राज्यपाल
- प्रश्न 1 राजस्थान के राज्यपाल में निम्न में से कौन सी शक्ति निहित नहीं है -
-
- (अ) विधानसभा को आहूत करने की
- (ब) विधानसभा को स्थगित करने की
- (स) विधानसभा का विघटन करने की
- (द) विधानसभा के सत्रावासान की
उत्तर : विधानसभा को स्थगित करने की
व्याख्या :
अनुच्छेद 174 राज्य के विधान-मण्डल के सत्र, सत्रावसान और विघटन:
(1) राज्यपाल, समय-समय पर, राज्य के विधान मंडल के सदन या प्रत्येक सदन को ऐसे समय और स्थान पर, जो वह ठीक समझे, अधिवेशन के लिए आहूत करेगा किन्तु उसके एक सत्र की अन्तिम बैठक और आगामी सत्र की प्रथम बैठक के लिए नियत तारीख के बीच छह मास का अन्तर नहीं होगा।
(2) राज्यपाल, समय-समय पर-
(क) सदन का या किसी सदन का सत्रावसान कर सकेगा।
(ख) विधान सभा का विघटन कर सकेगा।
- प्रश्न 2 नवीन प्रोटोकाॅल के अन्तर्गत अब राजस्थान के राज्यपाल को निम्न अभिवादन से सम्बोधित किया जाता है -
Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A) -
- (अ) “Honorable” अंग्रेजी में तथा “माननीय राज्यपाल” अथवा “राज्यपाल महोदय” हिन्दी में
- (ब) “The most Honorable” अंग्रेजी में तथा “अति सम्माननीय” हिन्दी में
- (स) “His/Her Excellency” अंग्रेजी में तथा “महामहिम” हिन्दी में
- (द) “His/Her Royal Highness” अंग्रेजी में तथा “महाराजाधिराज/महारानीधिराज” हिन्दी में
उत्तर : “Honorable” अंग्रेजी में तथा “माननीय राज्यपाल” अथवा “राज्यपाल महोदय” हिन्दी में
- प्रश्न 3 राजस्थान के राज्यपाल के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिये -
अ. वह राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलधिपति हैं।
ब. वह राज्य के किसी भी लाभ के पद को धारण कर सकते हैं।
स. वह इंडियन रेड क्राॅस सोसायटी, राजस्थान राज्य शाखा के अध्यक्ष हैं।
द .उन्हें संविधान के अन्तर्गत कोई स्व-विवेकीय शक्ति प्राप्त नहीं है।
उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं - -
- (अ) अ, ब, स और द
- (ब) ब, स और द
- (स) केवल स
- (द) ब और स
उत्तर : केवल स
व्याख्या :
राजस्थान के राज्यपाल राज्य विश्वविद्यालयों के पदेन कुलपति होते हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भारत के राष्ट्रपति होते हैं।
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, राजस्थान राज्य शाखा की 33 जिला शाखाएं हैं। जिला स्तरीय रेड क्रॉस समितियां गठित की गई हैं। राजस्थान के माननीय राज्यपाल राजस्थान राज्य शाखा के अध्यक्ष हैं।
उन्हें संविधान के अन्तर्गत कोई स्व-विवेकीय शक्ति प्राप्त है।<
- प्रश्न 4 1 नवम्बर, 1956 से पहले राजस्थान राज्य के प्रमुख जाने जाते थे -
Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B) -
- (अ) गवर्नर जनरल
- (ब) राज्यपाल
- (स) राज प्रमुख
- (द) महाराजाधिराज
उत्तर : राज प्रमुख
- प्रश्न 5 राजस्थान में राज्य प्रशासन के विधितः प्रमुख हैं -
Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B) -
- (अ) राज्य के मुख्यमंत्री
- (ब) सम्भागीय आयुक्त
- (स) राज्य के महाधिवक्ता
- (द) राज्य के राज्यपाल
उत्तर : राज्य के राज्यपाल
व्याख्या :
राज्यपाल राज्य का विधित: प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है।
- प्रश्न 6 भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्छेद उपबंध करता है, ‘प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा’ -
-
- (अ) अनुच्छेद 154
- (ब) अनुच्छेद 155
- (स) अनुच्छेद 153
- (द) अनुच्छेद 164
उत्तर : अनुच्छेद 153
- प्रश्न 7 नीचे दो कथन दिये गये हैं, एक को अभिकथन ‘अ’ और दूसरे को कारण ‘ब’ का नाम दिया गया है -
अभिकथन अ: सरकारिया कमीशन की सिफारिश के अनुसार अनुच्छेद 356 का प्रयोग कम से कम होना चाहिए।
कारण ब: जिन राजनीतिक दलों ने केंद्र में सरकार बनायी उन्होंने अनुच्छेद 356 का दुरूपयोग किया।
कूट - -
- (अ) ब सत्य है, किन्तु अ असत्य है।
- (ब) अ और ब दोनों सत्य हैं, किन्तु ब, अ की सही व्याख्या नहीं है।
- (स) अ और ब दोनों सत्य हैं और ब, अ की सही व्याख्या है।
- (द) अ सत्य है, किन्तु ब असत्य है।
उत्तर : अ और ब दोनों सत्य हैं और ब, अ की सही व्याख्या है।
- प्रश्न 8 राजस्थान में आखिरी बार जब राष्ट्रपति शासन लगाया गया, तब राज्यपाल कौन थे -
-
- (अ) वसंतराव पाटिल
- (ब) एम. चेन्ना रेड्डी
- (स) रघुकुल तिलक
- (द) देवी प्रसाद चट्टोपाध्याय
उत्तर : एम. चेन्ना रेड्डी
- प्रश्न 9 राजस्थान में राष्ट्रपति शासन कितनी बार लगाया गया -
-
- (अ) 2
- (ब) 4
- (स) 6
- (द) 7
उत्तर : 4
- प्रश्न 10 भारत में राज्यों में संवैधानिक आपातकाल लगाने के लिए कौनसा अनुच्छेद है -
-
- (अ) अनुच्छेद 355
- (ब) अनुच्छेद 356
- (स) अनुच्छेद 357
- (द) अनुच्छेद 369
उत्तर : अनुच्छेद 356
page no.(1/12)