Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

नीति आयोग

प्रश्न 11 नीति आयोग का असंक्षिप्त रूप है -
Computor Exam 2018
  • (अ) राष्ट्रीय भारत तकनीकी संस्था
  • (ब) राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्था
  • (स) नूतन भारत परिवर्तन संस्था
  • (द) नूतन भारत प्रतिभा संस्था
उत्तर : राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्था
प्रश्न 12 भारत में नीति आयोग की स्थापना कब हुई थी -
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
  • (अ) 2014
  • (ब) 2015
  • (स) 2017
  • (द) 2019
उत्तर : 2015
प्रश्न 13 भारत में योजना आयोग के स्थान पर किस निकाय का गठन 1 जनवरी, 2015 को किया गया है -
  • (अ) आर्थिक सलाहकार परिषद्
  • (ब) नीति आयोग
  • (स) योजना निर्माण परिषद्
  • (द) राष्ट्रीय नीति-निर्माण समूह
उत्तर : नीति आयोग
प्रश्न 14 भारतीय योजना आयोग किस प्रकार का निकाय था -
  • (अ) क्रियान्वयन समिति
  • (ब) सलाहकारी निकाय
  • (स) सरकारी समिति
  • (द) विधायी समिति
उत्तर : सलाहकारी निकाय
व्याख्या :
योजना आयोग न तो संवैधानिक था और न ही वैधानिक निकाय। इसे आर्थिक विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर सरकार का सलाहकार निकाय माना जाता था। इसे 1950 में भारत सरकार के संकल्प द्वारा स्थापित किया गया था। प्रधानमंत्री योजना आयोग के पदेन अध्यक्ष थे। 1 जनवरी 2015 को नीति आयोग ने योजना आयोग का स्थान लिया।
प्रश्न 15 ‘Planned Economy for India’ नामक पुस्तक के लेखक हैं -
  • (अ) श्रीमन्नारायण
  • (ब) एम.एन. राय
  • (स) सर एम. विश्वेश्वरैया
  • (द) जयप्रकाश नारायण
उत्तर : सर एम. विश्वेश्वरैया
प्रश्न 16 भारतीय योजनाओं के दीर्घकालीन लक्ष्यों की निम्न में से कौन- सा कथन सर्वोत्तम ढंग से व्यक्त करता है -
  • (अ) निर्यातों में वृद्धि एवं आयातों में कमी कर विदेशी निर्भरता घटना
  • (ब) राष्ट्रीय आय में वृद्धि करना
  • (स) ग्रामीण दुर्बल वर्ग को ऊपर उठाना
  • (द) विकास के साथ सामाजिक न्याय की स्थापना करना
उत्तर : विकास के साथ सामाजिक न्याय की स्थापना करना
प्रश्न 17 भारत में नियोजन की आवश्यकता व संभावना पर विचार करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 1938 में एक ‘राष्ट्रीय नियोजन समिति’ का गठन किया, इसके अध्यक्ष कौन थे -
  • (अ) एम.एन. राय
  • (ब) अशोक मेहता
  • (स) पंडित जवाहरलाल नेहरू
  • (द) श्री मन्नारायण
उत्तर : पंडित जवाहरलाल नेहरू
प्रश्न 18 भारतीय राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के लिए ‘निर्यात तत्परता सूचकांक’ (Export Preparedness Index) कौन तैयार करता है -
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam)
  • (अ) विदेश मंत्रालय
  • (ब) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
  • (स) वित्त आयोग, भारत सरकार
  • (द) नीति आयोग एवं प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान
उत्तर : नीति आयोग एवं प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान
प्रश्न 19 नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष कौन होते हैं?
Supervisor(Women) - 2024
  • (अ) राष्ट्रपति
  • (ब) उप-राष्ट्रपति
  • (स) प्रधान मंत्री
  • (द) गृहमंत्री
उत्तर : प्रधान मंत्री
प्रश्न 20 नीति आयोग के अध्यक्ष (चेयरमेन) कौन हैं -
Hostel Supt(Minority Affairs) 2024
  • (अ) भारत के उप राष्ट्रपति
  • (ब) प्रधान मंत्री
  • (स) लोक सभा - स्पीकर
  • (द) भारत के राष्ट्रपति
उत्तर : प्रधान मंत्री
व्याख्या :
नीति आयोग का अध्यक्ष पद स्वाभाविक रूप से भारत के प्रधानमंत्री द्वारा संभाला जाता है। नीति आयोग भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास को दिशा देने के लिए स्थापित एक थिंक-टैंक है।

page no.(2/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.