Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

तुगलक वंश

प्रश्न 1 तुगलक वंश का संस्थापक निम्न में से कौन था -
  • (अ) मुहम्मद बिन तुगलक
  • (ब) गयासुद्दीन तुगलक
  • (स) फिरोज तुगलक
  • (द) नसीरूद्दीन महमूद तुगलक
उत्तर : गयासुद्दीन तुगलक
प्रश्न 2 किस वंश को दिल्ली की सत्ता से हटाकर तुगलक वंश की स्थापना की गई थी -
  • (अ) गुलाम वंश
  • (ब) लोदी वंश
  • (स) सैय्यद वंश
  • (द) खिलजी वंश
उत्तर : खिलजी वंश
प्रश्न 3 तुगलक वंश के संस्थापक गयासुद्दीन तुगलक को अन्य किस नाम से जाना जाता है -
  • (अ) गाजी मलिक
  • (ब) शाह गाजी
  • (स) मुबारक शाह
  • (द) मुबारक गाजी
उत्तर : गाजी मलिक
प्रश्न 4 सिंचाई हेतु नहर निर्माण करवाने वाला प्रथम सुल्तान था -
  • (अ) मुहम्मद बिन तुगलक
  • (ब) गयासुद्दीन तुगलक
  • (स) फिरोज तुगलक
  • (द) इनमें से कोई नही
उत्तर : गयासुद्दीन तुगलक
व्याख्या :
गियासुद्दीन तुगलक ने दिल्ली में तुगलकाबाद नामक शहर की नींव ढाली और तुगलकाबाद शहर को ही अपनी राजधानी बनाया। वह पहला सुल्तान था, जो मानता था कि राजकीय आय में वृद्धि भू-राजस्व में वृद्धि द्वारा नहीं अपितु उत्पादन में वृद्धि द्वारा की जानी चाहिए। इसके लिए उसने नहर निर्माण को प्रोत्साहन दिया। नहर निर्माण करने वाला वह प्रथम सुल्तान था।
प्रश्न 5 गियासुद्दीन तुगलक की धमकी पर ‘हुनुज दिल्ली दूर अस्त’ (दिल्ली दूर है) नामक उत्तर किस प्रसिद्ध सूफी सन्त ने दिया -
  • (अ) फख्रेमुदीर
  • (ब) सिद्दीमौला
  • (स) फरीदुद्दीन गज-ए-शंकर
  • (द) शेख निजामुद्दीन औलिया
उत्तर : शेख निजामुद्दीन औलिया
प्रश्न 6 ‘दीवान-ए-कोही’ नामक कृषि विभाग का निर्माण किया -
  • (अ) बलबन
  • (ब) अलाउद्दीन खिलजी
  • (स) गियासुद्दीन तुगलक
  • (द) मुहम्मद बिन तुगलक
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक
व्याख्या :
कृषि में सुधार के लिए, मोहम्मद बिन तुगलक ने दीवान-ए-अमीर-कोही नामक एक अलग कृषि विभाग की स्थापना की थी यह विभाग दोआब को विकास खंडों में विभाजित करता है। जिसकी अध्यक्षता एक अधिकारी करता है जो किसानों को ऋण देता है और उन्हें बेहतर फसलों की खेती में संलग्न करता है।
प्रश्न 7 हरिहर तथा बुक्का ने किसके शासनकाल में विजय नगर की नींव डाली -
  • (अ) कुतुबुद्दीन मुबारक
  • (ब) नासिरूद्दीन खुसवरवशाह
  • (स) गियासुद्दीन तुगलक
  • (द) मुहम्मद बिन तुगलक
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक
प्रश्न 8 तुगलक वंश का अंतिम शासक निम्न में से कौन था -
  • (अ) मुहम्मद बिन तुगलक
  • (ब) नसीरूद्दीन महमूद तुगलक
  • (स) फिरोज तुगलक
  • (द) उपरोक्त में से कोई नही
उत्तर : नसीरूद्दीन महमूद तुगलक
प्रश्न 9 दिल्ली पर किसके द्वारा आक्रमण करने से तुगलक वंश का अंत हो गया था -
  • (अ) तैमूरलंग
  • (ब) मोहम्मद शाह अब्दाली
  • (स) चंगेज खान
  • (द) बाबर
उत्तर : तैमूरलंग
प्रश्न 10 मुहम्मद बिन तुगलक ने अफ्रकी यात्री इब्नबतूता को अपना राजदूत बनाकर किस देश में भेजा -
  • (अ) मिस्र
  • (ब) चीन
  • (स) मंगोलिया
  • (द) ईरान
उत्तर : चीन

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.