राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
- प्रश्न 1 राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गठन किस अधिनियम के अन्तर्गत किया गया -
Police SI 13 September 2021 (Gk) -
- (अ) मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1992
- (ब) मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993
- (स) मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1995
- (द) मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1991
उत्तर : मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993
- प्रश्न 2 राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग –
(A) पीड़ित व्यक्ति की याचिका प्राप्त होने पर ही मानवाधिकारों के हनन की शिकायत पर जाँच कर सकता है, स्वतः नहीं।
(B) मानवाधिकार के हनन का कोई मामला अगर किसी अदालत में लम्बित है तो उसमें किसी भी हालत में हस्तक्षेप नहीं कर सकता।
उपरोक्त कथनो में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
Police SI 15 September 2021 (Gk) -
- (अ) न (A) ना ही (B)
- (ब) दोनों (A) और (B)
- (स) केवल (B)
- (द) केवल (A)
उत्तर : न (A) ना ही (B)
व्याख्या :
स्वयं स्वतः संज्ञान लेकर या पीड़ित या उसकी ओर से किसी व्यक्ति द्वारा प्रस्तुत याचिका पर या उसकी शिकायत में पूछताछ कर सकता है-
मानवाधिकारों का उल्लंघन या प्रोत्साहन या
2) लोक सेवक द्वारा इस तरह के उल्लंघन की रोकथाम में लापरवाही;
ऐसी अदालत के अनुमोदन से अदालत के समक्ष लंबित मानवाधिकारों के उल्लंघन के किसी भी आरोप से जुड़ी किसी भी कार्यवाही में हस्तक्षेप कर सकता है।
- प्रश्न 3 बच्चों की सुविधा एवं मदद के लिए निःशुल्क हेल्पलाइन नम्बर है –
REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-II -
- (अ) 1095
- (ब) 1096
- (स) 1097
- (द) 1098
उत्तर : 1098
- प्रश्न 4 राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में न्यूनतम कितनी महिला सदस्य होना अनिवार्य है -
REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-IV -
- (अ) 2
- (ब) 3
- (स) 4
- (द) 5
उत्तर : 2
- प्रश्न 5 राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना हुई थी -
-
- (अ) 1992
- (ब) 1991
- (स) 1993
- (द) 1994
उत्तर : 1993
व्याख्या :
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission-NHRC) एक स्वतंत्र वैधानिक संस्था है, जिसकी स्थापना मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के प्रावधानों के तहत 12 अक्टूबर, 1993 को की गई थी। मानवाधिकार आयोग का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
- प्रश्न 6 राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल एक समिति की अनुशंसा पर करता है जिसका अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन होता है -
CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2 -
- (अ) विधानसभा अध्यक्ष
- (ब) गृहमंत्री
- (स) मुख्यमंत्री
- (द) विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष
उत्तर : मुख्यमंत्री
- प्रश्न 7 मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के कौन से अध्याय में राज्य मानवाधिकार आयोग संबंधी प्रावधान किए गये हैं -
Protection Officer - 2022 (General Studies) -
- (अ) अध्याय - IV
- (ब) अध्याय – V
- (स) अध्याय - VIII
- (द) अध्याय - VII
उत्तर : अध्याय – V
- प्रश्न 8 मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन एनएचआरसी ( NHRC) का अध्यक्ष हो सकता है -
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2 -
- (अ) पूर्व राज्यपाल
- (ब) प्रधान मंत्री
- (स) भारत के राष्ट्रपति
- (द) भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश
उत्तर : भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश
- प्रश्न 9 वर्तमान में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में अध्यक्ष के अलावा कितने सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किये जाते हैं?
-
- (अ) 5
- (ब) 2
- (स) 3
- (द) 4
उत्तर : 5
व्याख्या :
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग निम्न से मिलकर बनेगा-
एक अध्यक्ष, जो सर्वोच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश या अन्य न्यायाधीश हो।
एक सदस्य, जो सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश है या रहा हो।
एक अन्य सदस्य, जो किसी भी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश है या रहा हो।
तीन अन्य सदस्य, जो मानवाधिकार से संबंधित विषयों का विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव रखते हों तथा जिनमें कम से कम एक महिला होगी।
इनके अलावा 7 पदेन सदस्य होते हैं जिनमें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, राष्ट्रीय, बाल अधिकार संरक्षण आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष तथा दिव्यांगजनों हेतु मुख्य आयुक्त शामिल हैं।
- प्रश्न 10 “महिलाओं और नागरिकों के अधिकारों की घोषणा” किसके द्वारा लिखी गई -
Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024 -
- (अ) मोंटेस्कयू
- (ब) नेपौलियन बोनापार्ट
- (स) ओलम्प दे गूज़
- (द) रूसो
उत्तर : ओलम्प दे गूज़
व्याख्या :
साल 1791 में, क्रांतिकारी फ़्रांस में राजनीतिक रूप से सक्रिय महिलाओं में से एक ओलम्पे डी गॉजेस ने महिलाओं और नागरिकों के अधिकारों की घोषणा लिखी थी।
page no.(1/2)