Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs April 2024

प्रश्न 11 हाल ही में (अप्रैल 2024 में) जोधपुर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कौन-सा पोर्टल लॉन्च किया है -
  • (अ) सुगम्य
  • (ब) पंचायत
  • (स) सुलभ
  • (द) सपरिवार
उत्तर : सुगम्य
व्याख्या :
लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की मंशा से डीओआईटी के कांफ्रेंस हॉल में ज़िला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने सुगम्य पोर्टल लॉन्च किया। सुगम्य पोर्टल का मुख्य उद्देश्य शहरी उदासीनता को दूर कर मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के प्रति जागरूक करना है।
प्रश्न 12 हाल ही में (अप्रैल 2024 में) स्वदेशी मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण कहाँ किया गया है?
  • (अ) पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर
  • (ब) चांधन फ़ील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर
  • (स) महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, बीकानेर
  • (द) किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज, अजमेर
उत्तर : पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर
व्याख्या :
भारतीय सेना ने स्वदेशी मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का राजस्थान की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में सफल परीक्षण किया।
प्रश्न 13 जोधपुर स्थापना दिवस के अवसर पर मेहरानगढ़ म्यूज़ियम ट्रस्ट के द्वारा पद्मश्री डॉ. सीताराम लालस पुरस्कार किसे दिया जाएगा -
  • (अ) डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित
  • (ब) डॉ. नारायण सिंह भाटी
  • (स) दिव्यकृति सिंह राठौड़
  • (द) ओम थानवी
उत्तर : डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित
व्याख्या :
डॉ. गजे सिंह राजपुरोहित को पद्मश्री सीताराम लालस सम्मान व कवि गिरधर दान रतनू को डॉ. नारायण सिंह भाटी मालूंगा’ सम्मान प्रदान किया जाएगा।
प्रश्न 14 टोक्यो में होने वाली एशियन कैनो स्प्रिंच चैंपियनशिप के लिए प्रदेश के किस खिलाड़ी का चयन भारतीय टीम में हुआ है -
  • (अ) श्याम सुंदर
  • (ब) रजत चौहान
  • (स) हर्षवर्धन सिंह शक्तावत
  • (द) स्वाति दूधवाल
उत्तर : हर्षवर्धन सिंह शक्तावत
व्याख्या :
केनो स्प्रिंट एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कुल 13 सदस्यीय दल टोक्यो जापान के लिए दिनांक 14 अप्रेल 2024 को भोपाल से प्रस्थान करेगा एशियन चैंपियनशिप 18 अप्रैल 2024 से 21 अप्रैल 2024 तक टोक्यो जापान मे आयोजित होंगी। भारतीय टीम में उदयपुर के हर्षवर्धन सिंह शक्तावत भी कायाकिंग खेल मे भारतीय टीम का खिलाडी के रूप मे प्रतिनिधित्व कर रहे है।
प्रश्न 15 पुड्डुचेरी में आयोजित 38वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान ने बालक वर्ग में कौन-सा पदक जीता?
  • (अ) स्वर्ण
  • (ब) रजत
  • (स) काँस्य
  • (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : स्वर्ण
व्याख्या :
भारतीय बास्केटबॉल महासंघ की ओर से 38 वीं यूथ राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पुदुचेरी में किया गया, जिसमें राजस्थान बालक वर्ग की टीम ने पंजाब को फाइनल मुकाबले में 77-85 अंकों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
प्रश्न 16 जयपुर नगर निगम ग्रेटर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत स्कूलों में कौन-सा अभियान चलाया है -
  • (अ) स्वच्छता हमारा संकल्प
  • (ब) स्वच्छता का होमवर्क
  • (स) स्वच्छता का विद्यालय
  • (द) स्वच्छ विद्यालय स्वच्छ शहर
उत्तर : स्वच्छता का होमवर्क
व्याख्या :
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल और सोर्स सेग्रीगेशन से स्कूली छात्रों को जोड़ने के लिए स्वच्छता का होमवर्क दिया गया। इसके तहत पेपर बैग निर्माण, अनुपयोगी वस्तुओं को इकट्ठा कर उन्हें रीयूज करने, प्लास्टिक कचरे से ब्रिक्स बनाने, कंपोस्टिंग जैसी गतिविधियों से जोड़ते हुए छात्रों के जरिए उनके परिवार तक स्वच्छता का मैसेज पहुंचाने की पहल की गई।
प्रश्न 17 हाल ही में (अप्रैल 2024 में) मारवाड़ क्षेत्र के प्रतिष्ठित ‘मारवाड़ रत्न महाराजा मानसिंह पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया जाएगा -
  • (अ) शुभम शर्मा
  • (ब) गुलाब कोठारी
  • (स) शेर मोहम्मद
  • (द) अरुंधति सुब्रमण्यम
उत्तर : गुलाब कोठारी
व्याख्या :
पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी को मारवाड़ क्षेत्र के प्रतिष्ठित मारवाड़ रत्न महाराजा मानसिंह पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कोठारी को यह पुरस्कार उनके शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है।
प्रश्न 18 राज्य का पहला एलिवेटेड रेवले ट्रेक कहाँ से कहाँ तक बनाया जाना प्रस्तावित है -
  • (अ) दिल्ली-बीकानेर
  • (ब) दिल्ली-जयपुर
  • (स) दिल्ली-श्रीगंगानगर
  • (द) दिल्ली-उदयपुर
उत्तर : दिल्ली-जयपुर
व्याख्या :
दिल्ली से जयपुर तक एलिवेटेड ट्रैक बिछाने और रेवाड़ी-रींगस के बीच ट्रैक डबलिंग करने के निर्देश दिए हैं, यह प्रदेश का पहला एलिवेटेड ट्रैक होगा।
प्रश्न 19 राज्य में मॉडल पासपोर्ट ऑफिस की तर्ज पर कितने मॉडल उप पंजीयक कार्यालय खोले जा रहे हैं -
  • (अ) 10
  • (ब) 20
  • (स) 30
  • (द) 35
उत्तर : 10
व्याख्या :
राज्य में माॅडल पासपाेर्ट ऑफिस की तर्ज पर जल्द ही 10 माॅडल उप पंजीयक कार्यालय खाेले जाएंगे। इनमें कामकाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। इन कार्यालयाें में 30 मिनट में दस्तावेज की रजिस्ट्री हाेगी। वर्तमान में दस्तावेज की रजिस्ट्री करवाने में डेढ़ से दाे घंटे लगते हैं।
प्रश्न 20 हाल ही में (अप्रैल 2024 में) किसे जयपुर में ‘स्वच्छ भारत अभियान’ का ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया है -
  • (अ) रवि विश्नोई
  • (ब) डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
  • (स) अंकित खंडेलवाल
  • (द) सिद्धि जौहरी
उत्तर : अंकित खंडेलवाल
व्याख्या :
नगर निगम जयपुर ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर ने देश के जानेमाने एंकर और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अंकित खंडेलवाल को जयपुर में स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एंबेसेडर बनाया है।

page no.(2/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.