Rajasthan Current Affairs December 2024
- प्रश्न 1 राजस्थान में किस जिले की पुलिस को उत्कृष्ट कार्य के लिए सिल्वर स्कॉच अवॉर्ड प्रदान किया गया है -
-
- (अ) जयपुर
- (ब) जोधपुर
- (स) बीकानेर
- (द) उदयपुर
उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में उदयपुर पुलिस को उनके कार्यक्रम हेलो मम्मी और लेडी पेट्रोल टीम के गठन एवं उत्कृष्ट कार्य पर सिल्वर स्कॉच अवार्ड प्रदान किया गया SKOCH पुरस्कार सबसे स्वतंत्र पुरस्कार है और सरकार के काम का एक स्वतंत्र मूल्यांकन है।
- प्रश्न 2 राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दूसरा संकल्प क्या रखा है -
-
- (अ) परंपरागत हस्तशिल्प
- (ब) मिलेट फूड्स
- (स) दिव्यांग बच्चों की कला और कुशलता
- (द) रोजगार के अवसर
उत्तर : परंपरागत हस्तशिल्प
व्याख्या :
28 नवंबर से शुरू हुए संकल्प दिवस में सीएम भजन लाल ने 10 दिनों तक प्रत्येक दिन एक नया संकल्प लिया
पहला संकल्प : ‘राइजिंग राजस्थान‘ समिट उद्घाटन दिवस पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित होगा
दूसरा संकल्प- परंपरागत हस्तशिल्प प्रदर्शित करेंगे
तीसरा संकल्प- मिलेट फूड्स (मोटा अनाज) को बढ़ावा दिया जाएगा
चौथा संकल्प- विद्यार्थियों को मिलेगा ग्लोबल एक्सपोजर
पांचवां संकल्प- न्यूनतम होगा प्लास्टिक का उपयोग
छठा संकल्प- प्रदेश के दिव्यांग बच्चों की कला और कुशलता को मिलेगा उचित सम्मान
सातवां संकल्प- दिखेगी प्रदेश की कला एवं संस्कृति
आठवां संकल्प- प्रत्येक जिले के विशिष्ट उत्पादों को मिलेगी पहचान
नौवां संकल्प- वेस्ट सेग्रीगेशन के जरिए ग्रीन राजस्थान की ओर बढ़ाएंगे कदम
दसवां संकल्प- प्रदेश में रोजगार के अवसर सृजित होंगे
- प्रश्न 3 21 दिसंबर, 2024 को जैसमलेर में GST परिषद की कौन-सी बैठक आयोजित की गई है -
-
- (अ) 45वीं
- (ब) 52वीं
- (स) 55वीं
- (द) 59वीं
उत्तर : 55वीं
व्याख्या :
जैसलमेर में 21 दिसंबर को जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक आयोजित की गई। अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के प्रभारी शीर्ष निकाय, जीएसटी परिषद ने शनिवार (21 दिसंबर, 2024) को अपनी 55वीं बैठक में जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) शुल्क की बहुप्रतीक्षित समीक्षा को स्थगित कर दिया, क्योंकि कुछ सदस्यों ने अंतिम निर्णय लेने से पहले मामले पर अधिक चर्चा की मांग की।
- प्रश्न 4 फोर्ब्स इंडिया मेग्ज़ीन के कवर पर राजस्थान के किस बायो-एग्री उत्पाद को स्थान मिला है -
-
- (अ) एग्री बोलो
- (ब) फसल अमृत
- (स) ईकी फ़ूड्स
- (द) ईएफ़ पॉलिमर
उत्तर : फसल अमृत
व्याख्या :
राजस्थान का एग्री-स्टार्टअप ईएफ पॉलीमर किसानों के लिए क्रांति लेकर आया है। यह स्टार्टअप अपने जैविक उत्पाद ‘फसल अमृत’ के जरिए किसानों को कम पानी में बेहतर फसल उत्पादन का स्थायी समाधान दे रहा है।
- प्रश्न 5 राजस्थान सरकार ने किस दिन को ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ घोषित किया है -
-
- (अ) 1 दिसंबर
- (ब) 4 दिसंबर
- (स) 7 दिसंबर
- (द) 10 दिसंबर
उत्तर : 10 दिसंबर
व्याख्या :
हर साल 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाया जाएगा और प्रवासियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य की अर्थव्यवस्था को अगले 5 वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।
- प्रश्न 6 कोटा में सुपोषित मां अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किसने किया -
