Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान में स्थापत्य कला

प्रश्न 11 राजस्थान का जिब्राल्टर कौनसा दुर्ग है-
  • (अ) तारागढ़ दुर्ग(अजमेर)
  • (ब) कुंभलगढ़
  • (स) विजय मंदिर गढ़
  • (द) रणथम्भौर दुर्ग
उत्तर : तारागढ़ दुर्ग(अजमेर)
व्याख्या :
तारागढ़ किला सबसे पहले चौहान राजा अजयपाल ने तारागढ़ पहाड़ी पर बनवाया था। यह भी कहा जाता है कि राणा सांगा के भाई पृथ्वी राज ने अपनी पत्नी तारा के लिए इसका एक हिस्सा बनवाया था और इसका नाम तारागढ़ रखा था। तारागढ़ को राजस्थान के जिब्राल्टर के नाम से भी जाना जाता है।
प्रश्न 12 राजस्थान का कौनसा दुर्ग 'दुर्गाधिराज' कहलाता है-
  • (अ) चित्तौड़ दुर्ग
  • (ब) कुम्भलगढ़ दुर्ग
  • (स) रणथम्भौर दुर्ग
  • (द) मेहरानगढ़
उत्तर : चित्तौड़ दुर्ग
प्रश्न 13 किले की प्राचीर पर हमला करने के लिए रेत और अन्य वस्तुओं से एक ऊँचा चबूतरा बनाया जाता था, जिसे कहते हैं।
  • (अ) साबात
  • (ब) पाशीब
  • (स) परकोटा
  • (द) निम्न में से कोई नहीं
उत्तर : पाशीब
प्रश्न 14 भटनेर किले का शिल्पी था-
  • (अ) केकेया
  • (ब) सोडा
  • (स) जैता
  • (द) भावसिंह
उत्तर : केकेया
व्याख्या :
भटनेर का किला जैसलमेर के भाटी राजा भूपत सिंह द्वारा बनवाया गया था। भटनेर का किला 295 ई. में घग्गर नदी के तट पर बनाया गया था। यह भारत के सबसे प्राचीन दुर्गों में शुमार, राजस्थान का सबसे प्राचीन किला है इसका शिल्पकार केकेया कुमावत है।
प्रश्न 15 किस दुर्ग का सबसे ऊँचा भाग मीरां साहब की दरगाह कहलाता है-
  • (अ) रणथम्भौर दुर्ग(सवाई माधोपुर)
  • (ब) तारागढ़ दुर्ग(अजमेर)
  • (स) तारागढ़ दुर्ग(बुँदी)
  • (द) जूनागढ़ दुर्ग(बीकानेर)
उत्तर : तारागढ़ दुर्ग(अजमेर)
प्रश्न 16 शुक्रनीति में दुर्गों का कितने तरह से वर्गीकरण किया गया है-
  • (अ) 5 तरह से
  • (ब) 7 तरह से
  • (स) 9 तरह से
  • (द) 11 तरह से
उत्तर : 9 तरह से
प्रश्न 17 चित्तौड़गढ़ दुर्ग में यशस्वी पत्ता सिसोदिया का स्मारक बना हुआ है-
  • (अ) सातवें और अंतिम दरवाजे रामपोल के सामने
  • (ब) सूरजपोल पर
  • (स) पाडनपोल के सामने
  • (द) गणेशपोल पर
उत्तर : सातवें और अंतिम दरवाजे रामपोल के सामने
प्रश्न 18 संत मलिक शाह की दरगाह अवस्थित है-
  • (अ) गागरोन दुर्ग
  • (ब) जालौर दुर्ग
  • (स) शेरगढ़ दुर्ग,धौलपुर
  • (द) सिवाणा का दुर्ग
उत्तर : जालौर दुर्ग
व्याख्या :
जालोर के किले में इस्माइली संत मलिक शाह का मकबरा स्थित है। अलाउद्दीन खिलजी ने जालौर अपने शासन के दौरान, बगदाद के सुल्तान मालिक शाह के सम्मान में यह मस्जिद बनवाई थी। यह मस्जिद अपनी अनूठी स्थापत्यकला के लिए प्रसिद्ध है। इसकी बनावट, गुजरात में बने भवनों से काफी प्रभावित है।
जालौर का किला वास्तुकला का एक प्रभावशाली प्रतीक है और माना जाता है कि 8वीं और 10वीं शताब्दियों के बीच इसका निर्माण किया गया था। किला लगभग 336 मीटर की ऊँचाई पर खड़ी पहाड़ी के ऊपर स्थित है और नीचे शहर का अति सुदर दृश्य पेश करता है।
प्रश्न 19 राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के बाद दुसरा सबसे बड़ा 'लिविंग फोर्ट' है-
  • (अ) रणथम्भौर
  • (ब) मेहरानगढ़
  • (स) जूनागढ़
  • (द) जैसलमेर दुर्ग
उत्तर : जैसलमेर दुर्ग
प्रश्न 20 गोरा-बादल महल व नवलक्खा बुर्ज स्थित है-
  • (अ) चित्तौड़गढ़ दुर्ग
  • (ब) कुंभलगढ़ दुर्ग
  • (स) रणथम्भौर दुर्ग
  • (द) जालौर दुर्ग
उत्तर : चित्तौड़गढ़ दुर्ग

page no.(2/52)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.