February 2025 Current Affairs
- प्रश्न 1 भारत में हाल ही में (जनवरी 2025 में) कितने नए रामसर स्थलों को जोड़ा गया है -
-
- (अ) 1
- (ब) 2
- (स) 3
- (द) 4
उत्तर : 4
व्याख्या :
केंद्र ने चार नए रामसर स्थलों को जोड़ने की घोषणा की है। इससे कुल रामसर स्थलों की संख्या 89 हो गई है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि विश्व आर्द्रभूमि दिवस से पहले सरकार ने तमिलनाडु में सक्करकोट्टई पक्षी अभयारण्य और थेर्थंगल पक्षी अभयारण्य, सिक्किम में खेचोपलरी आर्द्रभूमि और झारखंड में उधवा झील को देश के रामसर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है।
- प्रश्न 2 फरवरी 2025 तक भारत में किस राज्य में सबसे अधिक रामसर स्थल हैं?
-
- (अ) केरल
- (ब) पंजाब
- (स) तमिलनाडु
- (द) गुजरात
उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
केंद्र ने भारत में चार नए रामसर स्थलों को जोड़ने की घोषणा की है, जिससे कुल संख्या 89 हो गई है। तमिलनाडु सबसे अधिक रामसर स्थलों वाला राज्य बन गया है, अब कुल 20 हैं।
- प्रश्न 3 ऑन्कोसेरसियासिस को समाप्त करने वाला अफ्रीका का पहला देश कौन सा है -
-
- (अ) नाइजीरिया
- (ब) केन्या
- (स) नाइजर
- (द) घाना
उत्तर : नाइजर
व्याख्या :
अफ्रीका महाद्वीप में नाइजर त्वचा और आंखों की एक गंभीर बीमारी ऑन्कोसेरसियासिस को खत्म करने वाला पहला देश बन गया है। नाइजर को दुनिया का पाँचवाँ देश और अफ्रीका का पहला देश माना जाता है, जिसने परजीवी ऑन्कोसेरका वॉल्वुलस के प्रसार को सफलतापूर्वक रोका है। इस मील के पत्थर तक पहुँचने वाले अन्य चार देश सभी अमेरिका में स्थित हैं: कोलंबिया, इक्वाडोर, ग्वाटेमाला और मैक्सिको। ऑन्कोसेरसियासिस, जिसे आमतौर पर रिवर ब्लाइंडनेस के रूप में जाना जाता है, एक परजीवी रोग है और यह ट्रेकोमा के बाद दुनिया भर में अंधेपन का दूसरा प्रमुख संक्रामक कारण है। यह मुख्य रूप से नदी के किनारे के इलाकों में पाई जाने वाली संक्रामक काली मक्खियों के काटने से मनुष्यों में फैलता है।
- प्रश्न 4 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ की जांच के लिए गठित न्यायिक समिति के अध्यक्ष कौन हैं -
-
- (अ) वी. के. गुप्ता
- (ब) डी. के. सिंह
- (स) हर्ष कुमार
- (द) अरविंद कुमार शर्मा
उत्तर : हर्ष कुमार
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 29 जनवरी 2025 को प्रयागराज में महाकुंभ में भगदड़ की घटना की जांच के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश हर्ष कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक समिति का गठन किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या (अमावस्या का दिन) के अवसर पर तड़के सुबह मची भगदड़ में 30 लोग मारे गए और 60 घायल हो गए थे।
- प्रश्न 5 भारत सरकार ने बिजली वितरण उपयोगिताओं की व्यवहार्यता पर गठित मंत्री समूह का अध्यक्ष किसे बनाया है -
-
- (अ) भूपेंद्र यादव
- (ब) श्रीपाद येसो नाइक
- (स) नितिन गडकरी
- (द) पीयूष गोयल
उत्तर : श्रीपाद येसो नाइक
व्याख्या :
भारत सरकार ने देश में बिजली वितरण उपयोगिताओं की व्यवहार्यता से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए मंत्रियों का एक समूह स्थापित किया है। मंत्री समूह की पहली बैठक हाल ही में वर्चुअली आयोजित की गई थी। बैठक में केंद्र सरकार, सदस्य राज्यों के ऊर्जा मंत्री और केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी भी शामिल हुए। केंद्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री, श्रीपाद येसो नाइक, मंत्री समूह के अध्यक्ष हैं।
- प्रश्न 6 पहला रायसीना मध्य पूर्व सम्मेलन कहां आयोजित किया गया था -
-
- (अ) सऊदी अरब
