राजस्थान में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गठित संगठन
- प्रश्न 11 राजस्थान सेवा संघ संस्था ने राजस्थान में राजनीतिक प्रचार के लिए 22 अक्टूबर 1920 से वर्धा से कौनसा समाचार पत्र प्रकाशित किया था -
-
- (अ) राजस्थान केसरी
- (ब) राजस्थान समाचार
- (स) नवीन राजस्थान
- (द) त्याग भूमि
उत्तर : राजस्थान केसरी
व्याख्या :
राजस्थान केसरी एक साप्ताहिक समाचार पत्र था जिसे विजय सिंह पथिक ने संपादित किया था
- प्रश्न 12 राजस्थान केसरी नामक समाचार पत्र के संपादक कौन थे -
-
- (अ) विजय सिंह पथिक
- (ब) रामनारायण चौधरी
- (स) जमनालाल बजाज
- (द) भोगीलाल पांड्या
उत्तर : विजय सिंह पथिक
- प्रश्न 13 राजस्थान केसरी समाचार पत्र के लिए आर्थिक सहायता मुख्य रूप से किसने की थी -
-
- (अ) रामनारायण चौधरी
- (ब) जमनालाल बजाज
- (स) भोगीलाल पांड्या
- (द) विजय सिंह पथिक
उत्तर : जमनालाल बजाज
- प्रश्न 14 राजस्थान सेवा संघ का मुख्यालय 1920 में कानपुर से किस शहर में स्थानांतरित किया गया था -
-
- (अ) अजमेर में
- (ब) नागपुर में
- (स) भीलवाड़ा में
- (द) उदयपुर में
उत्तर : अजमेर में
व्याख्या :
राजपुताना मध्य भारत सभा की स्थापना 1918 में कानपुर में हुई थी। 1919 में वर्धा (महाराष्ट्र) राजस्थान सेवा संघ की स्थापना हुई जिसे 1920 में अजमेर स्थानांतरित कर दिया गया।
- प्रश्न 15 विजय सिंह पथिक ने 1921 में अजमेर से किस समाचार पत्रिका का प्रकाशन प्रारंभ किया गया -
-
- (अ) नवीन राजस्थान का
- (ब) नव ज्योति
- (स) राजपुताना गज़ट
- (द) राजस्थान समाचार
उत्तर : नवीन राजस्थान का
- प्रश्न 16 ब्रिटिश सरकार द्वारा 'नवीन राजस्थान' समाचार पत्र पर प्रतिबंध लगाने के बाद यह समाचार पत्र किस नाम से निकाला गया -
-
- (अ) लोक वाणी
- (ब) तरुण राजस्थान
- (स) नव राजस्थान
- (द) राजस्थान समाचार
उत्तर : तरुण राजस्थान
- प्रश्न 17 राजस्थान में सर्व हितकारिणी सभा की स्थापना किसने की थी -
-
- (अ) कन्हैया लाल ढूंढ ने
- (ब) जमनालाल बजाज ने
- (स) भोगीलाल पांड्या ने
- (द) हरिभाऊ उपाध्याय ने
उत्तर : कन्हैया लाल ढूंढ ने
व्याख्या :
सर्वहितकारिणी सभा (1907) : इसके संस्थापक कन्हैयालाल ढुढँ थें। सन् 1914 में गोपालदास (बीकानेर) ने इसे पुर्नजिवित किया था।
- प्रश्न 18 राजपूताने में 'वीर भारत सभा' का गठन किसने और कब किया था -
SCHOOL LECTURER (GS) 2020 -
- (अ) अर्जुनलाल सेठी ने 1907 ई. में
- (ब) विजयसिंह पथिक ने 1908 ई. में
- (स) रासबिहारी बोस ने 1909 ई. में
- (द) केसरी सिंह ने 1910 ई. में
उत्तर : केसरी सिंह ने 1910 ई. में
- प्रश्न 19 ‘तरूण भारत संघ’ संगठन निम्न में से किस क्षेत्र के लिए कार्य कर रहा है -
-
- (अ) महिला सशक्तिकरण
- (ब) भ्रष्टाचार-निरोध
- (स) जल संरक्षण
- (द) आदिवासी तरूण विकास
उत्तर : जल संरक्षण
व्याख्या :
तरुण भारत संघ राजस्थान के भीकमपुरा में स्थित एक गैर-लाभकारी पर्यावरण संगठन है। इस संघ की स्थापना 1975 में हुई थी। तरुण भारत संघ की शुरुआत जल के विषय पर समुदायों को एकजुट करने से हुई। राजेन्द्र सिंह तरुण भारत संघ के अध्यक्ष हैं।
- प्रश्न 20 राजपुताना मध्य भारत सभा कब स्थापित की गयी थी -
RSMSSB VDO Mains 2022 -
- (अ) 1918 में
- (ब) 1919 में
- (स) 1917 में
- (द) 1916 में
उत्तर : 1918 में
व्याख्या :
1918 में कांग्रेस के दिल्ली अधिवेशन में राजस्थान एवं मध्य प्रदेश (तत्कालीन राजपूताना एवं मध्य भारत) के कार्यकर्ताओं द्वारा चांदनी चौक में स्थित मारवाड़ी पुस्तकालय में राजपूताना मध्य भारत सभा की स्थापना की गई। यही इसका पहला अधिवेशन कहलाता है। इसे रियासती जनता का प्रथम राजनीतिक संगठन माना जाता है। इसका प्रथम अधिवेशन महामहोपाध्याय पंडित गिरधर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। राजपूताना मध्य भारत सभा का अध्यक्ष सेठ जमनालाल बजाज को तथा उपाध्यक्ष गणेश शंकर विद्यार्थी को बनाया गया।
page no.(2/8)