Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs June 2024

प्रश्न 11 मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के तहत अगले चार वर्षों में राजस्थान सरकार कितनी जल संरक्षण संरचनाएँ बनाने की योजना बना रही है -
  • (अ) 100,000
  • (ब) 200,000
  • (स) 300,000
  • (द) 500,000
उत्तर : 500,000
व्याख्या :
राजस्थान सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में जल की कमी के मुद्दों के जवाब में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के साथ राज्य में जल संरक्षण के प्रयासों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस पहल के तहत अगले चार वर्षों में 20,000 गाँवों में 500,000 जल संचयन संरचनाओं का निर्माण करने की योजना है।
प्रश्न 12 राष्ट्रपति द्वारा शहीद मेजर मुस्तफा (खेरोदा, उदयपुर) और शहीद मेजर विकास भांभू(रामपुरा, हनुमानगढ़) को मरणोपरांत ____ से सम्मानित किया जाएगा।
  • (अ) शौर्य चक्र
  • (ब) परमवीर चक्र
  • (स) पुलिस पदक
  • (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : शौर्य चक्र
व्याख्या :
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रामपुरा गांव निवासी शहीद मेजर विकास भांभू (Vikas Bhambhu) को मरणोपरांत शौर्य चक्र (Shaurya Chakra) से सम्मानित किया जाएगा। उदयपुर के शहीद मेजर मुस्तफा बोहरा को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा।
प्रश्न 13 हाल ही में (जून 2024 में) किस राज्य ने 72,000 करोड़ रुपये की पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) अंतर-राज्यीय नदी जोड़ो परियोजना के कार्यान्वयन के लिए राजस्थान के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं?
  • (अ) पंजाब
  • (ब) मध्य प्रदेश
  • (स) हरियाणा
  • (द) उत्तर प्रदेश
उत्तर : मध्य प्रदेश
व्याख्या :
30 जून 2024 को, मध्य प्रदेश (एमपी) के मुख्यमंत्री (सीएम) मोहन यादव और राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने भोपाल, एमपी में 72,000 करोड़ रुपये की पार्बती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) अंतर-राज्यीय नदी जोड़ो परियोजना के कार्यान्वयन के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
प्रश्न 14 हाल ही में राजस्थान की बागीदौरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में किस पार्टी की जीत हुई है -
  • (अ) भारत आदिवासी पार्टी (BAP)
  • (ब) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • (स) भारतीय जनता पार्टी
  • (द) भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
उत्तर : भारत आदिवासी पार्टी (BAP)
व्याख्या :
राजस्थान की बागीदौरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) की जीत हुई है। उम्मीदवार जयकृष्ण पटेल ने 51,434 मतों से जीत दर्ज की है। बागीदौरा सीट कांग्रेस के विधायक महेंद्रजीत मालवीया द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के कारण खाली हुई थी।
प्रश्न 15 दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया स्किल्स 2023-24 प्रतियोगिता में राजस्थान के प्रतिभागियों ने कुल कितने पदक जीते हैं -
  • (अ) 19 पदक
  • (ब) 20 पदक
  • (स) 25 पदक
  • (द) 15 पदक
उत्तर : 19 पदक
व्याख्या :
दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिता ‘इंडिया स्किल्स 2023-24’ में विभिन्न श्रेणियों में राजस्थान के प्रतिभागियों ने कुल 19 पदक (2 गोल्ड, 5 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज और 9 ‘मेडल ऑफ एक्सीलेंस’) जीते हैं।
प्रश्न 16 BSI की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम राजस्थान का पौधा जो पूर्णतः विलुप्ति के कगार पर है-
  • (अ) रोहिडा
  • (ब) भू-भवल्या
  • (स) खेजड़ी
  • (द) फोग
उत्तर : भू-भवल्या
व्याख्या :
थार के रेगिस्तान में जैव विविधता खतरे में है. यहां पर कई पौधे और जंतु विलुप्त हो रह हैं. जो धारों की पहचान थीं, ऐसे पौधे और झाड़ियां अस्तित्व से जूझ रही हैं. बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया (BSI) की रिपोर्ट के अनुसर अकेशिया जेकमोंटाई (भू भवल्या) धोरे के टॉप पर मिलता है। अकेशिया जेकमोंटाई की विशेषता यह है कि यह जहां पनता है वहां प्रदूषण बिल्कुल नहीं होता है, इसलिए सुनार इसे सोना पिघलाने के लिए उपयोग में लेते थे, क्योंकि यह 99% जल जाता है. धुआं भी बिल्कुल नहीं होता है. अब यह पौधा खत्म होने लगा है। सुनार भी इसे भूल गए हैं।
प्रश्न 17 भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत किस प्रशासनिक स्तर पर विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे -
  • (अ) ग्राम पंचायत स्तर
  • (ब) जिला परिषद् स्तर
  • (स) पंचायत समिति स्तर
  • (द) संभाग स्तर
उत्तर : पंचायत समिति स्तर
व्याख्या :
भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत पंचायत समिति स्तर पर विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रश्न 18 राजस्थान में किस बायोलॉजिकल पार्क में लॉयन ब्रीडिंग सेंटर बनाया जाएगा?
  • (अ) माचिया सफारी बायोलॉजिकल पार्क, जोधपुर
  • (ब) सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, उदयपुर
  • (स) अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क, कोटा
  • (द) मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क, बीकानेर
उत्तर : सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, उदयपुर
व्याख्या :
उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बनने जा रहा लॉयन सफारी न केवल पर्यटकों के मनोरंजन के लिए बनाया जा रहा है, बल्कि इसे भविष्य में लॉयन के ब्रीडिंग सेंटर के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। यहां ब्रीडिंग की शुरुआत जूनागढ़ (गुजरात) से आने वाले नर और मादा लॉयन के पहले जोड़े से होगी।
प्रश्न 19 जलवायु परिवर्तन के कारण मानव स्वास्थ्य को होने वाले खतरों से बचाव के लिए राज्य में कहाँ मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट की स्थापना की जाएगी -
  • (अ) बीकानेर
  • (ब) उदयपुर
  • (स) जोधपुर
  • (द) जयपुर
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
जलवायु परिवर्तन के कारण मानव स्वास्थ्य को होने वाले खतरों से बचाव के लिए जयपुर में मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट की स्थापना की जाएगी।
प्रश्न 20 मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना की प्रक्रिया के सरलीकरण हेतु राज्य सरकार द्वारा कौन-सा एप लॉन्च किया जाएगा -
  • (अ) रिसाइकिल जयपुर एप
  • (ब) आयुष्मान राजस्थान एप
  • (स) MADBY एप
  • (द) SEHAT एप
उत्तर : MADBY एप
व्याख्या :
दुर्घटना की स्थिति में परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना लागू की है। राज्य सरकार द्वारा पहले से ही चल रही इस योजना का उद्देश्य मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत विभिन्न दुर्घटनाओं के लिए बीमा कवरेज प्रदान करना है। बीमा कवरेज प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना (MADBY) शुरू की गई है। इस योजना के तहत नामांकित परिवारों को 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवरेज मुफ्त प्रदान किया जाएगा।

page no.(2/8)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.