Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs February 2025

प्रश्न 1 राजस्थान सरकार ने अजमेर की किस 132 साल पुरानी झील का नाम बदलकर वरुण सागर रखा है -
  • (अ) आनासागर झील
  • (ब) फॉय सागर झील
  • (स) पुष्कर झील
  • (द) बीसलपुर झील
उत्तर : फॉय सागर झील
व्याख्या :
राजस्थान सरकार ने अजमेर में 132 साल पुरानी फॉय सागर झील का नाम बदलकर वरुण सागर कर दिया है। इसका नाम झील बनाने वाले अंग्रेज इंजीनियर फोय के नाम पर रखा गया था। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि नाम परिवर्तन गुलामी के प्रतीकों को हटाने और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने के प्रयास को दर्शाता है।
प्रश्न 2 उदयपुर में आयोजित ‘दूसरे अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों के सम्मेलन’ का मुख्य विषय क्या था -
  • (अ) स्वच्छ जल
  • (ब) जल शक्ति अभियान
  • (स) भारत @2047 - एक जल सुरक्षित राष्ट्र
  • (द) नदी संरक्षण
उत्तर : भारत @2047 - एक जल सुरक्षित राष्ट्र
व्याख्या :
दूसरा अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों का सम्मेलन 18 और 19 फरवरी 2025 को उदयपुर, राजस्थान में आयोजित किया गया था। यह सम्मेलन 5 और 6 जनवरी 2023 को भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित पहले अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों के सम्मेलन की दूसरी कड़ी थी। द्वितीय अखिल भारतीय राज्य जल मंत्री सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय जल मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया था। दूसरे अखिल भारतीय राज्य जल मंत्री सम्मेलन का विषय - भारत @2047 - एक जल सुरक्षित राष्ट्र- था।
प्रश्न 3 भारत किस शहर में 12वें क्षेत्रीय 3आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की मेजबानी करेगा -
  • (अ) दिल्ली
  • (ब) मुंबई
  • (स) जयपुर
  • (द) भोपाल
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
भारत एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 12वें क्षेत्रीय 3आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की मेजबानी करेगा। फोरम का आयोजन 3-5 मार्च 2025 को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगा। आयोजन का विषय “रियलाइजिंग सर्कुलर सोसाइटीज टूवार्ड्स एचीविंग एसडीजी एंड कार्बन न्यूट्रीलिटी इन एशिया पेसिफिक” पर केन्द्रित होगा।
प्रश्न 4 ‘डेजर्ट हंट-2025’ किस स्थान पर आयोजित किया गया -
  • (अ) जैसलमेर
  • (ब) जोधपुर
  • (स) बीकानेर
  • (द) दिल्ली
उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
भारतीय वायु सेना ने 24 से 28 फरवरी 2025 तक वायु सेना स्टेशन, जोधपुर में डेजर्ट हंट-2025 नामक एक एकीकृत त्रि-सेवा विशेष बल अभ्यास का आयोजन किया। इस अभ्यास में भारतीय सेना के विशिष्ट पैरा (विशेष बल), भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो और भारतीय वायु सेना के गरुड़ (विशेष बल) ने एक कृत्रिम युद्ध वातावरण में एक साथ भागीदारी की।
प्रश्न 5 ‘शिक्षा संजीवनी बीमा योजना’ (SSBY) के तहत छात्रों को कितना बीमा कवर प्रदान किया जाएगा -
  • (अ) 50,000 रुपये
  • (ब) 1 लाख रुपये
  • (स) 1.3 लाख रुपये
  • (द) 1 से 1.3 लाख रुपये
उत्तर : 1 से 1.3 लाख रुपये
व्याख्या :
फरवरी 2025 में, राजस्थान के शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान के उदयपुर में रेजीडेंसी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान ‘शिक्षा संजीवनी बीमा योजना (SSBY)’ लॉन्च की। यह अपनी तरह की पहली योजना है जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में छात्रों को 1 लाख रुपये से 1.30 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवरेज प्रदान करना है। शुरुआत में, यह योजना राजस्थान के उदयपुर संभाग के स्कूलों को कवर करेगी। यह योजना छात्र के माता-पिता की आकस्मिक मृत्यु के मामले में भी बीमा कवरेज प्रदान करेगी। वंडर सीमेंट, ज्यूरिख कोटक जनरल इंश्योरेंस और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शिक्षा संजीवनी बीमा योजना के भागीदार हैं।
