रक्षा प्रौद्योगिकी
- प्रश्न 11 अग्नि -4 किस प्रकार की मिसाइल है -
-
- (अ) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल
- (ब) सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल
- (स) सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल
- (द) एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल
उत्तर : सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल
व्याख्या :
अग्नि मिसाइलें भारत द्वारा विकसित लंबी दूरी की, परमाणु हथियार-सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलें हैं।
- प्रश्न 12 निम्नलिखित में से कौन सी मिसाइल, DRDO द्वारा विकसित कनस्तर से प्रक्षेपित की जा सकने वाली हाइपरसोनिक सतह से सतह पर मार करने वाली सामरिक मिसाइल है?
-
- (अ) अस्त्र
- (ब) आकाश
- (स) शौर्य
- (द) त्रिशूल
उत्तर : शौर्य
व्याख्या :
शौर्य का अर्थ बहादुरी है। यह एक कनस्तर से प्रक्षेपित सतह से सतह पर मार करने वाली हाइपरसोनिक सामरिक (टैक्टिकल) मिसाइल है।इसे भारतीय सशस्त्र बलों के लिए भारतीय सुरक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है।इसका परास 700 से 1,900 किलोमीटर है और यह 200 से 1,000 किलोग्राम पारंपरिक या परमाणु हथियारों के लाद भार (पेलोड) को ले जाने में सक्षम है।
- प्रश्न 13 हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS) का विकास किस देश द्वारा किया गया है -
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1 -
- (अ) भारत
- (ब) चीन
- (स) यू. एस. ए.
- (द) जापान
उत्तर : यू. एस. ए.
व्याख्या :
HIMARS (High Mobility Artillery Rocket System) अमेरिका द्वारा विकसित एक हल्का रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम है। यह युद्धक्षेत्र में तेजी से प्रतिक्रिया देने और उच्च-सटीकता के साथ टारगेट को निशाना बनाने के लिए बनाया गया है।
- प्रश्न 14 भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ (CDS) कौन थे?
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1 -
- (अ) जनरल सैम माणेकशा
- (ब) जनरल के. एम. कैरियप्पा
- (स) जनरल बिपिन रावत
- (द) जनरल अनिल चौहान
उत्तर : जनरल बिपिन रावत
व्याख्या :
जनरल बिपिन रावत भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) थे। यह पद 2020 में भारत की तीनों सेनाओं के बीच समन्वय को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया था। जनरल बिपिन रावत इस पद पर नियुक्त होने से पहले भारतीय थल सेना के प्रमुख थे।
- प्रश्न 15 ‘डीआरडीओ’ द्वारा हवाई खतरों को निष्क्रिय करने हेतु विकसित मानव पोर्टेबल वायु रक्षा प्रणाली का नाम क्या है -
Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024 -
- (अ) Akash-NG
- (ब) QRSAM
- (स) VL-SRSAM
- (द) VSHORADS
उत्तर : VSHORADS
व्याख्या :
Very Short-Range Air Defence System (VSHORADS) एक पोर्टेबल वायु रक्षा प्रणाली है जिसे DRDO द्वारा विकसित किया गया है। यह प्रणाली कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों और हेलीकॉप्टरों को निष्क्रिय करने के लिए बनाई गई है।
- प्रश्न 16 निम्नलिखित में से कौन सा कथन सक्रिय इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड एरे रडार (AESA) के लिए सही नहीं हैं -
Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024 -
- (अ) यह कई लक्ष्यों को ट्रैक करने में सक्षम नहीं है।
- (ब) विस्तृत बैंड आर एफ फ्रंट एंड इस रडार की विशेषता है।
- (स) यह ठोस-अवस्था एक्टिव फ़ेज एरे फायर कंट्रोल रडार है।
- (द) इसे विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमान के लिए अनुकूलित किया जा सकता है।
उत्तर : यह कई लक्ष्यों को ट्रैक करने में सक्षम नहीं है।
व्याख्या :
An active electronically scanned array (AESA) रडार कई लक्ष्यों को ट्रैक कर सकता है और उन्हें अलग-अलग फ्रीक्वेंसी पर मॉनिटर कर सकता है। इसलिए, पहला कथन गलत है। AESA रडार एक मल्टीमोड, सॉलिड-स्टेट एक्टिव फेज्ड ऐरे फायर कंट्रोल रडार है जिसमें स्केलेबल आर्किटेक्चर है जिसे विभिन्न प्रकार के फाइटर क्लास के विमानों के लिए अनुकूलित किया जा सकता है।
page no.(2/2)