भारतीय संविधान की प्रस्तावना
- प्रश्न 11 भारत को एक गणराज्य मुख्य रूप से माना जाता है, क्योंकि-
-
- (अ) उसे 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी
- (ब) उसका अपना लिखित संविधान है
- (स) उसकी सरकार संसदीय प्रणाली के अनुसार है
- (द) राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है
उत्तर : राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है
- प्रश्न 12 भारतीय संविधान की प्रस्तावना में देश का कौन-सा नाम उल्लिखित है ?
-
- (अ) भारत और भारतवर्ष
- (ब) हिंदुस्तान और भारतवर्ष
- (स) भारत और इंडिया
- (द) भारत और हिंदुस्तान
उत्तर : भारत और इंडिया
- प्रश्न 13 भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारत के शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें निहित है ?
-
- (अ) राष्ट्रपति
- (ब) मतदाता
- (स) जनता
- (द) संसद
उत्तर : जनता
- प्रश्न 14 भारतीय संविधान की आत्मा किसे कहा जाता है ?
-
- (अ) मूलाधिकार
- (ब) प्रस्तावना
- (स) नीति-निर्देशक तत्व
- (द) उपर्युक्त सभी
उत्तर : प्रस्तावना
- प्रश्न 15 भारतीय संविधान के किस भाग में स्पष्ट रूप से घोषणा की गई है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है -
-
- (अ) संविधान की 9वीं अनुसूची
- (ब) संविधान की प्रस्तावना
- (स) राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत
- (द) मौलिक अधिकार
उत्तर : संविधान की प्रस्तावना
व्याख्या :
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 1976 में 42वें संशोधन के साथ “धर्मनिरपेक्ष” शब्द जोड़ा गया था। प्रस्तावना में कहा गया है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है।
- प्रश्न 16 भारतीय संविधान के किस भाग/भागों में आर्थिक न्याय को संविधान का लक्ष्य घोषित किया गया -
Asstt. Jailor Exam 2013(paper-II) -
- (अ) प्रस्तावना और मौलिक अधिकार
- (ब) प्रस्तावना और नीति निर्देशक सिद्धांत
- (स) मौलिक अधिकार एवं नीति निर्देशक सिद्धांत
- (द) प्रस्तावना, मौलिक अधिकार और नीति निर्देशक सिद्धांत
उत्तर : प्रस्तावना और नीति निर्देशक सिद्धांत
व्याख्या :
आर्थिक न्याय एक ऐसा लक्ष्य है जो संविधान की प्रस्तावना में निहित है (न्याय - सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक के माध्यम से) और राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों (भाग IV) में विस्तार से बताया गया है, जैसे कि अनुच्छेद 39। मौलिक अधिकार (भाग III) व्यक्तिगत अधिकारों पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं, न कि सीधे आर्थिक न्याय पर।
- प्रश्न 17 भारत के संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित ‘हम भारत के लोग’ से क्या तात्पर्य है -
Reet 2017 level-2 SST -
- (अ) सम्प्रभुता भारत के मुख्य न्यायाधीश में निहित है।
- (ब) सम्प्रभुता भारत के लोगों में निहित है।
- (स) सम्प्रभुता भारत के राजनीतिक दलों में निहित है।
- (द) सम्प्रभुता लोकसभा के अध्यक्ष में निहित है।
उत्तर : सम्प्रभुता भारत के लोगों में निहित है।
- प्रश्न 18 ‘भारत एक गणतंत्र है’ इसका अर्थ है -
-
- (अ) सभी मामलों में अन्तिम अधिकार जनता के पास है
- (ब) भारत में संसदीय शासन नहीं है
- (स) भारत में वंशानुगत शासन नहीं है
- (द) भारत राज्यों का संघ है
उत्तर : भारत में वंशानुगत शासन नहीं है
व्याख्या :
गणतंत्र का मतलब है कि राज्य का मुखिया (राष्ट्रपति) निर्वाचित होता है, न कि वंशानुगत राजा। यह भारत के शासन की एक प्रमुख विशेषता है।
- प्रश्न 19 भारत में लौकिक सार्वभौमिकता है, क्योंकि संविधान की प्रस्तावना आरम्भ होती है -
-
- (अ) प्रजातांत्रिक भारत शब्दों से
- (ब) जनता के जनतंत्र शब्दों से
- (स) जनता के लोकतंत्र शब्दों से
- (द) हम भारत के लोग शब्दों से
उत्तर : हम भारत के लोग शब्दों से
- प्रश्न 20 भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सिलसिले में निम्नलिखित में कौन सा क्रम सही है -
-
- (अ) गणतंत्र, जनवादी, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, सार्वभौम सत्ता-सम्पन्न
- (ब) सार्वभौम सत्तासम्पन्न, समाजवादी, जनवादी, धर्मनिरपेक्ष, गणतंत्र
- (स) सार्वभौम सत्तासम्पन्न, जनवादी, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, गणतंत्र
- (द) सार्वभौम सत्तासम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, जनवादी, गणतंत्र
उत्तर : सार्वभौम सत्तासम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, जनवादी, गणतंत्र
व्याख्या :
भारतीय संविधान की प्रस्तावना
हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को :
सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता
प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में
व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता
बढ़ाने के लिए
दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई0 (मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।
page no.(2/5)