प्रश्न 6 भारत की पर्यावरण स्थिति रिपोर्ट 2025 का 12वां संस्करण कहां जारी किया गया -
  • (अ) नई दिल्ली
  • (ब) जयपुर
  • (स) निमली (तिजारा)
  • (द) अहमदाबाद
उत्तर : निमली (तिजारा)
व्याख्या :
फरवरी 2025 में, नई दिल्ली, दिल्ली स्थित विज्ञान और पर्यावरण केंद्र (सीएसई) और डाउन टू अर्थ (डीटीई) पत्रिका ने वार्षिक भारत की पर्यावरण स्थिति रिपोर्ट 2025 का 12वां संस्करण जारी किया। रिपोर्ट को राजस्थान के निमली (तिजारा) में अनिल अग्रवाल पर्यावरण प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित अनिल अग्रवाल संवाद 2025 में लॉन्च किया गया। रिपोर्ट में भारत के सामने आने वाले प्रमुख पर्यावरणीय विकास और चुनौतियों का गहन विश्लेषण किया गया है।
प्रश्न 7 हाल ही में (फरवरी 2025 में) DRDO ने राजस्थान के पोखरण फील्ड रेंज में किस मिसाइल का सफलतापूर्वक फील्ड ट्रायल किया -
  • (अ) ब्रह्मोस
  • (ब) नाग एमके-2
  • (स) आकाश
  • (द) पृथ्वी
उत्तर : नाग एमके-2
व्याख्या :
भारतीय वायु सेना ने 24 से 28 फरवरी 2025 तक वायु सेना स्टेशन, जोधपुर में डेजर्ट हंट-2025 नामक एक एकीकृत त्रि-सेवा विशेष बल अभ्यास का आयोजन किया। इस अभ्यास में भारतीय सेना के विशिष्ट पैरा (विशेष बल), भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो और भारतीय वायु सेना के गरुड़ (विशेष बल) ने एक कृत्रिम युद्ध वातावरण में एक साथ भागीदारी की।
प्रश्न 8 हाल ही में (फरवरी 2025 में) हरखचंद नाहटा की स्मृति में केंद्र सरकार ने कितने रुपये मूल्य का स्मारक सिक्का जारी किया -
  • (अ) 50 रुपये
  • (ब) 100 रुपये
  • (स) 25 रुपये
  • (द) 10 रुपये
उत्तर : 25 रुपये
व्याख्या :
हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बीकानेर में समाजसेवी, उद्यमी, परोपकारी हरखचंद नाहटा की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा उनकी स्मृति में जारी 25 रुपए मूल्य के 40 ग्राम वजनी स्मारक सिक्के के अनावरण किया। हरखचंद नाहटा का जन्म 18 जुलाई 1936 को राजस्थान के बीकानेर में हुआ था।
प्रश्न 9 ‘आपणी सड़काँ....एक मात्र संकल्पः गुणवत्तापूर्ण निर्माण’ पुस्तिका का विमोचन किसने किया -
  • (अ) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • (ब) उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
  • (स) राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
  • (द) कृषि मंत्री राजन विशाल
उत्तर : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
व्याख्या :
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण की जानकारी हेतु “आपणी सड़काँ....एक मात्र संकल्पः गुणवत्तापूर्ण निर्माण” शीर्षक से हिन्दी में तैयार की गई पुस्तिका का विमोचन किया।
प्रश्न 10 ‘पंच गौरव’ कार्यक्रम के तहत जयपुर जिले का कौन सा खेल चिन्हित किया गया है -
  • (अ) क्रिकेट
  • (ब) कबड्डी
  • (स) तीरंदाजी
  • (द) फुटबॉल
उत्तर : कबड्डी
व्याख्या :
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए ‘पंच गौरव’ कार्यक्रम के तहत राजस्थान के प्रत्येक जिले की अनूठी विरासत, उत्पाद व खेल को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गतप्रत्येक जिले में एक उपज, एक उत्पाद, एक वनस्पति प्रजाति, एक पर्यटन स्थल और एक खेल को चिन्हित कर संरक्षित व विकसित किया जाएगा। जयपुर जिले के पंच गौरव
एक उत्पाद- रत्नाभूषण,
एक वनस्पति प्रजाति- लिसोडा,
एक पर्यटन स्थल- आमेर दुर्ग,
एक खेल- कबड्डी
एक उपज- आंवला

page no.(1/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.