Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

January 2025 Current Affairs

प्रश्न 1 देश में कुल वार्षिक भूजल पुनर्भरण में कितनी वृद्धि हुई है -
  • (अ) 1 बिलियन क्यूबिक मीटर
  • (ब) 10 बिलियन क्यूबिक मीटर
  • (स) 15 बिलियन क्यूबिक मीटर
  • (द) 20 बिलियन क्यूबिक मीटर
उत्तर : 15 बिलियन क्यूबिक मीटर
व्याख्या :
देश में कुल वार्षिक भूजल पुनर्भरण में 15 बिलियन क्यूबिक मीटर की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जबकि वर्ष 2024 में भूजल निकासी में तीन बिलियन क्यूबिक मीटर की कमी आई है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने वर्ष 2024 के लिए गतिशील भूजल संसाधन मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार कुल वार्षिक भूजल पुनर्भरण का मूल्यांकन 446 बिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक किया गया है। सभी उपयोगों के लिए वार्षिक भूजल निकासी 245 बिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्वोत्तर राज्यों में भूजल के सौ प्रतिशत नमूने सिंचाई के लिए उत्कृष्ट श्रेणी में हैं।
प्रश्न 2 “सूर्यकिरण” सैन्य अभ्यास का 18वां संस्करण किस स्थान पर आयोजित किया गया -
  • (अ) काठमांडू
  • (ब) लुंबिनी
  • (स) पोखरा
  • (द) गोरखा
उत्तर : लुंबिनी
व्याख्या :
भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार के लिए सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण का 18वां संस्करण लुंबिनी के रूपन्देही में शुरू हुआ। इस बटालियन-स्तरीय संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्‍य कठिन परिस्थितियों में आतंकवाद का मुकाबला, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार शांति मिशन की स्थापना, आपदा प्रबंधन और राहत कार्य, आंतरिक क्षमता निर्माण और पर्यावरण संरक्षण है।
प्रश्न 3 वर्ष 2024 में भारतीय बैंकों की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियाँ (GNPA) किस स्तर पर पहुँच गई -
  • (अ) 4.5%
  • (ब) 3.2%
  • (स) 2.6%
  • (द) 0.6%
उत्तर : 2.6%
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक की ताजा वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट के अनुसार, भारत के बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ है और उनकी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियाँ (जीएनपीए) सितंबर 2024 में कुल अग्रिम के 2.6 प्रतिशत तक कम हो गई है। यह पिछले 12 वर्षों में सबसे कम है। इस अवधि के दौरान शुद्ध एनपीए अनुपात लगभग 0.6 प्रतिशत रहा है।
प्रश्न 4 आरटीजीएस में लेनदेन की न्यूनतम सीमा कितनी है -
  • (अ) 50,000 रुपये
  • (ब) 1 लाख रुपये
  • (स) 2 लाख रुपये
  • (द) कोई सीमा नहीं
उत्तर : 2 लाख रुपये
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए बीते सोमवार को सभी बैंकों को दिशा-निर्देश दिया है कि वे आरटीजीएस या एनईएफटी प्रणाली का उपयोग करके लेनदेन शुरू करने से पहले पैसा भेजने वालों को लाभार्थी के बैंक खाते का नाम वैरिफाई करने की सुविधा प्रदान करें। केंद्रीय बैंक के इस कदम से आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिए लेनदेन करना और सुरक्षित हो जाएगा। इस सुविधा को लागू करने के लिए आरबीआई ने सभी बैंकों को एक अप्रैल, 2025 तक की डेडलाइन दी है। आरबीआई द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक सभी बैंक जो आरटीजीएस और एनईएफटी के प्रत्यक्ष सदस्य या उप-सदस्य हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे 1 अप्रैल, 2025 से पहले यह सुविधा प्रदान करें। आरटीजीएस एक रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम है। इसमें रियल टाइम में आसानी से बिना किसी देरी के पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। यह सुविधा 24/7 उपलब्ध है। इसमें लेनदेन करने की न्यूनतम सीमा 2 लाख रुपये है।
प्रश्न 5 केंद्र सरकार ने केरल के वायनाड में 30 जुलाई को हुई भूस्खलन की घटना को किस श्रेणी में रखा है -
  • (अ) सामान्य प्राकृतिक आपदा
  • (ब) गंभीर प्राकृतिक आपदा
  • (स) अत्यंत गंभीर प्राकृतिक आपदा
  • (द) विशेष प्राकृतिक आपदा
उत्तर : अत्यंत गंभीर प्राकृतिक आपदा
