Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs July 2024

प्रश्न 11 ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के पशुपालकों को पशु चिकित्सा संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए कौन-सी योजना शुरू की गई है -
  • (अ) लाडो प्रोत्साहन योजना
  • (ब) ए-हेल्प योजना
  • (स) मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
  • (द) मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना
उत्तर : ए-हेल्प योजना
व्याख्या :
ए—हेल्प योजना सुदूर क्षेत्रों के पशुपालकों को लाभ पहुंचाएगी।
प्रश्न 12 हाल ही में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा राज्य की कितनी सहकारी समितियों को उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है -
  • (अ) 15
  • (ब) 10
  • (स) 7
  • (द) 8
उत्तर : 8
व्याख्या :
सहकारिता मंत्री ने प्रदेश की 8 सहकारी समितियों को उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार से सम्मानित किया।
प्रश्न 13 हाल ही में ‘स्वस्थ राजस्थान’ संकल्प के तहत चिकित्सा विभाग ने किस अभियान की शुरुआत की है -
  • (अ) मुख्यमंत्री स्टॉप डायरिया अभियान
  • (ब) आभा आईडी बनाओ अभियान
  • (स) राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान
  • (द) उपर्युक्त सभी
उत्तर : उपर्युक्त सभी
व्याख्या :
सीएम भजनलाल शर्मा ने सीएम आवास पर चिकित्सा विभाग के तीन अभियानों का शुभारम्भ किया। इन अभियानों के नाम राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, स्टॉप डायरिया अभियान-2024 और आभा आईडी बनाओ अभियान का शुभारम्भ किया। सीएम भजनलाल ने कहा प्रदेश में 1 जुलाई से स्टॉप डायरिया अभियान चलाया जाएगा।
प्रश्न 14 हाल ही में किस जिला कलेक्टर द्वारा ‘सशक्त बाराँ प्रगति को शक्ति’ अभियान शुरू किया गया है -
  • (अ) अकुन सभरवाल
  • (ब) रोहिताश्व सिंह तोमर
  • (स) अतहर आमिर खान
  • (द) प्रदीप गवांडे
उत्तर : रोहिताश्व सिंह तोमर
व्याख्या :
जिला प्रशासन द्वारा 'सशक्त बारां - प्रगति को शक्ति' अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान जिले के समग्र विकास के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी पहल है। अभियान के शुभारम्भ की घोषणा करते हुए जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने कहा की यह अभियान शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, ग्रामीण विकास तथा वानिकी पर केंद्रित होगा।
प्रश्न 15 मुख्यमंत्री ने राजस्थान में कितने फ्लाइंग स्कूल खोलने की मंजूरी प्रदान की है -
  • (अ) तीन
  • (ब) चार
  • (स) पाँच
  • (द) दो
उत्तर : तीन
व्याख्या :
राज्य में किशनगढ़, भीलवाड़ा और झालावाड़ में तीन फ्लाइंग स्कूल खोले जाएंगे, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
प्रश्न 16 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 1 से 15 जुलाई, 2024 तक कौन-सा अभियान चलाया जा रहा है -
  • (अ) बाल उज्ज्वल भविष्य
  • (ब) शिशु सेवा यात्रा
  • (स) आंगनबाड़ी चलो अभियान
  • (द) नन्हे कदम अभियान
उत्तर : आंगनबाड़ी चलो अभियान
व्याख्या :
इस अभियान का उद्देश्य 3 से 6 साल के सभी बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ना और अभिभावकों व समुदाय को इन केंद्रों की सुविधाओं के बारे में जागरूक करना है।
प्रश्न 17 ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में किसने गोल्ड मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है -
  • (अ) निकिता चौधरी
  • (ब) संजना शेखर
  • (स) अंजीत कौर
  • (द) मंजूबाला
उत्तर : अंजीत कौर
व्याख्या :
ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में अंजीत कौर ने गोल्ड मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। अंजित कौर झुंझुनू की रहने वाली हैं।
प्रश्न 18 वर्ल्ड बैंक के सहयोग से सड़क सुरक्षा के लिए 10 वर्षीय एक्शन प्लान तैयार करने वाला राजस्थान देश का कौन-सा राज्य बना है -
  • (अ) पहला
  • (ब) दूसरा
  • (स) तीसरा
  • (द) चौथा
उत्तर : पहला
व्याख्या :
राजस्थान अगले 10 वर्षों के लिये सड़क सुरक्षा कार्ययोजना अपनाने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। इस कार्ययोजना का उद्देश्य वर्ष 2030 तक राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में 50% की कमी लाना है।
प्रश्न 19 राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु राजस्थान में कहाँ से लेकर उज्जैन के महाकाल तक आध्यात्मिक कॉरिडोर बनाया जाएगा -
  • (अ) खाटू श्यामजी, सीकर
  • (ब) गोविंद देव जी, जयपुर
  • (स) नाथद्वारा, राजसमंद
  • (द) बाबा रामदेवजी, जैसलमेर
उत्तर : खाटू श्यामजी, सीकर
व्याख्या :
प्रदेश में धार्मिक स्थलों को बढ़ावा देने के लिए राज्यों के बीच आध्यात्मिक कॉरिडोर बनाया जाएगा। जिसके तहत राजस्थान के खाटू श्याम जी से लेकर उज्जैन के महाकाल तक कॉरिडोर बनाया जाएगा।
प्रश्न 20 पंचकुला, हरियाणा में 63वें राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हैमर थ्रो में मंजू बाला ने कौन-सा पदक जीता है -
  • (अ) स्वर्ण पदक
  • (ब) रजत पदक
  • (स) कांस्य पदक
  • (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : स्वर्ण पदक
व्याख्या :
पंचकूला हरियाणा के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चल रही 63वीं राष्ट्रीय अंतर राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राजस्थान की एथलीट मंजू बाला ने हैमर थ्रो में 63.66 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता है।

page no.(2/12)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.