतंत्र होता है-
-
- (अ) केवल एक लोकतांत्रिक राज्य
- (ब) संसदीय पद्धति शासन वाला राज्य
- (स) अध्यक्षीय पद्धति शासन वाला राज्य
- (द) राज्य जहां पर अध्यक्ष वंशानुगत रूप से न हो
उत्तर : राज्य जहां पर अध्यक्ष वंशानुगत रूप से न हो
- प्रश्न 5 प्रस्तावना का वह प्रावधान, जो सभी वयस्क नागरिकों को मतदान का अधिकार प्रदान करता है, कहलाता है-
-
- (अ) गणतंत्र
- (ब) प्रजातंत्र
- (स) समाजवाद
- (द) पंथनिरपेक्षता
उत्तर : प्रजातंत्र
- प्रश्न 6 भारतीय संविधान की उद्देशिका(preamble of indian constitution) में परिवर्तन किस संशोधन अधिनियम में किए गए थे ?
-
- (अ) 40वां संशोधन अधिनियम, 1976
- (ब) 42वां संशोधन अधिनियम, 1976
- (स) 44वां संशोधन अधिनियम, 1979
- (द) 38वां संशोधन अधिनियम, 1975
उत्तर : 42वां संशोधन अधिनियम, 1976
- प्रश्न 7 किस वर्ष भारत एक प्रभुत्वसंपन्न प्रजातांत्रिक गणराज्य बना ?
-
- (अ) 1947में
- (ब) 1949 में
- (स) 1950 में
- (द) 1956 में
उत्तर : 1950 में
- प्रश्न 8 निम्नलिखित में से किस तिथि को भारतीय संविधान लागू किया गया था ?
-
- (अ) 26 नवंबर, 1949
- (ब) 26 जनवरी, 1950
- (स) 31 दिसंबर, 1949
- (द) 15 दिसंबर, 1947
उत्तर : 26 जनवरी, 1950
- प्रश्न 9 भारतीय संविधान की प्रस्तावना(preamble of indian constitution) में जिन आदर्शों एवं उद्देश्यों की रूपरेखा दी गई है, उनकी आगे व्याख्या की गई है-
-
- (अ) मूल अधिकारों के अध्याय में
- (ब) राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों के अध्याय में
- (स) मूल अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों एवं मूल कर्तव्यों में
- (द) संविधान के पाठ में कहीं नहीं
उत्तर : मूल अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों एवं मूल कर्तव्यों में
- प्रश्न 10 भारत की संप्रभुता, एकता तथा अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा उसकी रक्षा करने का प्रावधान किया गया है-
-
- (अ) मूल कर्तव्य में
- (ब) प्रस्तावना में
- (स) नीति निर्देशक सिद्धांत में
- (द) मूल अधिकार में
उत्तर : प्रस्तावना में
page no.(1/5)