Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs July 2024

प्रश्न 1 हाल ही में (जुलाई 2024 में) राजस्थान सरकार ने किस भर्ती में अग्निवीरों को आरक्षण प्रदान करने की घोषणा की है -
  • (अ) जेल और वन रक्षक और राज्य पुलिस
  • (ब) शिक्षक और स्वास्थ्य सेवाएं
  • (स) राजस्व विभाग और पंचायत सेवाएं
  • (द) परिवहन और सार्वजनिक निर्माण
उत्तर : जेल और वन रक्षक और राज्य पुलिस
व्याख्या :
हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राजस्थान सरकार जेल और वन रक्षकों और राज्य पुलिस की भर्ती में अग्निवीरों के लिए आरक्षण प्रदान करेगी। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घोषणा की थी कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों या अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए 10 प्रतिशत रिक्तियां पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगी।
प्रश्न 2 हाल ही में (जुलाई 2024 में) राजस्थान के नए राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) जिष्णु देव वर्मा
  • (ब) ओम प्रकाश माथुर
  • (स) संतोष कुमार गंगवार
  • (द) हरिभाऊ किसनराव बागड़े
उत्तर : हरिभाऊ किसनराव बागड़े
व्याख्या :
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। महाराष्‍ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्‍थान का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। त्रिपुरा के पूर्व उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल होंगे।
प्रश्न 3 राजस्‍थान से पूर्व राज्‍यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर को हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया है -
  • (अ) सिक्किम
  • (ब) झारखंड
  • (स) पंजाब
  • (द) असम
उत्तर : सिक्किम
व्याख्या :
राजस्‍थान से पूर्व राज्‍यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया है। असम के वर्तमान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 4 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवगठित 19 जिलों की समीक्षा हेतु किसकी अध्यक्षता में समिति का गठन किया है -
  • (अ) ललित के पंवार
  • (ब) डॉ. प्रेमचंद बैरवा
  • (स) डॉ. राज नेहरू
  • (द) प्रो. आनंद भालेराव
उत्तर : ललित के पंवार
व्याख्या :
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी ललित के पंवार की समिति के गठन को मंजूरी दी थी। यह उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को रिपोर्ट सौंपेगी।
प्रश्न 5 राज्य के किस विश्वविद्यालय ने लड़कों में किशोरावस्था की चुनौतियों से मुकाबला करने की समझ विकसित करने हेतु मोबाइल एप तैयार किया है -
  • (अ) जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर
  • (ब) एम॰बी॰एम॰ अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जोधपुर
  • (स) महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर
  • (द) कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर
उत्तर : महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर
व्याख्या :
उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि से संबद्ध सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की शोधार्थी ने इसे अध्ययन का विषय बनाया और लड़कों में इस उम्र की चुनौतियों से मुकाबला करने की समझ विकसित करने के लिए मोबाइल ऐप तैयार किया। इस शोध के पीछे यही उद्देश्य है कि लड़कों को भी उम्र के अनुसार होने वाले बदलावों को लेकर जागरूक किया जाए।
प्रश्न 6 राजस्थान के किस विभाग द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक वस्तुओं के भंडारण, परिवहन और विक्रय की जानकारी देने पर 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा -
  • (अ) शिक्षा विभाग
  • (ब) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग
  • (स) राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल
  • (द) पर्यटन विभाग
उत्तर : राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल
व्याख्या :
राजस्थान पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने प्लास्टिक से निपटने के लिए आमजन को जागरूक करने के लिए पारितोषक योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत प्रतिबंधित प्लास्टिक के वितरण, बिक्री, आयात, भंडारण और उपयोग की जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।
प्रश्न 7 हाल ही में राजस्थान पत्रिका द्वारा राज्य में पौधा रोपण हेतु कौन-सा अभियान चलाया गया है -
  • (अ) हरयाळो राजस्थान अभियान
  • (ब) वृक्षारोपण संकल्प अभियान
  • (स) प्रकृति संजीवनी अभियान
  • (द) सुनहरा हरियाली अभियान
उत्तर : हरयाळो राजस्थान अभियान
व्याख्या :
राज्य को हरा-भरा बनाने के लिए राजस्थान पत्रिका के 'हरयाळो राजस्थान' अभियान से अब राज्य सरकार भी जुड़ गई है।
प्रश्न 8 जयपुर की किस फिल्म निर्देशक की पहली फिल्म ‘सैड लेटर्स ऑफ एन इमेजिनरी वूमन’ को ‘एशियन सिनेमा फंड 2024’ पुरस्कार मिला है -
  • (अ) स्नेहा उलाल
  • (ब) निधि सक्सेना
  • (स) डॉ. तरु जिंदल
  • (द) संतोष खेदड़
उत्तर : निधि सक्सेना
व्याख्या :
स्वतंत्र फिल्म निर्माता निधि सक्सेना की पहली निर्देशित फिल्म ' सैड लेटर्स ऑफ एन इमेजिनरी वूमन' को प्रतिष्ठित एशियन सिनेमा फंड 2024 से सम्मानित किया गया है, जिससे वह पोस्ट-प्रोडक्शन फंड श्रेणी में पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय महिला फिल्म निर्माता बन गई हैं।
प्रश्न 9 मकाऊ (चीन) में आयोजित एशियन सैम्बो चैंपियनशिप में चिड़ावा (झुंझुनूँ) की किस खिलाड़ी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 65 किलो वर्ग में कांस्य और रजत पदक जीता है -
  • (अ) हिमानी पूनिया
  • (ब) पूनम चौधरी
  • (स) निकिता चौधरी
  • (द) मंजूबाला
उत्तर : निकिता चौधरी
व्याख्या :
27 जून से 1 जुलाई मकाऊ में हो रही सीनियर एशियन सैम्बो प्रतियोगिता में चिड़ावा की निकिता चौधरी ने मेडल जीत कर न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे राजस्थान और भारत देश का नाम रोशन किया है।
प्रश्न 10 सिटी पैलेस म्यूज़ियम, उदयपुर में पर्यटकों के लिए कौन-सी नई गैलेरी शुरू की गई है -
  • (अ) सोम निवास गैलेरी
  • (ब) जय प्रकाश गैलेरी
  • (स) लाइफ इन जनाना गैलेरी
  • (द) फतेह निवास गैलेरी
उत्तर : लाइफ इन जनाना गैलेरी
व्याख्या :
सिटी पैलेस म्यूजियम, उदयपुर, 450 साल पुराने बहुत ही प्रतिष्ठित महल के भीतर स्थित है, जो मेवाड़ के शासकों का पूर्व निवास स्थान था। सिटी पैलेस म्यूजियम में 'लाइफ इन जनाना' गैलरी खुली, पहली बार राजपरिवारों की महिलाओं से जुड़े इतिहास से होंगे रूबरू।

page no.(1/12)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.