-
- (अ) नरेंद्र मोदी
- (ब) ओम बिरला
- (स) अशोक गहलोत
- (द) वसुंधरा राजे
उत्तर : ओम बिरला
व्याख्या :
राजस्थान के कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सुपोषित मां अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एक हजार पांच सौ गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की गईं। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को निशुल्क दवाइयां और चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। उन्हें नियमित रूप से टीके भी लगाए जाएंगे।
- प्रश्न 7 केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा राज्य के किस खिलाड़ी को अर्जुन अवॉर्ड-2024 से सम्मानित किया जाएगा -
-
- (अ) मनु भाकर
- (ब) मोना अग्रवाल
- (स) अवनि लेखरा
- (द) सुंदर गुर्जर
उत्तर : मोना अग्रवाल
व्याख्या :
पैरालंपिक शूटर मोना अग्रवाल को अर्जुन अवॉर्ड-2024 से सम्मानित किया जाएगा। मोना अग्रवाल को बचपन में पोलियो हो गया था। राजस्थान के सीकर जिले में मोना अग्रवाल (37 वर्ष) का जन्म हुआ था। अपने पति व दो बच्चे संग मोना अग्रवाल जयपुर में रहती हैं। पैरालंपिक में मोना अग्रवाल ने शूटिंग में कांस्य पदक जीता था। जयपुर की दिव्यकृति सिंह को एशियन गेम्स 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवार्ड-2023 से सम्मानित किया गया था।
- प्रश्न 8 राजस्थान का 37वां वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र कौन-सा घोषित किया गया है -
-
- (अ) शाहबाद के जंगल बारां
- (ब) आसोप संरक्षण रिजर्व, भीलवाड़ा
- (स) रणखार संरक्षण रिजर्व, सांचौर
- (द) रोटू संरक्षण रिजर्व, नागौर
उत्तर : आसोप संरक्षण रिजर्व, भीलवाड़ा
व्याख्या :
भीलवाड़ा जिले के कोटडी तहसील के आसोप वन्यजीव क्षेत्र को राजस्थान का 37वां कंजर्वेशन रिजर्व घोषित किया गया है।
- प्रश्न 9 ताडोबा अंधारी (महाराष्ट्र) और पेंच टाइगर रिजर्व, मध्य प्रदेश में से बाघ-बाघिन को राज्य के किस टाइगर रिजर्व में लाया जाएगा -
-
- (अ) रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व, बूंदी
- (ब) मुकुन्दरा हिल्सटाइगर रिजर्व, कोटा
- (स) सरिस्का टाइगर रिजर्व, अलवर
- (द) 1 और 2 दोनों
उत्तर : 1 और 2 दोनों
व्याख्या :
महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बाघ-बाघिन राजस्थान में शिफ्ट होंगे। राजस्थान के हाडौती संभाग में स्थित मुकुंदरा और रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बाघ-बाघिन की शिफ्टिंग मुकंदरा और रामगढ़ रिजर्व में होगी। सी
- प्रश्न 10 हाल ही में चर्चित सुशीला मीणा का संबंध किस जिले से है -
-
- (अ) डूंगरपुर
- (ब) प्रतापगढ़
- (स) बांसवाड़ा
- (द) भीलवाड़ा
उत्तर : प्रतापगढ़
व्याख्या :
हालिया सोशल मीडिया से चर्चा में आई क्रिकेटर सुशीला मीणा को जयपुर में सम्मानित किया जाएगा। सुशीला मीणा को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने गोद लिया है और अब वे जयपुर में क्रिकेट की बारीकियों को और भी अधिक सीखेंगी। सुशीला मीणा का नाम हाल ही में तब सुर्खियों में आया था, जब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की थी। सचिन तेंदुलकर ने सुशीला के गेंदबाजी एक्शन की सराहना की थी और इसे बेहद प्रभावशाली बताया था। सुशीला मीणा प्रतापगढ़ जिले के धरियावद तहसील के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं, जहां क्रिकेट की कोई खास सुविधाएं नहीं है।
page no.(1/11)