- (ब) संयुक्त अरब अमीरात
- (स) कतर
- (द) कुवैत
उत्तर : संयुक्त अरब अमीरात
व्याख्या :
पहला रायसीना मध्य पूर्व सम्मेलन, 28 और 29 जनवरी 2025 को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में आयोजित किया गया। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर पहले रायसीना मध्य पूर्व सम्मेलन के मुख्य अतिथि थे। डॉ. एस जयशंकर 27 और 29 जनवरी 2025 को संयुक्त अरब अमीरात की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर थे। जून 2024 में विदेश मंत्री के रूप में पुनः नियुक्त होने के बाद डॉ. जयशंकर की यह संयुक्त अरब अमीरात की तीसरी यात्रा थी।
- प्रश्न 7 सुनीता विलियम्स ने कुल कितने घंटे की स्पेसवॉक पूरी कर नया रिकॉर्ड बनाया -
-
- (अ) 58 घंटे 10 मिनट
- (ब) 60 घंटे 21 मिनट
- (स) 62 घंटे 6 मिनट
- (द) 64 घंटे 12 मिनट
उत्तर : 62 घंटे 6 मिनट
व्याख्या :
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के बाहर 5 घंटे 26 मिनट की स्पेसवॉक (अंतरिक्ष में चहलकदमी) पूरी की। इस उपलब्धि के साथ उनके कुल स्पेसवॉक का समय 62 घंटे 6 मिनट हो गया जिससे उन्होंने नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन का 60 घंटे 21 मिनट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर पिछले जून 2024 से आईएसएस पर फंसे हुए हैं।
- प्रश्न 8 विक्टोरिया राज्य के गोल्डफील्ड्स को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल करने के लिए किस देश ने नामांकित किया है -
-
- (अ) अमेरिका
- (ब) कनाडा
- (स) ऑस्ट्रेलिया
- (द) दक्षिण अफ्रीका
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या :
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने विक्टोरिया राज्य के ऐतिहासिक गोल्डफील्ड्स (सोने के खदानों वाले क्षेत्र) को UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल करने के लिए नामांकित किया है। ऑस्ट्रेलिया की पर्यावरण और जल मंत्री तान्या प्लिबर्सेक ने शुक्रवार को घोषणा की कि इन गोल्डफील्ड्स को ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में जोड़ा गया है। यह पहला कदम है जिससे इस क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान और संरक्षण मिल सकेगा।
- प्रश्न 9 2024-25 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण किसने पेश किया -
-
- (अ) नरेंद्र मोदी
- (ब) निर्मला सीतारमण
- (स) अमित शाह
- (द) एस. जयशंकर
उत्तर : निर्मला सीतारमण
व्याख्या :
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण लोकसभा और राज्यसभा में पेश किया। इसके तुरंत बाद, दोनों सदनों को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया। परंपरा अनुसार वित्त मंत्री ने अगले वित्तीय वर्ष- 2025-26 के लिए बजट प्रस्तुति से एक दिन पहले संसद में अर्थव्यवस्था की पूर्व-बजट विस्तृत स्थिति का दस्तावेज पेश किया। रिपोर्ट के अनुसार पहला आर्थिक सर्वेक्षण 1950-51 में अस्तित्व में आया था, जब यह बजट दस्तावेजों का हिस्सा हुआ करता था। 1960 के दशक में इसे बजट दस्तावेजों से अलग कर दिया गया और केंद्रीय बजट से एक दिन पहले इसे पेश किया गया।
- प्रश्न 10 2024-25 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार भारत की जीडीपी वृद्धि दर 2025-26 के लिए कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है -
-
- (अ) 5.2-5.8%
- (ब) 6.3-6.8%
- (स) 7.1-7.5%
- (द) 4.9-5.5%
उत्तर : 6.3-6.8%
व्याख्या :
सर्वेक्षण में बताया गया कि वित्त वर्ष 2025-26 में वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत की जीडीपी 6.3-6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है।
page no.(1/38)