Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

केन्द्रीय सतर्कता आयोग

प्रश्न 1 केन्द्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना किसकी अनुशंसा पर की गई -
RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018
  • (अ) गोरवाला प्रतिवेदन
  • (ब) कृपलानी समिति
  • (स) सन्थानम समिति
  • (द) भारतीय प्रशासनिक सुधार आयोग
उत्तर : सन्थानम समिति
व्याख्या :
सतर्कता के क्षेत्र में केन्‍द्रीय सरकारी एजेंसिस को सलाह तथा मार्गदर्शन देने हेतु, श्री के संथानम की अध्‍यक्षता वाली भ्रष्टाचार निवारण समिति की सिफारिशों पर सरकार ने फरवरी,1964 में केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग की स्‍थापना की।
प्रश्न 2 संविधान समीक्षा आयोग का अध्यक्ष कौन था -
  • (अ) न्यायमूर्ति फूकन
  • (ब) एम. एन. वैंकटचेलैया
  • (स) बी.एन. खरे
  • (द) चन्द्रचूड़ सिंह
उत्तर : एम. एन. वैंकटचेलैया
व्याख्या :
अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा 20 फरवरी 2000 को बनाया गया संविधान समीक्षा आयोग भारत का सबसे प्रतिष्ठित आयोग है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस वेंकटचलैया इसके अध्यक्ष तथा जस्टिस सरकारिया, जस्टिस जीवन रेड्डी और जस्टिस पुन्नैया इसके सदस्य थे।
प्रश्न 3 सूची-I का मिलान सूची-II से कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
सूची-1 सूची-II
A. वित्त आयोग i. 1964
B. विधि आयोग ii. 1950
C. सतर्कता आयोग iii. 1955
D योजना आयोग iv. 1951
कूट -
A B C D

School Lecturer 2022 Gk (G-C)
  • (अ) iii ii i iv
  • (ब) ii iii i iv
  • (स) iv i ii iii
  • (द) iv iii i ii
उत्तर : iv iii i ii
प्रश्न 4 केंद्रीय सतर्कता आयोग विधेयक को किस वर्ष संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया गया था और राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हुई थी -
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2
  • (अ) 2003
  • (ब) 2014
  • (स) 1947
  • (द) 1996
उत्तर : 2003
प्रश्न 5 निम्नलिखित में से कौन से कथन केन्द्रीय सर्तकता आयोग के बारे में सही हैं -
(1) इसकी स्थापना संथानम समिति की सिफारिश पर की गई थी।
(2) यह एक वैधानिक निकाय नहीं है।
(3) यह अनेक सदस्यों वाला एक आयोग है।
(4) यह केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के कार्य का पर्यवेक्षण करता है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करे :

Supervisor (women empowerment) Exam 2018
  • (अ) केवल (1). (3) और (4)
  • (ब) केवल (2), (3) और (4)
  • (स) (1), (2) और (3)
  • (द) (1), (2), (3) और (4)
उत्तर : केवल (1). (3) और (4)
प्रश्न 6 केन्द्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना निम्नलिखित में से किस समिति की सिफ़ीरिशों के आधार पर हुयी थी -
Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
  • (अ) संथानम समिति
  • (ब) केलकर समिति
  • (स) स्वर्ण सिंह समिति
  • (द) बक्शी टेकचंद समिति
उत्तर : संथानम समिति
व्याख्या :
केंद्रीय सतर्कता आयोग के बारे में केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) भारत में एक शीर्ष सरकारी संस्थान है जो देश के सार्वजनिक प्रशासन में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार है। इसकी स्थापना 1964 में भ्रष्टाचार निवारण पर बनी संथानम समिति की सिफारिशों के परिणामस्वरूप की गई थी।

page no.(1/1)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.