Rajasthan Current Affairs January 2025
- प्रश्न 1 राजस्थान विधानसभा वार्षिक कैलेंडर 2025 का विमोचन किसने किया -
-
- (अ) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- (ब) राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
- (स) विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी
- (द) लोकायुक्त प्रताप कृष्ण लोहरा
उत्तर : विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी
व्याख्या :
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को विधानसभा में राजस्थान विधानसभा वार्षिक कैलेण्डर 2025 का विमोचन किया।
- प्रश्न 2 लोकायुक्त प्रताप कृष्ण लोहरा ने 36वां वार्षिक प्रतिवेदन किसे प्रस्तुत किया?
-
- (अ) मुख्यमंत्री
- (ब) विधानसभा अध्यक्ष
- (स) राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
- (द) मुख्य सचिव
उत्तर : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
व्याख्या :
लोकायुक्त, प्रताप कृष्ण लोहरा ने दिनांक 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक की अवधि का 36 वां वार्षिक प्रतिवेदन राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को प्रस्तुत किया। जस्टिस लोहरा के कार्यकाल का यह चौथा वार्षिक प्रतिवेदन है। वर्ष 1973 में राजस्थान लोकायुक्त तथा उप लोकायुक्त अध्यादेश पारित हुआ, जो 3 फरवरी, 1973 से राजस्थान में प्रभावी हुआ। इसे 26 मार्च, 1973 को महामहिम राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हो गई और तब से यह अधिनियम के रूप में प्रदेश में प्रभावी है।
- प्रश्न 3 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कब मनाया जाएगा?
-
- (अ) 1 से 31 दिसंबर 2024
- (ब) 1 से 31 जनवरी 2025
- (स) 15 से 31 जनवरी 2025
- (द) 1 से 15 फरवरी 2025
उत्तर : 1 से 31 जनवरी 2025
व्याख्या :
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह:- 1 से 31 जनवरी 2025
- प्रश्न 4 ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान किस पहल से प्रेरित है?
-
- (अ) नमामि गंगे
- (ब) जल जीवन मिशन
- (स) कैच द रेन
- (द) प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
उत्तर : कैच द रेन
व्याख्या :
यह अभियान जल संचयन में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए “कैच द रेन“ से प्रेरित है। इस अभियान के तहत जन सहयोग से, राजस्थान में वाटर रिचार्ज संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। शुरुआती स्तर पर इस अभियान के अंतर्गत सिरोही, पाली, जोधपुर, भीलवाड़ा, झुंझुनूं और जयपुर जिलों में कार्य प्रारम्भ किए गए हैं।
- प्रश्न 5 जयपुर में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कौन सा अभियान चलाया जा रहा है -
-
- (अ) सुरक्षित यात्रा अभियान
- (ब) जयपुर परवाह (केयर) अभियान
- (स) जीवन रक्षा योजना
- (द) यातायात प्रहरी अभियान
उत्तर : जयपुर परवाह (केयर) अभियान
व्याख्या :
यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने, सड़क हादसों में कमी लाने एवं जन-जन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जयपुर परवाह (केयर) अभियान का संचालन किया जा रहा है।
- प्रश्न 6 सावित्रीबाई फुले जयंती (3 जनवरी) के अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहाँ सावित्रीबाई फुले अभ्यास केंद्रों का लोकार्पण किया -
-
- (अ) रांची
- (ब) भोपाल
- (स) सावंगी
- (द) उदयपुर
उत्तर : सावंगी
व्याख्या :
हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सावित्रीबाई फुले जयंती (3 जनवरी) के अवसर पर ग्राम पंचायत कार्यालय सावंगी में सावित्रीबाई फुले अभ्यास केंद्रों का लोकार्पण किया।
- प्रश्न 7 राजस्थान के कृषि उत्कृष्टता केंद्र किस राज्य के नर्सरी मॉडल का अध्ययन करेंगे -
-
- (अ) गुजरात
- (ब) महाराष्ट्र
- (स) कर्नाटक
- (द) तमिलनाडु
उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
राजस्थान के कृषि उत्कृष्टता केंद्र, राज्य की जलवायु के अनुकूल देशी वृक्षों के रोपण को बढ़ावा देने के लिये तमिलनाडु के नर्सरी मॉडल का अध्ययन करेंगे। ये केंद्र किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों और उन्नत बागवानी उत्पादन तकनीकों का सक्रिय रूप से प्रशिक्षण देते हैं।
- प्रश्न 8 सुपोषित मां अभियान का तीसरा चरण कब प्रारंभ किया गया -
-
- (अ) 1 जनवरी 2025
- (ब) 3 जनवरी 2025
- (स) 5 जनवरी 2025
- (द) 7 जनवरी 2025
उत्तर : 3 जनवरी 2025
व्याख्या :
3 जनवरी 2025 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में गरीब एवं वंचित वर्ग की गर्भवती महिलाओं के उचित पोषण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के उद्देश्य से संचालित ‘‘सुपोषित मां’’ अभियान के तीसरे चरण का शुभारम्भ किया। उल्लेखनीय है कि ओम बिरला ने वर्ष 2020 में सुपोषित मां अभियान की शुरुआत की थी।
- प्रश्न 9 राजस्थान सरकार ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए नव प्रसारक नीति कब जारी की?
-
- (अ) 1 जनवरी 2025
- (ब) 3 जनवरी 2025
- (स) 5 जनवरी 2025
- (द) 7 जनवरी 2025
उत्तर : 5 जनवरी 2025
व्याख्या :
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए नव प्रसारक नीति
परिवर्तित बजट घोषणा: 2024-25
जारी: 5 जनवरी 2025
विभाग: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
- प्रश्न 10 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की श्रेणी A में कितने फॉलोअर्स/सब्सक्राइबर्स वाले व्यक्ति आते हैं -
-
- (अ) 7,000 से 50,000
- (ब) 50,000 से 1 लाख
- (स) 1 लाख से अधिक
- (द) 5 लाख से अधिक
उत्तर : 1 लाख से अधिक
व्याख्या :
इस नीति के तहत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स (नव प्रसारकों) को दो श्रेणियों में बांटा गया है:
1. श्रेणी ए: जिनके 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स और फॉलोअर्स है।
इन्हें प्रतिमाह ₹25,000 मिलेंगे
2. श्रेणी बी: जिनके 7000 से लेकर 1लाख तक सब्सक्राइबर्स और फॉलोअर्स है।
इन्हें प्रतिमाह ₹15,000 मिलेंगे
बीच माह में छोड़ने वालों को कोई भुगतान नहीं किया जाएगा।
page no.(1/3)