सार्वजनिक वितरण प्रणाली
- प्रश्न 11 भारत में “राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम” (NFSA) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
A. यह 5 जुलाई, 2013 को अधिनियमित किया गया।
B.वर्तमान में लगभग 50 करोड़ व्यक्ति राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आते हैं।
C. यह अधिनियम कानूनी रूप से 75% ग्रामीण आबादी और 50% शहरी आबादी को सब्सिडी युक्त खाद्यान्न प्राप्त करने का अधिकार देता है।
संकेतांकों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर दीजिये :
Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024 -
- (अ) B एवं C दोनों सही हैं।
- (ब) A एवं B दोनों सही हैं।
- (स) A एवं C दोनों सही हैं।
- (द) A, B एवं C सही हैं।
उत्तर : A एवं C दोनों सही हैं।
व्याख्या :
5 जुलाई, 2013 को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अध्यादेश, 2013 प्रख्यापित किया गया। यह अधिनियम कानूनी रूप से ग्रामीण आबादी के 75% और शहरी आबादी के 50% को लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सब्सिडी वाले खाद्यान्न प्राप्त करने का अधिकार देता है।
page no.(2/2)