Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भारत में पशुधन

प्रश्न 11 ‘थारपारकर’ गाय किस प्रजाति की है-
  • (अ) दुधारू नस्ल
  • (ब) काम करने वाली नस्ल
  • (स) दोहरे उद्देश्य वाली नस्ल
  • (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : दोहरे उद्देश्य वाली नस्ल
प्रश्न 12 चलवासी पशुचारण की प्रमुख विशेषताएँ हैं-
(A) चलवासियों तथा पशुओं के गमनागमन का मौसमी प्रारूप
(B) ट्रान्सह्यूमेंस
(C) स्थायी चरागाहों में पशुपालन
(D) पशुओं को विक्रय करने हेतु पाला जाता है
कूट -

School Lecturer 2022 Geography (Group - B)
  • (अ) (A) और (D)
  • (ब) (A), (B), (C) और (D)
  • (स) (A) और (B)
  • (द) (A), (C) और (D)
उत्तर : (A) और (B)
प्रश्न 13 “ऑपरेशन फ्लड” ______ से सम्बंधित था -
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
  • (अ) आपदा प्रबन्धन
  • (ब) हरित क्रांति
  • (स) गुलाबी क्रांति
  • (द) श्वेत क्रांति
उत्तर : श्वेत क्रांति
व्याख्या :
ऑपरेशन फ्लड भारत में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम था, जिसे श्वेत क्रांति भी कहा जाता है। इसका उद्देश्य भारत को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीण डेयरी किसानों को बेहतर आर्थिक स्थिति प्रदान करना था।
प्रश्न 14 नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन I: पशुओं का आहार वैज्ञानिक तरीके से किया जाना चाहिए, जिसमें चारे की गुणवत्ता और मात्रा पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए।
कथन II: दूध की पैदावार मुख्य रूप से फॉर्म में रखे गए नस्लों की गुणवत्ता पर निर्भर करती है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
  • (अ) कथन (I) और (II) दोनों सत्य हैं।
  • (ब) कथन (I) और (II) दोनों असत्य हैं।
  • (स) कथन (I) सत्य है किंतु कथन (II) असत्य है।
  • (द) कथन (I) असत्य है किंतु कथन (II) सत्य है।
उत्तर : कथन (I) और (II) दोनों सत्य हैं।
व्याख्या :
पशुओं का आहार वैज्ञानिक तरीके से होना चाहिए, जिसमें चारे की गुणवत्ता और मात्रा पर ध्यान देना आवश्यक होता है। इससे पशुओं की सेहत और उत्पादकता में वृद्धि होती है। दूध की पैदावार मुख्य रूप से उस नस्ल की गुणवत्ता पर निर्भर करती है, जो फार्म में पाली जाती है। बेहतर नस्लों से उच्च गुणवत्ता और मात्रा में दूध प्राप्त होता है।
प्रश्न 15 भारत में नीली क्रांति किस कालावधि में प्रारम्भ की गई थी -
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
  • (अ) सन् 1985-1990
  • (ब) सन् 1990-1995
  • (स) सन् 1975-1980
  • (द) सन् 1980-1985
उत्तर : सन् 1985-1990
व्याख्या :
नीली क्रांति मत्स्य पालन से संबंधित है। इसे सातवीं पंचवर्षीय योजना (1985-1990) के दौरान भारत में लॉन्च किया गया था।
प्रश्न 16 वर्गीज कुरियन को भारत में किस क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है -
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
  • (अ) हरित क्रांति
  • (ब) लाहित (रक्त) क्रांति
  • (स) श्वेत क्रांति
  • (द) नीली क्रांति
उत्तर : श्वेत क्रांति
व्याख्या :
डॉ. वर्गीज कुरियन को “श्वेत क्रांति” का जनक माना जाता है। उन्होंने डेयरी उद्योग में क्रांति लाने और भारत को दूध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए “ऑपरेशन फ्लड” कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
प्रश्न 17 निम्नलिखित में से कौन सी खारे पानी की मछली है -
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
  • (अ) लॉच
  • (ब) रोहू
  • (स) पर्च
  • (द) पॉम्पेनो
उत्तर : पॉम्पेनो
व्याख्या :
पॉम्पेनो एक खारे पानी की मछली है, जबकि रोहू और लॉच ताजे पानी की मछलियां हैं।
प्रश्न 18 “नीली क्रांति” संबंधित है: (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
  • (अ) फूल उत्पादन से
  • (ब) दुग्ध उत्पादन से
  • (स) मछली उत्पादन से
  • (द) फल उत्पादन से
उत्तर : मछली उत्पादन से
व्याख्या :
नीली क्रांति का संबंध मछली उत्पादन से है। यह जलीय संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने से जुड़ी है।
प्रश्न 19 नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन (I): मत्स्य पालन केवल स्वच्छ जल पारितंत्र (इकोसिस्टम) में हो सकता है।
कथन (II): मछली हमारे खाने के लिए पशु प्रोटीन का एक सस्ता स्रोत है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
  • (अ) कथन (I) गलत है लेकिन कथन (II) सही है।
  • (ब) कथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।
  • (स) कथन (I) और कथन (II) दोनों ही गलत हैं।
  • (द) कथन (I) सही है लेकिन कथन (II) गलत है।
उत्तर : कथन (I) गलत है लेकिन कथन (II) सही है।
व्याख्या :
मत्स्य पालन स्वच्छ और खारे दोनों प्रकार के जल में संभव है। मछली सस्ते पशु प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।
प्रश्न 20 ‘ऑपरेशन फ्लड’ का संबंध है :
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
  • (अ) लाल क्रांति से
  • (ब) हरित क्रांति से
  • (स) श्वेत क्रांति से
  • (द) नीली क्रांति से
उत्तर : श्वेत क्रांति से
व्याख्या :
ऑपरेशन फ्लड भारत में डेयरी उत्पादन बढ़ाने के लिए शुरू किया गया अभियान था, जिसे “श्वेत क्रांति” भी कहा जाता है।

page no.(2/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.