Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs May 2024

प्रश्न 1 पीएमश्री योजना के तहत पहली बार राज्य के किस सरकारी विद्यालय में संविधान कक्ष बनाया गया है -
  • (अ) महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जयपुर
  • (ब) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बावड़ी जोधपुर
  • (स) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीलवाड़ा
  • (द) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर, धौलपुर
उत्तर : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बावड़ी जोधपुर
व्याख्या :
जोधपुर जिले के बावड़ी स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नागरिक कौशल विकास गतिविधियों के अंतर्गत संविधान कक्ष का निर्माण किया गया है।
प्रश्न 2 राज्य के किस कृषि संस्थान ने बर्फीले क्षेत्रों में उगने वाले ‘चुकंदर चारा’ के बीज को थार के रेगिस्तान में उत्पादित होने के लिए अनुकूलित बनाया है?
  • (अ) शुष्क वन अनुसंधान संस्थान, जोधपुर
  • (ब) कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर
  • (स) केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, जोधपुर
  • (द) राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, जयपुर
उत्तर : केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, जोधपुर
व्याख्या :
केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान जोधपुर, राजस्थान नई चारा फसल अर्थात चारा चुकंदर (बीटा वल्गरिस), एक ऐसा पौधा लेकर आया है जो औसतन 5 से 6 किलोग्राम वजन के कंद पैदा करता है।
प्रश्न 3 आईआईटी जोधपुर ने किस राजस्थानी लोक वाद्य यंत्र को भौगोलिक संकेत की पहचान देने हेतु पंजीकरण की पहल की है -
  • (अ) कमायचा
  • (ब) भपंग
  • (स) मोरचंग
  • (द) सिंधी सारंगी
उत्तर : सिंधी सारंगी
व्याख्या :
JCKIF, लंगा लोक संगीत कल्याण समिति और लंगा लोक सबरंगी संस्थान के सहयोग से, सिंधी सारंगी के भौगोलिक संकेत के रूप में पंजीकरण के लिए पहल की है
प्रश्न 4 हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को राज्य में कहां पर ढाई हजार वर्ष पुराने यज्ञ कुंड, सिक्के व धातु के औजार मिले हैं -
  • (अ) आहड़, उदयपुर
  • (ब) बहज गांव, डीग
  • (स) बागोर, भीलवाड़ा
  • (द) कालीबंगा, हनुमानगढ़
उत्तर : बहज गांव, डीग
व्याख्या :
डीग के बहज गांव में टीले की खुदाई के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को ढाई हजार वर्ष पुराना यज्ञ कुंड, धातु के औजार, सिक्कों के साथ मौर्य कालीन मातृदेवी का सिर मिला है।
प्रश्न 5 कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर ने मारवाड़ी फसलों की कितनी नई किस्में तैयार की है -
  • (अ) 8 किस्में
  • (ब) 9 किस्में
  • (स) 7 किस्में
  • (द) 10 किस्में
उत्तर : 10 किस्में
व्याख्या :
विश्वविद्यालय ने एक वर्ष में ही विभिन्न फसलों की 10 प्रमुख किस्में विकसित की हैं।
प्रश्न 6 हाल ही में विमोचित पुस्तक ‘खेलरां रो खेल’ के लेखक कौन है -
  • (अ) अनिल सिहाग
  • (ब) मनीष कुमार जोशी
  • (स) गजे सिंह पुरोहित
  • (द) देवीलाल माहिया
उत्तर : मनीष कुमार जोशी
व्याख्या :
राजस्‍थानी भाषा की बाल साहित्‍य की पुस्‍तक ‘खेलरां रो खेल’ के लेखक मनीष कुमार जोशी है। ‘खेलरां रो खेल’ पुस्तक में बाल मन को लुभाने वाली कहानियां हैं। पुस्तक डिजिटल प्‍लेटफार्म पर भी उपलब्‍ध है।
प्रश्न 7 हरियाणा में आयोजित खेलो इंडिया रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में मोनिका जाट ने कौन सा पदक जीता है -
  • (अ) स्वर्ण पदक
  • (ब) रजत पदक
  • (स) कांस्य पदक
  • (द) उपयुक्त में से कोई नहीं
उत्तर : स्वर्ण पदक
व्याख्या :
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो रहे इस प्रतियोगिता में मोनिका जाट ने राजस्थान की ओर से खेलते हुए व्यक्तिगत टाइम ट्रायल 20 किलोमीटर में 26:41:668 मिनट का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर आगामी माह जून 2024 में आयोजित होने वाली एशियाई साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।
प्रश्न 8 महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के द्वारा गोद लिए किस गांव को स्मार्ट विलेज का खिताब दिया गया है -
  • (अ) मदार गांव
  • (ब) ब्राह्मणों की हुंदर गांव
  • (स) 1 और 2 दोनों
  • (द) खुडियाला गांव
उत्तर : 1 और 2 दोनों
व्याख्या :
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के द्वारा बड़गांव पंचायत समिति के मदार और ब्राह्मणों की हुन्दर गांव को दूसरी बार ‘स्मार्ट विलेज‘ का खिताब दिया गया है।
प्रश्न 9 पूर्ण रूप से सौर ऊर्जा संचालित राज्य का पहला धार्मिक स्थल ट्रस्ट कौन-सा है?
  • (अ) बुटाटी धाम
  • (ब) जसोल धाम
  • (स) बाबा रामदेव धाम
  • (द) खाटू श्याम जी धाम
उत्तर : जसोल धाम
व्याख्या :
श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान (जसोलधाम) में प्रतिवर्ष जसोल माता के दर्शनों को आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए ऐसा नवाचार किया गया है, जिससे जसोलधाम प्रदेश का पहला धार्मिक ट्रस्ट बन गयाहै। यहां संस्थान ने बड़ा निर्णय लेते हुए 180 किलोवाट सोलर प्लांट लगवाया गया है।
प्रश्न 10 हाल ही में राजस्थान के किस वन्य जीव अभ्यारण में ‘ग्रीन लिंक्स’ नामक दुर्लभ मकड़ी पाई गई है -
  • (अ) केवलादेव वन्यजीव अभयारण्य, भरतपुर
  • (ब) मरुभूमि राष्ट्रीय उद्यान, जैसलमेर
  • (स) ताल छापर वन्य जीव अभयारण्य, चूरू
  • (द) कुंभलगढ़ वन्य जीव अभयारण्य, राजसमंद
उत्तर : ताल छापर वन्य जीव अभयारण्य, चूरू
व्याख्या :
राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के जूलॉजी विभाग के शोधकर्ताओं ने पौधों को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़ों को खा जाने वाली ग्रीन लिंक्स मकड़ी की नई प्रजाति की खोज की है। यह मकड़ी की प्रजाति, राजस्थान के ताल छापर वन्यजीव अभयारण्य में पाई गयी है, जिसे प्यूसेटिया छापराजनिर्विन नाम दिया गया है।

page no.(1/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.