Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2024 Current Affairs

प्रश्न 11 भारत के 30वें सेनाध्यक्ष के रूप में किसने कार्यभार संभाला -
  • (अ) जनरल बिपिन रावत
  • (ब) जनरल मनोज पांडे
  • (स) जनरल उपेंद्र द्विवेदी
  • (द) जनरल दलबीर सिंह सुहाग
उत्तर : जनरल उपेंद्र द्विवेदी
व्याख्या :
जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पीवीएसएम, एवीएसएम ने जनरल मनोज पांडे, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी से 30वें थल सेना प्रमुख (सीओएएस) के रूप में पदभार ग्रहण किया, जो 30 जून 2024 को राष्ट्र की चार दशकों से अधिक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए।
प्रश्न 12 किस राज्य में आदिवासी नेताओं सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो की याद में हूल दिवस मनाया जाता है -
  • (अ) छत्तीसगढ़
  • (ब) झारखंड
  • (स) ओडिशा
  • (द) पश्चिम बंगाल
उत्तर : झारखंड
व्याख्या :
झारखंड में आदिवासी नेताओं सिद्धु-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो के बलिदान की स्मृति में हूल दिवस मनाया गया। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। आदिवासी नायकों सिद्धो, कान्हो, चांद, भैरव सहित के नेतृत्व में वर्ष 1855 के स्वतंत्रता आंदोलन की याद में हर साल 30 जून को हुल क्रांति दिवस मनाया जाता है। झारखंड के 400 गांवों के 50,000 से अधिक आदिवासियों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह कर दिया था।
प्रश्न 13 केरल के आदिवासी कारीगरों द्वारा बनाए गए किस उत्पाद का उल्लेख हाल ही में (जून 2024 में) पीएम मोदी की “मन की बात” में किया गया -
  • (अ) हस्तशिल्प
  • (ब) कार्थुम्बी छतरियां
  • (स) बांस का फर्नीचर
  • (द) पारंपरिक आभूषण
उत्तर : कार्थुम्बी छतरियां
व्याख्या :
‘कार्थुम्बी छाते‘ बनाने वाला आदिवासी कारीगरों का समूह थंबू वनवासी कूटायमा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में उनके उत्पाद का उल्लेख किए जाने से उत्साहित हैं। केरल के पलक्कड़ जिले के अट्टापडी के विभिन्न आदिवासी गांवों की लगभग सात सौ 50 महिलाओं को छाता बनाने का प्रशिक्षण दिया गया था। इसके बाद ‘कारथुम्बी’ ब्रांड की रंगीन छतरियां आदिवासी महिलाओं की आय का स्रोत बन गई हैं।
प्रश्न 14 हाल ही में (जून 2024 में) भारत के निम्न-कार्बन ऊर्जा विकास के लिए विश्व बैंक ने कितनी वित्तीय सहायता स्वीकृत की -
  • (अ) $500 मिलियन
  • (ब) $1 बिलियन
  • (स) $1.5 बिलियन
  • (द) $2 बिलियन
उत्तर : $1.5 बिलियन
व्याख्या :
विश्व बैंक ने भारत को कम कार्बन ऊर्जा के विकास में तेजी लाने के लिए 150 करोड़ डॉलर की दूसरी किस्त के वित्तपोषण को मंजूरी दे दी है। हरित हाइड्रोजन और इलेक्ट्रोलाइजर के लिए बाजार को बढ़ावा देने तथा नवीकरणीय ऊर्जा की पैठ बढ़ाने के उद्देश्य से यह वित्तीय सहायता दी जा रही है। इससे पहले, जून 2023 में विश्व बैंक ने पहले निम्न कार्बन एनर्जी प्रोग्रामेटिक डेवलपमेंट पॉलिसी ऑपरेशन के लिए भी 150 करोड़ डॉलर की मंजूरी दी थी।
प्रश्न 15 हाल ही में (जून 2024 में) भारत की सबसे बड़ी तेंदुआ सफारी का उद्घाटन कहाँ किया गया -
  • (अ) मध्य प्रदेश
  • (ब) कर्नाटक
  • (स) राजस्थान
  • (द) महाराष्ट्र
उत्तर : कर्नाटक
व्याख्या :
हाल ही में कर्नाटक के बेंगलुरु में बन्नेरघट्टा जैविक उद्यान (Bannerghatta Biological Park- BBP) में भारत की सबसे बड़ी तेंदुआ सफारी का उद्घाटन किया गया। BBP में तेंदुआ सफारी 20 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है। इसमें प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले चट्टानी ढाँचे और आंशिक रूप से पर्णपाती वनों के साथ एक उबड़-खाबड़ इलाका है तथा वर्तमान में यह 8 तेंदुओं का घर है। बन्नेरघट्टा जैविक उद्यान (BBP) को वर्ष 2004 में बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान (Bannerghatta National Park- BNP) से अलग कर दिया गया और वर्ष 1974 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्राप्त हुआ।