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने केरल के वायनाड में 30 जुलाई को हुए भीषण भूस्खलन के व्यापक असर को देखते हुए इसे अत्यंत गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केरल सरकार को सूचित किया है कि राज्य आपदा प्रबंधन कोष से दी गई प्रारंभिक सहायता के अलावा अंतरमंत्रालयीय केंद्रीय दल के मूल्यांकन के बाद राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से अतिरिक्त मदद दी जाएगी। वायनाड जिले के मेपद्दी में भूस्खलन की तीव्रता और नुकसान को देखते हुए केंद्रीय दल ने इसे अत्यंत गंभीर प्रकृति की आपदा माना है। 30 जुलाई को वायनाड के चूरलमाला और मुंडाक्काई क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण हुए भीषण भूस्खलन से दो सौ से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी, बहुत से लोग घायल हुए थे और हजारों लोग विस्थापित हो गए थे। यह केरल में सबसे खतरनाक प्राकृतिक आपदाओं में से एक थी।
प्रश्न 6 देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन हैं -
  • (अ) ममता बनर्जी
  • (ब) अशोक गहलोत
  • (स) एन. चंद्रबाबू नायडू
  • (द) योगी आदित्यनाथ
उत्तर : एन. चंद्रबाबू नायडू
व्याख्या :
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनके पास 931 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 15 लाख रुपए की संपत्ति के साथ सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपए, जबकि कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपए है।
प्रश्न 7 स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का दर्जा दूसरी बार कब तक के लिए मिला है -
  • (अ) जनवरी 2024 से जनवरी 2025
  • (ब) जनवरी 2025 से जनवरी 2026
  • (स) दिसंबर 2023 से दिसंबर 2024
  • (द) दिसंबर 2024 से दिसंबर 2025
उत्तर : जनवरी 2025 से जनवरी 2026
व्याख्या :
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को जनवरी 2025 से जनवरी 2026 तक के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट, इंडिया द्वारा प्रतिष्ठित ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का दर्जा दिया गया है। सेल को दूसरी बार यह सर्टिफिकेट मिला है। इससे पहले दिसंबर 2023 से दिसंबर 2024 तक के लिए उसे यह दर्जा दिया गया था। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
प्रश्न 8 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) वितुल कुमार को किस संगठन का महानिदेशक नियुक्त किया गया है -
  • (अ) भारतीय सेना
  • (ब) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
  • (स) सीमा सुरक्षा बल (BSF)
  • (द) राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG)
उत्तर : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
व्याख्या :
IPS ऑफिसर वितुल कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के नए महानिदेशक यानी DG बने। इससे पहले वितुल कुमार CRPF में ही ADG ऑपरेशंस के पद पर कार्यरत थे। वे 1993 बैच के UP कैडर IPS हैं।
प्रश्न 9 एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (APIS) के तहत एयरलाइंस को यात्रियों का डेटा कब से देना अनिवार्य होगा -
  • (अ) 1 जनवरी 2025
  • (ब) 1 अप्रैल 2025
  • (स) 1 जुलाई 2025
  • (द) 1 दिसंबर 2025
उत्तर : 1 अप्रैल 2025
व्याख्या :
एयरलाइंस कंपनियों को 1 अप्रैल, 2025 से सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का डेटा कस्टम विभाग को देना होगा। यह नियम भारतीय कस्टम विभाग के ‘एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (APIS)’ के तहत लागू किया जाएगा। इसका मकसद विदेश से आने-जाने वाले यात्रियों की पहले से पहचान करना और किसी भी तरह के सुरक्षा खतरे को कम करना है।
प्रश्न 10 सैयद किरमानी की ऑटोबायोग्राफी का नाम क्या है -
  • (अ) क्रीज
  • (ब) स्टम्प्ड
  • (स) द विकेटकीपर
  • (द) 1983 की जीत
उत्तर : स्टम्प्ड
व्याख्या :
भारत के 1983 वर्ल्ड कप विजेता विकेटकीपर सैयद किरमानी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'स्टम्प्ड' लॉन्च की। किरमानी ने ऑटोबायोग्राफी में अपने जीवन और क्रिकेट करियर के बारे में बताया है। इसे पेंग्विन के लंदन पब्लिकेशन ने पब्लिश किया है। किरमानी के साथ देबाशीष सेनगुप्ता और दक्षेश पाठक भी किताब के ऑथर हैं।

page no.(1/43)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.