प्रश्न 16 किस संगठन ने 2024-27 के लिए SAARC करेंसी स्वैप फ्रेमवर्क की घोषणा की -
  • (अ) विश्व बैंक
  • (ब) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
  • (स) भारतीय रिजर्व बैंक
  • (द) एशियाई विकास बैंक
उत्तर : भारतीय रिजर्व बैंक
व्याख्या :
रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने भारत सरकार के सहमति से निर्णय लिया है कि 2024 से 2027 तक SAARC देशों के लिए करेंसी स्वैप व्यवस्था पर एक संशोधित फ्रेमवर्क लागू किया जाएगा। इस फ्रेमवर्क के तहत, रिज़र्व बैंक SAARC केंद्रीय बैंकों के साथ द्विपक्षीय स्वैप समझौतों में शामिल होगा, जो स्वैप सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं।
प्रश्न 17 मध्य रेलवे ने अपना पहला फ्लोटिंग सोलर प्लांट कहाँ स्थापित किया -
  • (अ) हुसैन सागर झील
  • (ब) भाखड़ा नांगल बांध
  • (स) इगतपुरी झील
  • (द) पुलिकट झील
उत्तर : इगतपुरी झील
व्याख्या :
सेंट्रल रेलवे ने पहली बार फ्लोटिंग सोलर प्लांट इंस्टॉल किया है। रेलवे ने यह कदम Green Earth के तहत लिया है। सेंट्रल रेलवे ने इगतपुरी झील (मुंबई) पर 10 मेगावाट पीक (मेगा वाट पीक) कैपेसिटी वाला सोलर प्लांट इंस्टॉल किया है मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार यह प्लांट नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का लाभ उठाने, सौर ऊर्जा का उपयोग करने, पवन-ऊर्जा संसाधनों को स्थापित करने के लिए स्थापित किया गया है।
प्रश्न 18 महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्य सचिव के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है -
  • (अ) अनुराधा सिन्हा
  • (ब) सृष्टि जयन्त देशमुख
  • (स) अंजलि गर्ग
  • (द) सुजाता सौनिक
उत्तर : सुजाता सौनिक
व्याख्या :
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुजाता सौनिक (Sujata Saunik) ने 30 जून को महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। 1987 बैच की आईएएस अधिकारी सुजाता सौनिक निवर्तमान मुख्य सचिव नितिन करीर का स्थान लिया है। सौनिक का कार्यकाल एक वर्ष का होगा। बता दें कि उनके पति मनोज सौनिक भी राज्य के पूर्व मुख्य सचिव रह चुके हैं।
प्रश्न 19 टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में ‘स्मार्ट कैच ऑफ द मैच’ का अवार्ड किसने जीता -
  • (अ) रविन्द्र जडेजा
  • (ब) विराट कोहली
  • (स) सूर्यकुमार यादव
  • (द) रोहित शर्मा
उत्तर : सूर्यकुमार यादव
व्याख्या :
भारत ने इतिहास रचते हुए टी20 विश्व कप 2024 का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने बेहद रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराया। भारत ने $2.45 मिलियन (लगभग ₹20.42 करोड़) की भारी-भरकम इनाम राशि प्राप्त की है। फाइनल मैच में सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर का एक शानदार कैच पकड़ा, जिसके लिए उन्हें 'स्मार्ट कैच ऑफ द मैच' के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
प्रश्न 20 हाल ही में (जून 2024 में) ख़बरों में रहा मिनामी-टोरिशिमा द्वीप किस देश से सम्बंधित है -
  • (अ) चीन
  • (ब) फ्रांस
  • (स) जापान
  • (द) दक्षिण कोरिया
उत्तर : जापान
व्याख्या :
शोधकर्ताओं ने हाल ही में मिनामी-टोरिशिमा द्वीप (Minami-Torishima Island) के समुद्र तल पर इलेक्ट्रिक कार बैटरी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लगभग 230 मिलियन मीट्रिक टन खनिजों का पता लगाया है। मिनामी-टोरिशिमा द्वीप, जिसे मार्कस द्वीप के नाम से भी जाना जाता है, उत्तर-पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित एक जापानी द्वीप है।

page no.(2/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.